Category Archives: एज्युकेशन

विवि की परीक्षाओं में नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन..

Last Updated:  Monday, May 25, 2020  12:13 pm

भोपाल : स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 29 जून से 31 जुलाई के बीच होंगी। शेष परीक्षाएं कोरोना संक्रमण नियंत्रित होने के बाद आयोजित की जाएंगी। किसी भी कक्षा में जनरल प्रमोशन नहीं दिया जाएगा ।शैक्षणिक सत्र जुलाई के बाद शुरू हो जाएगा। राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसपर सहमति दी। अब उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही निर्देश जारी करेगा। तकनीकि विवि की परीक्षाएं जून में… तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ 16 और पढ़े

कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए स्कूल- कॉलेज में अवकाश घोषित

Last Updated:  Saturday, March 14, 2020  1:41 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्कूल, कॉलेजों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि परीक्षाओं का शेड्यूल यथावत रखा जाएगा।सीएम कमलनाथ ने सिनेमा हाल बंद रखने और ऐसे सभी कार्यक्रमों पर रोक लगाने के भी निर्देश जारी किए जहाँ बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित होते हैं। श्री नाथ शुक्रवार को मंत्रालय में नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। और पढ़े

जीएसआईटीएस में लगा युवा वैज्ञानिकों का जमावड़ा, विभिन्न विषयों पर पेश कर रहें शोध पत्र

Last Updated:  Saturday, February 29, 2020  7:55 am

इंदौर : 35 वी मप्र युवा वैज्ञानिक कांग्रेस स्थानीय जीएसआईटीएस कैंपस में चल रही है। दो दिवसीय इस वैज्ञानिक कांग्रेस का शुभारंभ भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के टेक्नोलॉजी ट्रांसफर डिवीजन के प्रमुख डॉ.एसके गुप्ता ने किया। अध्यक्षता जीएसआइटीएस के निदेशक डॉ. राकेश सक्सेना ने की। मप्र साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉउंसिल के महानिदेशक डॉ. आरके आर्य विशेष अतिथि के बतौर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. एसके गुप्ता ने वैज्ञानिक कांग्रेस में भाग ले रहे युवा वैज्ञानिकों को सम्बोधित करते हुए शोध और पढ़े

दो दिवसीय युवा वैज्ञानिक कांग्रेस में पढ़े जाएंगे दो सौ से अधिक शोध पत्र

Last Updated:  Thursday, February 27, 2020  7:05 pm

इंदौर : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मप्र युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का आयोजन 28- 29 फरवरी को जीएसआईटीएस में किया जा रहा है।इसमें प्रदेश भर से आनेवाले युवा वैज्ञानिक विभिन्न तकनीकि सत्रों के जरिये अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। जीएसआईटीएस के निदेशक प्रोफेसर राकेश सक्सेना ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का शुभारंभ विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री पीसी शर्मा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह और तकनीकि शिक्षा मंत्री बाला बच्चन करेंगे। भाभा एटॉमिक और पढ़े

जीवन में अनुशासन के लिए अनुशासित शिक्षक का होना जरूरी- दिग्विजयसिंह

Last Updated:  Sunday, February 16, 2020  5:44 pm

इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि युवाओं को बिना स्वार्थ के राजनीति में आना चाहिए। आज मुझे क्या मिलेगा नामक एम. के. सिंड्रोम से राजनीति दूषित हो रही है। दिग्विजय सिंह मल्हार आश्रम के पूर्व शिक्षक 95 वर्षीय सहदेव वाजपेयी के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि वह पीढ़ी दुर्लभ है जो संस्कारवान युवाओं को तैयार करती थी। उन्होंने श्री वाजपेयी के कृतित्व को रेखांकित करते हुए कहा कि और पढ़े

सबके सामने बच्चों को डांटना शिक्षकों को पड़ सकता है महंगा…!

Last Updated:  Sunday, February 2, 2020  2:16 pm

भोपाल: स्कूल में टीचर अब किसी भी स्टूडेंट्स के लिए गधा, मूर्ख, फिसड्डी और नालायक जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इसे प्रताड़ना माना जाएगा। बाल आयोग ने भोपाल के 271 स्कूलों के बच्चों से उन्हें होने वाले तनाव के संबंध में चर्चा की तो खुलासा हुआ कि टीचर द्वारा किया जाने वाला तुलनात्मक व्यवहार और परीक्षा के समय सबसे ज्यादा तनाव होता है। बच्चों को तनाव से बचाने के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और मप्र राज्य और पढ़े

हॉस्टल की छात्रा का वीडियो बनाने के मामले में 6 दिन बाद जागा विवि प्रशासन..!

Last Updated:  Friday, December 13, 2019  3:35 pm

इंदौर : देवी अहिल्या विवि के भंवरकुआं स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में निजी एजेंसी के सफाईकर्मी द्वारा वाशरूम में तांकझांक करने का मामला सामने आया है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि उक्त सफाईकर्मी ने मोबाइल से नहाते समय छात्रा का वीडियो बना लिया। 6 दिन पूर्व घटित इस घटना की जानकारी मिलने के बाद भी विवि प्रशासन ने बजाय सख्त कदम उठाने के, मामले को दबाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि विवि प्रशासन ने अपने और पढ़े

12 लाख किलोमीटर की यात्रा साइकिल से कर चुके हैं अरमांडो

Last Updated:  Tuesday, December 3, 2019  4:33 pm

इंदौर : जर्मनी के 73 वर्षीय नौजवान साइकिलिस्ट अरमांडो इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 26 सितंबर 2018 को वे साइकिल से विश्व की सैर करने निकले थे। अरमांडो के इंदौर पहुंचने पर उनका प्रेस्टिज पब्लिक स्कूल के छात्र- छात्राओं और शिक्षकों ने आत्मीय स्वागत किया। अभी तक 12 लाख किलोमीटर की यात्रा कर चुके अरमांडो चौथी बार भारत आए हैं। अरमांडो बताते हैं कि वे दिल्ली से मोहाली होते हुए अमृतसर गए और वहां से विभिन्न शहरों का भ्रमण और पढ़े

मंत्री सिलावट ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

Last Updated:  Tuesday, November 26, 2019  3:08 pm

इंदौर : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट की सादगी का हर कोई कायल है। गरीब और पीड़ित लोगों की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं। बच्चों की खुशहाली के लिए वे प्रयासरत रहते हैं। एक दिन पूर्व वे अपने विधानसभा क्षेत्र सांवेर के दौरे पर थे। इस दौरान वे ग्राम असरावद के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं के साथ बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इस और पढ़े

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सराफा विद्या निकेतन का वार्षिकोत्सव

Last Updated:  Tuesday, November 19, 2019  5:50 pm

इंदौर : सराफा विद्या निकेतन का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खेल व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी ने की। इस मौके पर बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को, अतिथियों के हाथों स्वर्णपदक प्रदान किये गए। स्थानीय परीक्षाओं में प्रथम रहे बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। छात्रों में सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार शुभांकर किरण शानी और सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार नम्रता राजेश शर्मा को दिया गया। और पढ़े