अकाइंड ने बिल्ड, बैलेंस और डिफेंस रेंज लॉन्च की।
मीरा कपूर अकाइंड ब्रांड की को-फाउंडर हैं।
नई दिल्ली : रिलायंस रिटेल के ओमनी चैनल ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म टीरा ने स्किनकेयर ब्रांड ‘अकाइंड’ के लॉन्च की घोषणा की। मीरा कपूर ‘अकाइंड’ ब्रांड की को-फाउंडर हैं। मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में टीरा के फ्लैगशिप स्टोर में अकाइंड को लॉन्च किया गया। अकाइंड के पोर्टफोलियो में अलग अलग तरह की त्वचा के लिए तीन खास तरह के प्रोडक्ट हैं। इन्हें बिल्ड रेंज, बैलेंस रेंज और डिफेंस रेंज के नाम से मार्केट में उतारा गया है।
लॉन्च पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “हम टीरा के ब्रांड पोर्टफोलियो में स्किनकेयर ब्रांड, अकाइंड को शामिल करने पर बेहद उत्साहित हैं। यह लॉन्च एक मील का पत्थर साबित होगा। हर नए लॉन्च के साथ हम नवाचार और उत्कृष्टता को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अकाइंड की को-फाउंडर मीरा कपूर ने कहा, “जब मैंने अपनी त्वचा के बारे में जानना शुरू किया तभी से वास्तव में मेरी स्किनकेयर यात्रा की शुरूआत हुई। अकाइंड रेंज को सावधानीपूर्वक देखभाल, परीक्षण और उच्च प्रभावकारिता सामग्री और व्यापक शोध के साथ तैयार किया गया है। यह विशिष्ट समस्याओं के समाधान का काम करती हैं। क्यूरेटेड सौंदर्य ब्रांडों के लिए टीरा एक खास मुकाम है।
Related Posts
January 5, 2019 कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक अध्यादेश नहीं- मौर्य इंदौर : राम मंदिर को लेकर कानूनी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पीएम नरेंद्र […]
July 2, 2020 मंत्रियों को सीएम शिवराज की हिदायत, परिश्रम की करें पराकाष्ठा.. भोपाल : मन्त्रिमण्डल विस्तार के बाद सीएम शिवराज ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक में सीएम […]
September 4, 2023 आबकारी विभाग ने कई स्थानों पर दी दबिश, लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब की जब्त
तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल।
इंदौर : आकारी विभाग ने पचास से अधिक स्थानों पर […]
October 4, 2020 साईं भक्तों ने साईं धाम की गौशाला में किया गौमाता का दान
इंदौर : हवा बंगला मेन रोड़ स्थित शिर्डी धाम सांई मंदिर की गौशाला को पुरूषोत्तम मास के […]
April 5, 2024 विश्व के पहले हिंदी सिनेमा विश्वकोष का लोकार्पण
फिल्मों को चिंतन का हिस्सा बनाएं : जोशी।
इंदौर : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र […]
March 8, 2025 महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाता रहेगा डाक विभाग : प्रीति अग्रवाल
भारतीय डाक विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
इंदौर : “अंतर्राष्ट्रीय […]
January 30, 2022 देवास में कांग्रेस के ‘घर चलो, घर- घर चलो’ अभियान का कमलनाथ 1 फरवरी को करेंगे शुभारंभ
देवास : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 1 फरवरी को सुबह 10:30 बजे भोपाल रोड स्थित मिलाप […]