Category Archives: कला-संस्कृति

“बताओ क्या दुश्मन सफल होगा वहां, जहां आठों पहर खाकी रखवाली करती है”

Last Updated:  Friday, April 24, 2020  6:57 am

इन्दौर : वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न विकट परिस्थितियों में पुलिसकर्मी बेहद चुनौतीपूर्ण और कठिन ड्यूटी कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आईजी इंदौर ज़ोन विवेक शर्मा ने पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये *’गीत हम गायेंगे, कोरोना तुम्हे हरायेंगे’* कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन पुलिसकर्मी वायरलेस सेट पर कथा, कविता, कहानी और गीत के जरिये अपने साथियों का मनोबल बढाते हैं।इसी कड़ी में थाना आजाद नगर में और पढ़े

घरों में रहते हुए युवा कलाकारों ने पेश की अपने हुनर की बानगी..

Last Updated:  Friday, April 17, 2020  7:19 am

इंदौर : लॉकडाउन के चलते घरों में रहना कई लोगों को रास नहीं आ रहा है। कोई न कोई बहाना लेकर वे घर से निकलने का प्रयास करते हैं। हालांकि सकारात्मक सोच रखने वाले युवा इसे भी एक अवसर के बतौर ले रहे हैं। घरों में रहते हुए वे अपनी ऊर्जा को क्रिएटिविटी में लगा रहे हैं। इससे उनका हुनर भी निखरकर सामने आ रहा है। सोशल मीडिया के जरिये वे अपने क्रिएशन को देश और दुनिया तक पहुंचा रहे और पढ़े

“इंदौर तुम बेफिक्र रहो, सड़कों पर तैनात तुम्हारा रखवाला है”

Last Updated:  Wednesday, April 15, 2020  11:53 am

सूबेदार उज़्मा खान ने जोशीली कविता सुनाकर बढाया पुलिसकर्मियों का मनोबल । इन्दौर : वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न विकट स्थिति में पुलिस बेहद चुनौतीपूर्ण एवं कठिन ड्यूटी कर रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आईजी विवेक शर्मा ने पुलिस के मनोबल को बढ़ाने की पहल की है।खुद गीत गाकर सिपाहियों की हौंसला अफजाई करने के बाद प्रतिदिन तमाम पुलिसकर्मी एक साथ 2 मिनट के लिये रेडियो मैसेज के जरिये एक दूसरे से जुड़कर अपनी रचनात्मक कविता/गीत/अच्छे और पढ़े

एक कैनवास 21 पेंटिंग्स, शीर्षक ‘कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा’

Last Updated:  Wednesday,   10:15 am

इंदौर : लॉकडाउन की अवधि में घर में रहकर भी हम अपनी रुचि, अपने शौक, अपने हुनर को जारी रखते हुए उसे नए आयाम दे सकते हैं। कैनवास पर कूंची चलाकर अपने अंतर्मन में उमड़- घुमड़ रही रचनात्मकता को अभिव्यक्ति देने का काम शहर के कलाकार राजेन्द्र राज कर रहे हैं। उन्होंने 21 दिन के लॉक डाउन के पहले चरण में विशाल कैनवास पर कोरोना को लेकर पैंटिंग बनाई है। एक कैनवास पर 21पेंटिंग..! राजेन्द्र राज ने पांच फीट 7 और पढ़े

अग्रसेन महासभा के फाग महोत्सव में बरसी हास्य- व्यंग्य की फुहारें

Last Updated:  Thursday, March 19, 2020  6:22 am

इंदौर : अग्रवाल समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री अग्रसेन महासभा का स्नेह मिलन समारोह और फाग महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बायपास स्थित एक पार्क में मनाए गए इस महोत्सव के तहत हास्य- व्यंग्य की महफ़िल सजाई गई। इस महफ़िल में प्रेरणा ठाकरे, हिमांशु शर्मा ‘बवंडर’, अतुल ज्वाला और सादिया असर ने अपनी चुटीली काव्य रचनाएं पेश कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।महफ़िल का संचालन सत्यनारायण सत्तन ने किया। इस मौके पर समाजसेवी डॉ. आरके बंसल, रमेशचन्द्र गोयल और पढ़े

इंदौर के कला रसिकों को वृंदावन की कृष्ण रासलीला देखने का मिलेगा मौका।

Last Updated:  Saturday, March 14, 2020  1:49 pm

इंदौर : संस्था आनंद गोष्ठी के बैनर तले वृंदावन की कृष्ण रासलीला का आयोजन 15 से 21 मार्च तक माई मंगेशकर सभागृह में होने जा रहा है। श्री फतेहकृष्ण शर्मा के निर्देशन में पेश की जाने वाली इस रासलीला में ब्रज की लठ मार और फूल होली सहित भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन होगा। संस्था के संरक्षक गोविंद मालू ने बताया कि श्री गोकुलोत्सव महाराज, स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती और अण्णा महाराज सहित अन्य सन्त- महात्मा रास लीला के और पढ़े

राजकुमार कुम्भज के 33 वे काव्य संग्रह का लोकार्पण

Last Updated:  Wednesday, February 26, 2020  1:40 pm

कीर्ति राणा इंदौर : वामपंथी विचारधारा वाले कवि राजकुमार कुम्भज थोक में इतनी कविताएं कब लिख लेते हैं कि तीन साल से भी कम समय में 33वां काव्य संग्रह आ जाए।अपनी बेजोड़ कविताओं के कारण तो उनकी पहचान है ही, इंदौर जो उनके नाम से भी पहचाना जाता है तो उसकी एक बड़ी वजह है उनका पद्य के साथ गद्य में भी साधिकार और निरंतर लिखते रहना यही वजह है कि इतना अधिक लिखने, धड़ाधड़ मार्केट में काव्य संग्रह आने और पढ़े

वनबंधु परिषद के मंच पर सुरीले गीतों के जरिये उभरे ‘जीवन के रंग’

Last Updated:  Wednesday,   12:25 pm

*संजय पटेल* इंदौर:भक्ति,प्रकृति,प्रेम,राष्ट्र,जीवन,संबंध,संगीत,दोस्ती,त्योहारलोक रंग जैसे पहलुओं को लेकर एक सुरीली चित्रपट गीतमाला ‘जीवन के रंग’ रवीन्द्र नाट्य गृह में वनबंधु परिषद की इन्दौर शाखा के बैनर तले आयोजित की गई। पुणे के प्रतिभावान गायक धवल चांदवडकर, रसिका गानू और इन्दौर के स्वरांश पाठक ने अपने मधुर स्वर से इस शाम वासंती बयार का अहसास करवा दिया। वंदेमातरम, तुम आशा विश्वास हमारे, हमको मन की शक्ति देना, तू प्यार का सागर है,ये हवा ये रात ये चांदनी, आहा रिमझिम के प्यारे और पढ़े

समाज में बढ़ती विकृति से रूबरू करा गया नाटक ‘पॉपकॉर्न’

Last Updated:  Tuesday, February 18, 2020  3:45 pm

इंदौर : समाज में संस्कारों की गिरावट इस हद तक बढ़ गई है कि अच्छे चिंतन और अच्छा इंसान बनने- बनाने का सिलसिला थम सा गया है। संवेदनाए कहीं लुप्त होने लगी हैं। निराश्रित और मानसिक दिव्यांग महिलाओं को भी लोग वासना पूर्ति और टाइमपास करने का साधन समझने लगे हैं। समाज की ऐसी ही स्याह तस्वीर को पेश करता नाटक ‘पॉपकॉर्न’ हाल ही में बापट चौराहा स्थित कुंती माथुर सभागार में मंचित किया गया। संस्था पथिक के कलाकारों ने और पढ़े

‘चाँद के पार चलो’ नाटक ने कैदियों को ठहाके लगाने पर किया मजबूर

Last Updated:  Monday, February 17, 2020  2:12 pm

इंदौर : महाराजा शिवाजी राव हायर सेकंडरी स्कूल के पूर्व छात्रों द्वारा हिन्दी नाटक *”चाँद के पार चलों” *The Pain Of Moon* का मंचन सेंट्रल जेल परिसर में किया गया। जेल स्टॉफ, उप जेल अधीक्षक श्री भदौरिया व सैकड़ों कैदियों की मौजूदगी में मंचित इस नाटक ने सभी को तनावमुक्त होकर हंसने- गुदगुदाने का मौका दिया। नाटक में महाराजा शिवाजी राव स्कूल के 20-25 वर्ष पुराने छात्र सोम मंगल बुध गुरु, शुक्र, सनी, रवि जैसे साप्ताहिक नामों के साथ ज़िंदगी और पढ़े