मनरेगा की केंद्रीय परिषद में अंजू माखीजा सदस्य मनोनीत

  
Last Updated:  May 27, 2020 " 06:10 pm"

इंदौर।भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की केंद्रीय परिषद में इंदौर की अंजू माखीजा को सदस्य मनोनीत किया है।
इस परिषद में देश के कुल नौ सदस्यों को मनोनीत किया गया है। श्रीमती माखीजा इस परिषद में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह परिषद भारत मे निवास करने वाले अन्तिम व्यक्ति के जीवन स्तर को उन्नत बनाने की दिशा में व्यापक सुधार करने हेतु नीति निर्धारित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय को समीक्षा कर सुझाव देगी। परिषद के सदस्यों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा प्रदान किया गया है।
अंजू माखीजा ने अपने मनोनयन पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्रीमती मखीजा के मनोनयन पर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, उषा ठाकुर, जीतू जिराती, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, आकश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पद्मा भोजे आदि ने बधाई दी है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *