मुम्बई : कोरोना की दस्तक के बीच भारत दौरे पर आए इंग्लैंड को अगले 3 मुकाबले बिना दर्शकों के खेलने होंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह फैसला लिया गया है कि 16 मार्च, 18 मार्च और 20 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबलों के दौरान दर्शकों की मौजूूदगी नहीं रहेगी। यह तीनों टी-20 मुकाबले हैं।
बढ़ते मामलों की बात करें तो गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 900 मामले दर्ज किए गये हैं। इससे पहले गुजरात प्रशासन ने 8 इलाकों में खाने पीने की दुकानों को 10 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
साल 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए अब तक के मुकाबलों की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच यहां 24 फरवरी से 28 फरवरी के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला गया था। वहीं 4 मार्च से 8 मार्च के बीच दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी यानी पांचवां मुकाबला खेला गया था। इन दोनों मैचों में भारत ने क्रमश: 10 विकेट और पारी व 25 रन से मैच अपने नाम किया था।
Related Posts
November 29, 2020 सात दिन में 39 सौ से ज्यादा नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 10 फीसदी के ऊपर बना हुआ है ग्रोथ रेट
इंदौर : शहर में लगातार सातवे दिन 5 सौ से ज्यादा संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। 7 […]
January 29, 2025 देवी अहिल्याबाई के 300 वे जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में लगाई गई डॉक टिकट प्रदर्शनी
मंत्री सिलावट और सांसद लालवानी की विशेष उपस्थिति में डाक प्रदर्शनी का हुआ […]
May 25, 2023 दो अवैध फायर आर्म्स और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया शातिर बदमाश
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही 01 शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
April 21, 2022 भारतोय कैलेंडर बनाने के लिए उज्जैन में विशेषज्ञ 22-23 अप्रैल को करेंगे विचार- मंथन
पंचागों की प्रदर्शनी भी लगेगी।
परशुराम महासभा ने किया सरकारी की पहल का […]
June 24, 2024 लोकतंत्र के लिए खतरा है एआई, बढ़ रहे इसके दुष्प्रभाव
नौकरियों को खत्म कर सकता है एआई।
आनेवाले समय में एआई के हाथ में होगा […]
October 20, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से…’राजवाड़ा 2 रेसीडेंसी’
अरविंद तिवारी9009890098
📕 बात यहां से शुरू करते हैं
🚥 मौके का फायदा उठाकर अपना […]
April 8, 2023 बीजेपी जिस मुकाम पर है,उसकी नींव प्यारेलालजी जैसे कार्यकर्ताओं ने रची थी – शिव प्रकाश
इंदौर : बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वर्गीय प्यारेलाल खंडेलवाल की जयंती के […]