बीजेपी कार्यालय में मनाया गया होली मिलन समारोह

  
Last Updated:  March 10, 2023 " 09:43 pm"

प्रसिद्ध भजन गायक द्वारिका मंत्री ने दी मनमोहक भजनों की प्रस्तुति।

इंदौर : होली महापर्व के अवसर पर नगर भाजपा द्वारा जावरा कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर फाग उत्सव एवं कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भजनों की बानगी भी पेश की गई।

समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग – गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी साथ ही ढोल- नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। द्वारिका मंत्री के भजनों पर महिला मोर्चा की नेत्रियों ने भी जमकर कदम थिरकाए।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और गुलाल लगाया। वे कार्यकर्ताओं संग जमकर झूमे। उन्होंने कहा कि होली रंगों, सकारात्मकता, जीवंतता, खुशी और सद्भाव से जुड़ा त्योहार है। मैं सभी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य एवं समृद्धि की कामना करता हूं, भाजपा कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ कमर कस के कमल खिलाने का कार्य कर सकें, इसी को लेकर यह फाग उत्सव एवं कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी,विधायक आकाश विजयवर्गीय, आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर महामंत्री सविता अखंड, सुधीर कोल्हे, संदीप दुबे, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर, नगर संयोजक पप्पू ठाकुर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा,युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा, नितिन द्विवेदी ,सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *