देश की पहली महिला क्रिकेट कमेंट्रेटर थीं चंद्रा नायडू
स्मृति शेष/चंद्रा नायडू : पिता कर्नल सीके नायडू की लाड़ली रहीं ताउम्र। जीडीसी में अंग्रेजी की प्रोफेसर थीं। हिंदी में करती थीं क्रिकेट कमेंटरी। तब शहर में न इतनी कारें थीं न ऐसा ट्रैफिक, सेल्फ ड्राइव करने वाली पांच महिलाओं को जानते थे लोग। 🔸कीर्ति राणा इंदौर 🔸 दशकों पूर्व शहर की सड़कों पर गिनीचुनी महिलाएं ही कार दौड़ाती नजर आती थीं, उनमें कैप्टन सीके नायडू की लाड़ली बिटिया चंद्रा नायडू इसलिए भी शहर में पहचानी जाती थीं कि कर्नल और पढ़े









