नौसेना, थलसेना और वायु सेना के प्रमुखों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी, उन्हें सेना की क्षमता पर पूरा भरोसा।
नई दिल्ली : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भारत सरकार शिकंजा कसती जा रही है। सिंधु जल संधि रद्द करने, पाक दूतावास में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने और पाकस्तानियों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम देने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना को किसी भी तरह का एक्शन लेने की खुली छूट दे दी है।मंगलवार को पीएम आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई।प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में सेना को फ्री हैंड दिया ही गया है, वहीं प्रधानमंत्री ने अमरनाथ यात्रा पर भी पैनी नजर रखने को कहा। बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जल, थल और नभ तीनों सेनाओं के प्रमुख व चीफ ऑफ डीफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान इस बैठक में मौजूद रहे। बैठक में आतंकियों के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाने से लेकर भविष्य की योजनाओं पर भी मंथन हुआ।
पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि ”मुझे अपनी सेना की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है। उसे पूरी छूट है की वह आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने। इस उच्च स्तरीय बैठक के तुरंत बाद पीएम मोदी से मिलने अमित शाह भी पहुंचे। दोनों के बीच आगामी रणनीति को लेकर लंबी बातचीत हुई।
Related Posts
November 9, 2019 अयोध्या विवाद पर आया सुप्रीम फैसला, विवादित जमीन रामलला की नई दिल्ली : अयोध्या विवाद का निपटारा करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन का मालिकाना […]
July 21, 2022 गांधी परिवार को झूठे मामले में फंसाकर प्रताड़ित कर रही मोदी सरकार – दिग्विजय सिंह
इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के […]
October 9, 2021 किन्नर जोया और उसके दो साथियों ने सेल्स डायरेक्टर के साथ लूट व हत्या की वारदात को दिया था अंजाम
इंदौर : बुधवार देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र में रियल स्टेट कम्पनी के सेल्स डायरेक्टर […]
July 22, 2025 एमआर 05 की बाधाओं का जल्द होगा निराकरण..
02 करोड़ की लागत से बनेगा 40 फीट चौड़ा रोड..
आकाश विजयवर्गीय ने एरोड्रम थाने के पीछे […]
October 1, 2023 माहेश्वरी समाज के परिचय सम्मेलन में सैकड़ों युवक – युवतियां कर रहें जीवनसाथी की तलाश
माहेश्वरी समाज के तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन का शुभारंभ।
सकारात्मक सोच ही परिचय […]
February 7, 2017 ‘नोबल पुरस्कार’ पर चोरों ने किया हाथ साफ, कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में चोरों का हौसला बुलंद है. पुलिस के तमाम दावों के […]
September 14, 2021 17 सितंबर को चलेगा टीकाकरण महाअभियान का तीसरा चरण, शतप्रतिशत लोगों को लगवाएंगे वैक्सीन का दूसरा डोज
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में 17 सितम्बर को […]