इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में आई कमीं, केवल 9 नए मरीज मिले..

  
Last Updated:  April 18, 2020 " 07:50 pm"

इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह की कही बात अब सही साबित होती नजर आ रही है। इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमीं आनी शुरू हो गई है।
शनिवार देर शाम सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में केवल 9 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए।

पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों में फेरबदल..!

मेडिकल बुलेटिन में शुक्रवार के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बदलाव करते हुए 50 की जगह 39 पॉजिटिव बताए गए हैं वहीं कुल पॉजिटिव मरीजों की तादाद 892 की जगह 881 बताई गई है। इसके चलते शनिवार के 9 पॉजिटिव मरीज मिलाकर कुल संख्या 890 दर्शाई गई है।

लंबित सैम्पल्स की जांच पूर्ण होने से पॉजिटिव मरीज हुए कम..?

आपको बता दें कि लॉकडाउन के शुरुआती हफ्तों में लिए गए करीब 1156 सैम्पल्स, इंदौर में वायरोलॉजी लैब की क्षमता कम होने से लंबित रह गए थे। ये सभी उन लोगों के सैम्पल्स थे जो पूर्व में पॉजिटिव पाए गए मरीजों के प्रत्यक्ष या परोक्ष संपर्क में थे। इन सभी को पहले से ही क्वारनटाइन कर दिया गया था। इसलिए अधिकारी ये जानते हुए की पॉजिटिव मामलों में एकदम से बढ़ोतरी हो सकती है, निश्चिंत थे क्योंकि कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा नहीं था। हुआ भी वही। दिल्ली से जैसे- जैसे बैकलॉग मामलों की रिपोर्ट आती गई, पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी उछाल आ गया। पर सारी रिपोर्ट्स आते ही पॉजिटिव मामले एकदम से कम हो गए।
सीएमएचओ डॉ. जड़िया की माने तो अब उन्हीं इलाकों से मरीज मिल रहे हैं, जिन्हें हॉटस्पॉट के बतौर चिन्हित कर लिया गया है। नए इलाकों से नहीं के बराबर मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में जल्द ही कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण की उम्मीद बढ़ गई है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *