Category Archives: क्राइम

पेट्रोल- डीजल में केमिकल ईंधन की मिलावट के अवैध धंधे का पर्दाफाश, पेट्रोल पंप व फैक्टरी सील

Last Updated:  Friday, October 15, 2021  5:43 pm

इंदौर : माफिया विरोधी आभियान के तहत इंदौर पुलिस ने नकली पेट्रोल व डीजल बेचकर आम जनता को ठगने और शासन को करोड़ों रूपयों की राजस्‍व हानि पहुँचाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसपी, इंदौर पश्चिम महेशचंद्र जैन ने बताया किपेट्रोल डीजल में मिलावट हेतु हाईड्रो कार्बन का मिक्सचर बेचने वाली कम्पनी शिवम इण्डस्ट्रीज के मालिक पर पुलिस थाना किशनगंज ने कार्रवाई कर इस गोरखधंधे का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि नकली फ्यूल बनाने के लिए मुम्बई और हजीरा से और पढ़े

यूरिया से अवैध रूप से लिक्विड सोप बनाने वाली फर्म पर छापा, संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Last Updated:  Thursday, October 14, 2021  8:40 pm

इंदौर : किसानों के साथ धोखा–धडी कर अवैध रूप से उर्वरक यूरिया खाद भंडारित करने वाली फर्म के विरुद्ध इंदौर पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।क्राइम ब्रांच,थाना चंदननगर पुलिस एवं कृषि विकास विभाग की संयुक्त टीम ने, मेसर्स बुरहानी केमिकल्स नामक फर्म पर ये छापामार कार्रवाई की। यहां अवैध रूप से थाना उर्वरक यूरिया खाद से लिक्विड सोप बनाने का कार्य किया जा रहा था। केमिकल फर्म का संचालक, किसानों को खेती के लिए दिया जाने और पढ़े

भारत माता की जय नहीं बोलने पर स्कूली छात्र भिड़े, 18 पर प्रकरण दर्ज

Last Updated:  Wednesday, October 13, 2021  9:16 pm

इंदौर : भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों को लेकर दो पक्षों के छात्र आपस में भिड़ गए। घटना मप्र के आगर मालवा जिले के एक प्राइवेट स्कूल की बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। भारत माता की जय नहीं बोलने पर छिड़ा विवाद। बताया जाता है कि मंगलवार को जिले के बड़ौद स्थित निजी स्कूल में जन गण मन राष्ट्रगान के बाद कुछ लड़कों ने भारत माता की जय नही और पढ़े

गांजा तस्करी में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक सहित एक लाख का माल बरामद

Last Updated:  Wednesday,   9:12 pm

इंदौर : अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को, पुलिस थाना तेजाजीनगर ने गिरफतार किया है। आरोपियों से लगभग 03 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा व मोटर सायकल सहित लगभग 1लाख रूपए का माल जब्त किया गया है।तेजाजी नगर पुलिस टीम को दिनांक 11.10.2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन व्यक्ति शिव रेसीडेन्सी कॉलोनी खंडवा रोड इन्दौर में मोटरसाइकिल पर एक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बैठे हैं, वह और पढ़े

70 करोड़ के एमडी ड्रग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब 36 की हो चुकी है गिरफ्तारी

Last Updated:  Wednesday,   9:03 pm

इंदौर :क्राइम ब्रांच इंदौर के 70 करोड़ की 70 किलो एमडी ड्रग के मामले में एक और आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इन्दौर क्राइम ब्रांच अब तक इस मामले में 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अहमदाबाद से पकड़े गए आरोपी मोहम्मद हुसैन पर हत्या, चोरी, लूट, डकैती, अवैध हथियार जैसे 24 गम्भीर अपराध दर्ज हैं। पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से की गई पूछताछ में ड्रग तस्करी में मोहम्मद हुसैन के शामिल होने का भी और पढ़े

हातोद थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे 15 जुआरी पकड़ाए, ढाई लाख रुपए बरामद

Last Updated:  Wednesday,   8:57 pm

इंदौर : घोडी (पासा) के जरिए जुआ खेलने वाले आरोपी क्राइम ब्राँच इंदौर की गिरफ्त में आ गए है। कुल 15 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जुआरियो से 2 लाख 50 हजार रुपये नकद और जुआ उपकरण घोडी ( पासा ) बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी गोकुलधाम सोसाइटी के पास हातोद थाना क्षेत्र के पुराने मकान के अंदर जुआ खेल रहे थे।ये मकान मुकेश चौहान नामक व्यक्ति का बताया गया है। पकड़े गए जुआरियों के नाम 1- त्रिलोक और पढ़े

पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 8 बदमाश धराए, पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद

Last Updated:  Tuesday, October 12, 2021  9:34 pm

इंदौर : पुलिस थाना आज़ाद नगर ने 8 बदमाशों को पकड़ा है, जो नशे के लिए अडीबाज़ी व लूट की वारदातें करते थे। पकड़े गए आरोपियों की महेश पेट्रोल पंप पर डकैती की भी योजना थी।उनके कब्जे से पिस्टल,चाकू, तलवार, हॉकी, बेसबाल, टामी व लोहे की चेन ज़ब्त की गई है। ये बदमाश सोशल मीडिया पर धौंस जमाने के लिए पिस्टल के साथ फ़ोटो भी वायरल करते थे। सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं। उनपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।एक आरोपी और पढ़े

मप्र से जुड़े क्रूज शिप ड्रग्स मामले के तार, एनसीबी ने तस्कर अयूब के बेटे को लिया हिरासत में

Last Updated:  Tuesday,   5:02 pm

इंदौर : मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स केस के तार मध्‍यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी और मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर से जुड़ गए हैं। इस केस में अभिनेता शाहरूख खान का बेटा आर्यन भी आरोपी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुंबई एनसीबी ने तस्कर अय्यूब के बेटे को शामगढ़ (मंदसौर) से पकड़ा है। अय्यूब को इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक किलो एमडीएमएम के साथ पकड़ा था। अय्यूब फिलहाल जेल में बंद है। एएसपी क्राइम ब्रांच जीपी पाराशर ने इस और पढ़े

तीन सटोरिये गिरफ्तार, लाखों रूपए नकद, मोबाइल, दो पहियां वाहन और सट्टा पर्ची बरामद

Last Updated:  Tuesday,   4:56 pm

अवैध रूप से सट्टे की गतिविधियां संचालित करने वाले 3 सटोरियों को पुलिस थाना हीरा नगर इंदौर ने बन्दी बनाया है।आरोपियों से कुल 4 लाख 78 हजार रुपए नकद व चार मोबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपीगण सड़क पर घूम घूम कर जगह बदल बदल कर सट्टा। लेते थे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन सटोरियों को लवकुश विहार सब्जी मंडी के पास से सट्टा लेते हुए पकड़ा गया। सटोरियों के नाम 1. दीपेश पिता हटेसिंह भाटी उम्र 28 साल निवासी जगजीवन और पढ़े

कटनी से फरार ट्रिपल मर्डर का आरोपी इंदौर पुलिस की मदद से पकड़ाया

Last Updated:  Tuesday,   4:54 pm

इंदौर : कटनी के ट्रिपल मर्डर के प्रकरण का फरार आरोपी, को पुलिस थाना बाणगंगा इंदौर की गिरफ्त में आ गया है।वह एक महीने पहले ईलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया था। आरोपी इंदौर में किराए के मकान में रहकर मज़दूरी करने लगा था। आरोपी का नाम देवीसिंह उर्फ अजयसिंह लोधी पिता शंकरसिंह लोधी उम्र 34 साल निवासी ग्राम भवाटी थाना सनोदा जिला सागर बताया गया है। वह 05 साल से जेल में बंद था । बीमार होने और पढ़े