इंदौर : कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिला प्रशासन और नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने हेतु शहर में 185 से अधिक स्थानों एवं स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जा रहा है।
खजराना, संयोगितागंज, नंदा नगर, हुकुमचंद कॉलोनी, मल्हारगंज, निपानिया, राजमोहल्ला, सत्य साईं चौराहा, छावनी, रामनगर, माया खेड़ी, निपानिया, बिचौली मरदाना, मानवता नगर, जवाहर मार्ग, पागनीस पागा, माणिक बाग रोड, रिंग रोड, विजय नगर, राजमोहल्ला, बाणगंगा, क्लर्क कॉलोनी, गोमटगिरी के सामने, गांधी हॉल, गुमास्ता नगर, उषा नगर, वंदना नगर, कंचन बाग एवं अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन सेंटर पर आने वाले अभिभावकों से अपील की गई कि वह अपने बच्चों एवं आसपास के पात्र बच्चों को भी वैक्सीन का डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि कोरोना संक्रमण से उनका बचाव हो सके।
अल्पसंख्यक क्षेत्रों मेंभी बच्चों के टीकाकरण को लेकर उत्साह।
शहर के खजराना एवं अन्य अल्पसंख्यक क्षेत्रों के वैक्सीनेशन सेंटर पर 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों मैं वैक्सीन को लेकर काफी उत्साह है, अल्पसंख्यक समुदाय के अभिभावक अपने बच्चों को क्षेत्र के वैक्सीनेशन सेंटर पर ले जाकर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं।
Related Posts
March 6, 2021 डेली कलेक्शन एजेंट के साथ की गई लूट का खुलासा, महिला व पुत्र सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चाकू मारकर की गई लूट का पुलिस ने 24 घण्टे में पर्दाफाश कर दिया है। लूट की साजिश […]
December 27, 2023 कोरोना के नए वेरिएंट जेएन 1 से डरने की नहीं, सजग रहने की जरूरत
नया वेरिएंट संक्रामक है पर इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं।
बुजुर्ग, कमजोर इम्यूनिटी और […]
July 14, 2021 ज्यादा बेहतर परिणाम पाने के लिए खुला है परीक्षा का विकल्प- सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली भांजियों और प्रिय भांजों को बधाई देते हुए […]
July 1, 2022 तीन अलग- अलग मामलों में संजय शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी
इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला को आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन […]
March 5, 2020 मण्डल रेल प्रबंधक ने लिया यात्री सुविधाओं का जायजा इंदौर : गुरुवार को इंदौर आए मण्डल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण […]
February 10, 2023 चेन झपटने वाले दो बदमाश तीन – तीन वर्ष की सजा से दंडित
इंदौर : चैन स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को अदालत ने 3-3 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित […]
May 20, 2020 इंदौर बायपास पर अभी भी जारी है प्रवासी मजदूरों की सेवा का सिलसिला इंदौर : महाराष्ट्र, गुजरात में काम करनेवाले यूपी, बिहार के प्रवासी मजदूरों के इंदौर […]