Category Archives: देश

1 जून से लागू होगी ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना

Last Updated:  Sunday, May 31, 2020  7:38 pm

इंदौर : कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच 1 जून 2020 से देश में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ लागू हो जाएगा। इसकी शुरुआत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से होगी। राशन कार्ड का फायदा BPL कार्डधारकों को मिलता है। एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड लागू होने के बाद गरीबी रेखा के नीचे वाले लोग किफायती कीमत पर देश के किसी कोने में राशन खरीद सकते हैं। इस योजना के तहत पीडीएस के लाभार्थियों की पहचान उनके आधार कार्ड और पढ़े

लॉकडाउन नहीं अब होगा अनलॉक -1, 8 जून से खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट और मॉल..!

Last Updated:  Saturday, May 30, 2020  5:10 pm

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने लॉक डाउन 5.0 नहीं बल्कि अनलॉक- 1 का ऐलान किया है। 1 से 30 जून तक के इस अनलॉक- 1 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। इसके तहत चरणबद्ध ढंग से विभिन्न गतिविधियों की छूट दी जाएगी।कर्फ्यू अब रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। हालांकि कंटेन्मेंट जोन में लॉकडाउन संबंधी नियम लागू रहेंगे। वहां केवल जरूरी सेवाओं की अनुमति होगी। गाइडलाइन में ये हैं प्रावधान… और पढ़े

मनरेगा की केंद्रीय परिषद में अंजू माखीजा सदस्य मनोनीत

Last Updated:  Wednesday, May 27, 2020  6:10 pm

इंदौर।भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की केंद्रीय परिषद में इंदौर की अंजू माखीजा को सदस्य मनोनीत किया है। इस परिषद में देश के कुल नौ सदस्यों को मनोनीत किया गया है। श्रीमती माखीजा इस परिषद में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह परिषद भारत मे निवास करने वाले अन्तिम व्यक्ति के जीवन स्तर को उन्नत बनाने की दिशा में व्यापक सुधार करने हेतु नीति निर्धारित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय को समीक्षा और पढ़े

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, नेपाल ने पूर्व में जारी विवादित नक्शे पर लगाई रोक

Last Updated:  Wednesday,   12:12 pm

नई दिल्ली : नेपाल की ओर से पिछले दिनों जारी किए गए विवादित नक्‍शे को लेकर भारत की कूटनीतिक जीत हुई है। नेपाल ने बुधवार को अपने इस विवादित नक्‍शे पर रोक लगा दी। कहा जा रहा है कि नेपाल कांग्रेस के दबाव में वहां की सरकार ने अपने कदम वापस खींचे हैं। कार्यसूची से हटाया सम्बंधित बिल। सूत्रों ने बताया कि नेपाल की मुख्‍य विपक्षी पार्टी नेपाल कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री केपी ओली को इस बात से और पढ़े

घरेलू उड़ानों का शुरू हुआ परिचालन, 7 वर्षीय बालक ने भी किया दिल्ली से बंगलुरु तक हवाई सफर

Last Updated:  Monday, May 25, 2020  12:08 pm

बंगलुरु : देश में करीब दो महीने बाद घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच एक 7 साल का बच्चा भी दिल्ली से अकेला बेंगलुरू पहुंचा। हवाई अड्डे पर बच्चे की मां उसे रिसीव करने आईं। दरअसल सात साल का विहान शर्मा दिल्ली में अपने दादा-दादी के घर आया था। लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गया। वह विशेष श्रेणी की यात्रा करते हुए तीन महीने बाद बेंगलुरू लौटा है। सबसे खास बात ये है कि विहान अकेले और पढ़े

आरबीआई ने लोन की किश्त चुकाने से छूट 3 माह और बढ़ाई..

Last Updated:  Friday, May 22, 2020  8:07 am

नई दिल्ली : आम आदमी और कारोबारियों की आर्थिक स्थिति पर लॉकडाउन के असर को देखते हुए आरबीआई ने अहम घोषणाएं कीं हैं। लोन की किश्त चुकाने की छूट 3 माह और बढ़ाई। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लोन की किश्त चुकाने में मार्च में जो 3 महीने की छूट दी गई थी, उसे 3 महीने और बढ़ाया जा रहा है। यानी यह स्कीम अगस्त तक रहेगी। प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट 0.40% कम और पढ़े

अगले तीन माह तक अधिकतम 10 हजार रु. होगा उड़ानों का किराया- उड्डयन मंत्री

Last Updated:  Thursday, May 21, 2020  3:40 pm

नई दिल्ली : नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर 25 मई से शुरू होने वाली घरेलू उड़ानों और किरायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उड़ान शुरू होने के दिन से अगले तीन महीने तक के लिए किराए फिक्स कर दिए गए हैं। ताकि विमानन कम्पनियां मनमानी नहीं कर सकें। साढ़े तीन हजार से 10 हजार तक होगा किराया। केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री पुरी ने बताया कि दिल्ली-मुंबई का 90-120 मिनट की उड़ान का और पढ़े

25 मई से घरेलू उड़ानों को हरी झंडी, एयरपोर्ट पर की गई रिहर्सल..

Last Updated:  Thursday,   8:18 am

इंदौर : लॉकडाउन में चरणबद्ध ढंग से छूट देने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है।रेलवे ने जहां 1 जून से 200 ट्रेनों के परिचालन का ऐलान करने के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है, वहीं केंद्र ने हवाई यातायात को भी हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि 25 मई से घरेलू उड़ानें प्रारम्भ हो जाएंगी। उन्होंने कहा है कि पूरी सुरक्षा के साथ हवाई यातायात की अनुमति दी गई है।सभी एयरपोर्ट और पढ़े

एक जून से नॉन एसी ट्रेनों का परिचालन करेगा रेलवे

Last Updated:  Tuesday, May 19, 2020  6:54 pm

नई दिल्ली : रेल मंत्रालय यात्रियों के लिए जल्द ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक यात्रियों के लिए पहली जून से रोजाना 200 बिना एसी वाली रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी उनके लिए बुकिंग जल्द शुरू होने जा रही है। रेल मंत्री ने अपने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। रेलवे इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों के लिए भी ट्रेनों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में और पढ़े

इंदौर सहित 6 शहरों को मिली 5 स्टार रेटिंग..!

Last Updated:  Tuesday,   11:43 am

इंदौर : इस बार भी देश का कोई भी शहर सेवन स्टार रेटिंग नहीं हासिल कर सका। मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय द्वारा रेटिंग जारी की गई जिसमें 7 स्टार रेटिंग किसी को नहीं मिली। देश के 6 शहरों को फाइव स्टार रेटिंग दी गई है। इनमें इंदौर के साथ अंबिकापुर, मैसूर,सूरत, राजकोट और नवी मुंबई शामिल हैं। स्टार रेटिंग में मप्र के 10 शहरों को 3 स्टार और 7 शहरों को 1स्टार रेटिंग मिली है। ये और पढ़े