पेरिस ओलंपिक में भारत का खुला खाता, मनु भाकर ने जीता कांस्य
नई दिल्ली: पेरिस ओलम्पिक में भारत का खाता खुल गया है। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। मनु भाकर हरियाणा की निवासी है। उधर भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने बैडमिंटन एकल के पहले राउंड में मालदीव की फातिमा नाबाह अब्दुल रज्जाक को मात्र 29 मिनट में हराकर अगले दौर में रवेश कर लिया है। बता दें कि भारत के 78 खिलाड़ियों का दल पेरिस ओलम्पिक में भाग ले रहा है। और पढ़े










