Category Archives: देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान

Last Updated:  Wednesday, January 8, 2025  12:24 am

05 फरवरी को होगा मतदान। 08 फरवरी को होगी मतों की गिनती। 01 करोड़ 55 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं दिल्ली में। नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा। 08 फरवरी को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और और पढ़े

भारत परम वैभव को प्राप्त हो यही संघ का लक्ष्य

Last Updated:  Saturday, January 4, 2025  11:44 pm

लाठी वीरता का भाव जगाती है, आत्मरक्षा के भी काम आती है। रण संगीत की विलुप्त परंपरा को संघ ने पुनर्जीवित किया। मालवा प्रांत के स्वर शतकम् कार्यक्रम में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत। सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सामूहिक रुप से पेश किया घोष वादन। इंदौर : संघ के कार्यक्रमों से संस्कार विकसित होते हैं। लाठी इसलिए सिखाई जाती है कि उससे वीरता का भाव जाग्रत होता है। वक्त पड़ने पर यह आत्मरक्षा के भी काम आती है। रण संगीत हमारी और पढ़े

भारतीय सेना को निपुण बनाने में रक्षा प्रशिक्षण संस्धानों की है अहम् भूमिका : राजनाथ सिंह

Last Updated:  Monday, December 30, 2024  8:49 pm

इंदौर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य कर्मियों को सैन्य रणनीतियों और युद्ध कौशल में निपुण बनाने में भारतीय सेना के प्रशिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका की सराहना की है। रक्षा मंत्री डॉक्टर अम्बेडकर नगर महू में भारतीय सेना के तीन प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों – आर्मी वॉर कॉलेज (AWC), इन्फैंट्री स्कूल और मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन एंड इंजीनियरिंग (MCTE) के दौरे पर थे। उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। और पढ़े

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

Last Updated:  Friday, December 27, 2024  1:16 am

2004 से 2014 तक रहे देश के प्रधानमंत्री। नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरूवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देर शाम एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 92 वर्ष के थे। वर्ष 2006 में उनकी बायपपास सर्जरी भी हुई थी। वे नेहरू, इंदिरा गांधी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी के बाद सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे। मनमोहन सिंह और पढ़े

देश का पहला जीरो वेस्ट बना इंदौर एयरपोर्ट

Last Updated:  Tuesday, December 24, 2024  12:30 am

55 करोड़ रुपये की लागत से नए एटीसी, फायर सेफ्टी भवन और गार्बेज प्लांट का नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने किया लोकार्पण। इंदौर : इंदौर एयरपोर्ट देश का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट बन गया है। अब यहां से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का निस्तारण एयरपोर्ट पर ही हो सकेगा। 55 करोड़ रुपये की लागत से नए एटीसी भवन एवं फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापू ने किया। रनवे की लंबाई बढ़ाने सहित सांसद और पढ़े

मुंबई नाव हादसे में 13 लोगों की मौत, 66 को बचाया गया

Last Updated:  Friday, December 20, 2024  5:03 pm

बुधवार शाम नौसेना की बोट से टक्कर होने से हुआ था हादसा। मुंबई : बुधवार को नेवी की बोट की टक्कर से नाव के डूबने से 13 यात्रियों की मौत हो गई, करीब 66 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह नाव एलीफेंटा आइलैंड की ओर यात्रियों को लेकर जा रही थी। नाव में करीब 80 लोग सवार थे। महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस और पढ़े

एक देश – एक चुनाव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

Last Updated:  Saturday, December 14, 2024  11:24 pm

नई दिल्ली : मोदी सरकार की कैबिनेट ने वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब सरकार इस विधेयक को शीतकालीन सत्र में ही संसद में ला सकती है।इससे पहले बु केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत करते हुए हर साल देश में चुनाव से हो रहे नुकसान के बारे में बताया था। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत कुरुक्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और पढ़े

14- 15 दिसंबर की रात पांच घंटे तक बंद रहेगा ट्रेनों में रिजर्वेशन और कैंसिलेशन

Last Updated:  Friday, December 13, 2024  7:19 pm

इंदौर : अगर आप ट्रेन से सफर करने की सोच रहे है तो ध्यान दें। 14 दिसंबर की रात 11:45 से 15 दिसंबर की सुबह 4:45 बजे तक कंप्यूटरीकृत सेवा उपलब्ध नहीं होगी। कुल पांच घंटों के लिए पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को बंद रखने का एलान रेलवे ने किया है। इन पांच घंटों के दौरान रिजर्वेशन, कैंसिलेशन, चार्टिंग, पीआरएस इंक्वायरी काउंटर के साथ 139 पर न कोई जानकारी उपलब्ध होगी और न ही इंटरनेट के माध्यम से टिकट की बुकिंग और पढ़े

वर्ल्ड हिंदू इकोनामिक फोरम का वार्षिक सम्मेलन मुंबई में प्रारंभ

Last Updated:  Friday,   7:17 pm

स्थायी आर्थिक मॉडल को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में बड़ा जमावड़ा। 24 सत्रों में 100 से अधिक प्रभावी वक्ता एक मंच पर नज़र आएंगे। मुंबई : वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम का वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार 13 दिसंबर से मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में प्रारंभ हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि थे। तीन दिवसीय इस कांफ्रेंस में देश के बड़े औद्योगिक घरानों के प्रमुख, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और विचारक अपनी बात और पढ़े

महाकुंभ के दौरान अयोध्या व प्रयागराज के लिए चलेगी रिंग रेल

Last Updated:  Wednesday, December 11, 2024  11:03 pm

वाराणसी : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महाकुंभ के दौरान अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रिंग रेल चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारी का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे थे। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पवित्र महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर है। ये हमारी संस्कृति का बहुत बडा महापर्व है। महाकुंभ को देखते हुए रेलवे की तरफ से विस्तृत और पढ़े