पहलगाम में आतंकी हमला, देश की एकता और अखंडता पर हमला है : आरएसएस
Last Updated: May 3, 2025 " 01:57 am"
इंदौर : आरएसएस ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। संगठन ने इसे राष्ट्र की एकता और अखंडता पर हमला करार देते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। आरएसएस ने अपने बयान में कहा, ‘सभी राजनीतिक दलों और संगठनों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर इस आतंकी हमले की निंदा करनी चाहिए। सरकार को प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक राहत और सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए और इस हमले के जिम्मेदार आतंकियों के लिए उपयुक्त सजा सुनिश्चित करनी चाहिए।