Category Archives: देश

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में मप्र के रातापानी टाइगर रिजर्व का किया उल्लेख

Last Updated:  Tuesday, January 21, 2025  3:31 pm

देश के प्रमुख स्टार्टअप सेंटर के रूप में ग्वालियर का किया उल्लेख। सभी के लिए प्रेरणादायी है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाजपेई नगर के रहवासियों के साथ सुनी “मन की बात” भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 118वीं कड़ी में मध्यप्रदेश में हाल ही में जुड़े रातापानी टाइगर रिजर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और विरासत आस-पास के पशु-पक्षियों के साथ स्नेह से रहना और पढ़े

महाकुंभ में सैकड़ों महिला – पुरुष बनें नागा साध्वी और संन्यासी

Last Updated:  Tuesday,   3:12 pm

विजया संस्कार के बाद दी गई गुरु दीक्षा। किया परिवार और खुद का पिंडदान। प्रयागराज : महाकुंभ में पुरुष नागाओं के साथ महिला साध्वियों का भी विजया संस्कार करा कर उनको संन्यासी जीवन की दीक्षा दी गई।रविवार को जूना अखाड़े में सौ से भी ज्यादा महिलाओं ने विजया संस्कार में हिस्सा लेकर पूरे विधि विधान के साथ अपने गुरु से संन्यास की दीक्षा ली।दीक्षा लेने वाली सभी महिलाओं ने अपने परिवार सहित खुद का भी पिंडदान किया। इसी के साथ और पढ़े

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने तेजाजी नगर से बलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का किया हवाई निरीक्षण

Last Updated:  Friday, January 10, 2025  1:43 am

इंदौर संभाग में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा। केन्द्रीय मंत्री गड़करी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन्दौर संभाग में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी ली।इंदौर : केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने गुरुवार को इन्दौर-हैदराबाद कॉरिडोर NH-347BG के तेजाजी नगर से बलवाड़ा (पेकेज-2) तक के हिस्से का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर बन रही तीन टनल- भेरूघाट टनल लम्बाई 576 मीटर, बाईग्राम टनल लम्बाई 480 मीटर और चोरल घाट टनल लम्बाई और पढ़े

कैमरे वाला चश्मा पहनकर राम मंदिर में घुसा युवक

Last Updated:  Wednesday, January 8, 2025  10:45 pm

पुलिस ने लिया हिरासत में, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ। अयोध्या : राम मंदिर में कैमरे वाला चश्‍मा पहनकर एक शख्‍स घुस गया और रामलला की तस्‍वीरें लेने लगा। इस घटना से हड़कंप मच गया।उसने तमाम सुरक्षा बैरियर पार कर अंदर प्रवेश पा लिया था। जैसे ही एक सुरक्षाकर्मी की नजर उस पर पड़ी, उसे हिरासत में ले लिया गया। खुफिया एजेंसियां आरोपी युवक से पूछताछ कर रही हैं। राम मंदिर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था में सेंध लगने की खबर से और पढ़े

दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान

Last Updated:  Wednesday,   12:24 am

05 फरवरी को होगा मतदान। 08 फरवरी को होगी मतों की गिनती। 01 करोड़ 55 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं दिल्ली में। नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा। 08 फरवरी को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और और पढ़े

भारत परम वैभव को प्राप्त हो यही संघ का लक्ष्य

Last Updated:  Saturday, January 4, 2025  11:44 pm

लाठी वीरता का भाव जगाती है, आत्मरक्षा के भी काम आती है। रण संगीत की विलुप्त परंपरा को संघ ने पुनर्जीवित किया। मालवा प्रांत के स्वर शतकम् कार्यक्रम में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत। सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सामूहिक रुप से पेश किया घोष वादन। इंदौर : संघ के कार्यक्रमों से संस्कार विकसित होते हैं। लाठी इसलिए सिखाई जाती है कि उससे वीरता का भाव जाग्रत होता है। वक्त पड़ने पर यह आत्मरक्षा के भी काम आती है। रण संगीत हमारी और पढ़े

भारतीय सेना को निपुण बनाने में रक्षा प्रशिक्षण संस्धानों की है अहम् भूमिका : राजनाथ सिंह

Last Updated:  Monday, December 30, 2024  8:49 pm

इंदौर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य कर्मियों को सैन्य रणनीतियों और युद्ध कौशल में निपुण बनाने में भारतीय सेना के प्रशिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका की सराहना की है। रक्षा मंत्री डॉक्टर अम्बेडकर नगर महू में भारतीय सेना के तीन प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों – आर्मी वॉर कॉलेज (AWC), इन्फैंट्री स्कूल और मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन एंड इंजीनियरिंग (MCTE) के दौरे पर थे। उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। और पढ़े

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

Last Updated:  Friday, December 27, 2024  1:16 am

2004 से 2014 तक रहे देश के प्रधानमंत्री। नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरूवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देर शाम एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 92 वर्ष के थे। वर्ष 2006 में उनकी बायपपास सर्जरी भी हुई थी। वे नेहरू, इंदिरा गांधी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी के बाद सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे। मनमोहन सिंह और पढ़े

देश का पहला जीरो वेस्ट बना इंदौर एयरपोर्ट

Last Updated:  Tuesday, December 24, 2024  12:30 am

55 करोड़ रुपये की लागत से नए एटीसी, फायर सेफ्टी भवन और गार्बेज प्लांट का नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने किया लोकार्पण। इंदौर : इंदौर एयरपोर्ट देश का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट बन गया है। अब यहां से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का निस्तारण एयरपोर्ट पर ही हो सकेगा। 55 करोड़ रुपये की लागत से नए एटीसी भवन एवं फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापू ने किया। रनवे की लंबाई बढ़ाने सहित सांसद और पढ़े

मुंबई नाव हादसे में 13 लोगों की मौत, 66 को बचाया गया

Last Updated:  Friday, December 20, 2024  5:03 pm

बुधवार शाम नौसेना की बोट से टक्कर होने से हुआ था हादसा। मुंबई : बुधवार को नेवी की बोट की टक्कर से नाव के डूबने से 13 यात्रियों की मौत हो गई, करीब 66 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह नाव एलीफेंटा आइलैंड की ओर यात्रियों को लेकर जा रही थी। नाव में करीब 80 लोग सवार थे। महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस और पढ़े