Category Archives: एज्युकेशन

असाधारण प्रतिभा की धनी 12 वर्षीय तनिष्का को लॉ में एडमिशन दिलाने आगे आए सांसद लालवानी

Last Updated:  Friday, February 5, 2021  5:46 pm

इंदौर : 12 साल की उम्र में 12 वीं की परीक्षा पास करने वाली असाधारण प्रतिभा की धनी तनिष्का की मदद के लिए सांसद लालवानी आगे आए। उनके प्रयासों से बीए साइकोलॉजी में तनिष्का को एडमिशन मिल गयी है। अब सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल से मुलाकात कर तनिष्का के बीएएलएलबी में एडमिशन के लिए अनुरोध किया है।सांसद लालवानी ने कहा कि तनिष्का इंदौर की बिटिया है और अद्भुत प्रतिभाशाली है। वे केंद्र और राज्य सरकार से और पढ़े

IIM की प्रोफेसर सुरभि दयाल की रिपोर्ट, तनावपूर्ण साबित हो रहा ऑनलाइन एजुकेशन

Last Updated:  Thursday, February 4, 2021  2:48 pm

🔺 12 फीसदी छात्रों के मन में आया खुदकुशी का विचार 🔼 95 फीसद विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन पद्धति -मंच के लिए नए, लगभग पूरे सप्ताह 6 से 10 घंटे तक अध्यनरत रहे।🔼 93.4 फीसद विद्यार्थियों ने माना शिक्षा की गुणवत्ता में समझौता हुआ है।🔼 86 फीसद ने माना यह नयी शिक्षा प्रणाली अत्यंत उत्तेजक एवं तनावपूर्ण है।🔼 75 फीसद विद्यार्थियों ने कोविड-19 के दौरान मानसिक तनाव अनुभव किया।🔼 35-37 फीसद विद्यार्थी (माध्यमिक शिक्षा) उच्च स्तर के तनाव से ग्रस्त रहे।🔼 और पढ़े

आत्मनिर्भर भारत में विश्वविद्यालयों की भूमिका हो सुनिश्चित- एबीवीपी

Last Updated:  Wednesday, February 3, 2021  10:33 pm

इंदौर : एबीवीपी के हाल ही में सम्पन्न हुए 53 वे प्रांतीय अधिवेशन में नए पदाधिकारियों के निर्वाचन के साथ तीन प्रस्ताव भी पारित किए गए। समय की मांग के अनुरूप हो शिक्षा नीति। अधिवेशन में पहला प्रस्ताव ‘शैक्षणिक परिदृश्य’ पर केंद्रित रहा। इसके तहत भारतीय विचारों पर केंद्रित और समय की मांग के अनुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाने पर खुशी जताते हुए उसपर शीघ्र अमल की मांग की गई। प्रस्ताव में एससी- एसटी व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की और पढ़े

एबीवीपी के मध्यभारत प्रांत के अधिवेशन में नए पदाधिकारियों का हुआ निर्वाचन

Last Updated:  Monday, February 1, 2021  12:01 am

इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्यभारत प्रान्त का 53 वा अधिवेशन इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। दिनभर चले अधिवेशन में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ मध्यभारत व मालवा प्रान्त के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन भी किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अधिवेशन में भाग लिया। मंत्री मोहन यादव और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन। अधिवेशन में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने और पढ़े

एबीवीपी के मध्य भारत प्रांत का 53 वा अधिवेशन 31 को इंदौर में होगा। नई कार्यकारिणी का होगा गठन

Last Updated:  Friday, January 29, 2021  9:08 pm

इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत का 53 वा अधिवेशन इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। रविवार 31 जनवरी को होनेवाले इस अधिवेशन में मध्य भारत प्रान्त के 35 जिलों के 8 सौ से अधिक एबीवीपी कार्यकर्ता भाग लेंगे।एबीवीपी के प्रांत मंत्री नीलेश सोलंकी ने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मप्र शासन के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव 31 जनवरी को सुबह 9 और पढ़े

जीएसआईटीएस में भी दिखी गणतंत्र दिवस की रौनक, निदेशक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Last Updated:  Wednesday, January 27, 2021  10:37 pm

इंदौर : एसजीएसआईटीएस इंदौर ने मंगलवार को देशभक्ति और उत्साह के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राकेश सक्सेना ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी कर्नल मनीष जयसवाल समेत कई सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रोफेसर राकेश सक्सेना ने चरित्र, जिम्मेदारी और उत्कृष्टता की बात की। उन्होंने कहा कि जब कोई आपको देख न रहा हो तब भी आप सही कार्य करें। वही अच्छा चरित्र कहलाता है।संस्थान अपने और पढ़े

JEE मेन को लेकर 12 वी में 75 फीसदी अंकों संबंधी पात्रता नियम हटाने का फैसला…!

Last Updated:  Wednesday, January 20, 2021  3:17 am

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जेईई मेन परीक्षा दे रहे छात्रों को बड़ी राहत दी है। मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए जेईई मेन को लेकर 12वीं में 75 फीसदी अंकों की पात्रता संबंधी नियम को हटा दिया है। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए मंत्रालय ने यह छूट देने का फैसला किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को ट्वीट कर यह घोषणा की।निशंक ने ट्वीट कर कहा, आईआईटी जेईई (एडवांस्ड) और पिछले और पढ़े

30 अप्रैल से 15 मई तक चलेंगी एमपी बोर्ड की 10 वी व 12 वी की परीक्षाएं

Last Updated:  Tuesday, January 12, 2021  11:53 pm

भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से 15 मई तक चलेंगी। इस साल दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। अगर पहली परीक्षा में कोई विद्यार्थी शामिल नहीं हो पाता है तो वह एक से 15 जुलाई तक चलने वाली दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकता है। इस बार मंडल ने बोर्ड पैटर्न में बदलाव कर ब्लू प्रिंट जारी कर दिया है। साथ ही मंडल ने नए पैटर्न पर आधारित प्रश्न बैंक और पढ़े

9 वी और 11 वी के विद्यार्थियों को अभिभावकों की अनुमति से ही बुलाएं विद्यालय

Last Updated:  Monday, January 11, 2021  8:23 pm

इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह को शिकायत प्राप्त हुई थी कि अशासकीय विद्यालय सेंटपॉल हायर सेकेण्डरी स्कूल इन्दौर द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों पर दबाव बनाकर विद्यालय में अध्यापन हेतु बुलाया जा रहा है। प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने एसडीएम एवं जिला शिक्षा अधिकारी रवि कुमार सिंह को तत्काल मौके पर जाकर जाँच करने के निर्देश दिये थे।संयुक्त कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि कलेक्टर के और पढ़े

एक जनवरी से तीन चरणों में खुलेंगे कॉलेज

Last Updated:  Friday, December 25, 2020  2:18 am

भोपाल : मध्यप्रदेश में 1 जनवरी से शासकीय और अशासकीय महाविद्यालय खुलने जा रहे हैं। तीन चरणों में कॉलेज खोले जाएंगे।एक जनवरी से कुछ विभागों को खोला जायगा, 10 जनवरी से 50 प्रतिशत विभाग पूरी तरह खुल जाएंगे। 20 जनवरी से पूरी क्षमता के साथ कक्षाएं लगेंगी।उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीन चरणों में कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कॉलेजों में होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन और पढ़े