Category Archives: देश

आकाश की बैटिंग से खफा हुए पीएम मोदी

Last Updated:  Tuesday, July 2, 2019  1:33 pm

नई दिल्ली: विधायक आकाश विजयवर्गीय की बल्लेबाजी ने उनके पिता कैलाश विजयवर्गीय को संकट में डाल दिया है। कैलाशजी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं इसलिए नेशनल मीडिया पर आकाश की आड़ में उनपर जमकर निशाना साधा गया। समूचे घटनाक्रम से पार्टी की हुई छीछालेदर ने शीर्ष नेतृत्व को नाराज कर दिया। यही कारण है कि मंगलवार को नई दिल्ली में आहूत की गई बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने सख्त लहजे में इस तरह की और पढ़े

पुरानी तस्वीर को लेकर किया जा रहा गलत प्रचार- फलनीकर

Last Updated:  Sunday, June 30, 2019  6:34 am

इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई के मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी। सियासतदानों और मीडिया ने आकाश के बहाने उनके पिता बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भी जमकर निशाने साधे। पुराने मामले और तस्वीरें खोद- खोदकर निकाले गए। उनके साथ झूठी- सच्ची कहानियां भी बना दी गई। ऐसी ही एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कैलाशजी हाथ में जूता लिए हुए हैं। उनके सामने तत्कालीन कर्तव्यनिष्ठ पुलिस और पढ़े

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए जेपी नड्डा

Last Updated:  Monday, June 17, 2019  4:33 pm

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक में नड्डा के नाम को हरी झंडी दी गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया को संसदीय बोर्ड के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष के बतौर चयनित किया गया। बताया जाता है कि गृहमंत्री बनने के बाद अमित और पढ़े

कमलनाथ को सडकनाथ बनाने में नहीं लगेगी देर- कैलाशजी

Last Updated:  Tuesday, June 11, 2019  7:04 pm

इंदौर: मप्र की कांग्रेस सरकार पर कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने मंगलवार को किसान आक्रोश ट्रैक्टर रैली निकाली। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में निकली इस ट्रैक्टर रैली में जिलेभर से बड़ी संख्या में आए किसान शामिल हुए। इसी के साथ नगर व जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी तादाद में रैली में शिरकत की। सांसद, संगठन के पदाधिकारी और विधायक भी रैली में सहभागी हुए। और पढ़े

छत्रपति शिवाजी ने लोगों में राष्ट्रवाद का भाव जगाया- वशिष्ठ

Last Updated:  Friday, June 7, 2019  7:57 am

छत्रपति शिवाजी महाराज के 345 वे राज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में शोभा कुटुम्बले स्मृति व्याख्यान का आयोजन जाल सभागृह में किया गया। व्याख्यान का विषय था ‘ मध्यकालीन भारत में छत्रपति शिवाजी का प्रभाव’ प्रोविडेंट फंड नई दिल्ली के रीजनल कमिश्नर अमित वशिष्ठ कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के बतौर मौजूद रहे। अध्यक्षता दैनिक स्वदेश के प्रबंध संचालक दिनेश गुप्ता ने की। संदर्भित विषय पर बोलते हुए श्री वशिष्ठ ने 7 वी शताब्दी से लेकर छत्रपति शिवाजी के उदय होने तक और पढ़े

मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, अमित शाह बनाए गए गृहमंत्री

Last Updated:  Friday, May 31, 2019  10:35 am

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडलीय सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और नीतिगत मामले प्रधानमंत्री खुद देखेंगे। अमित शाह सरकार में भी न. 2 की हैसियत में रहेंगे। उन्हें गृहमंत्री बनाया गया है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री का प्रभार दिया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। जारी की गई सूची के मुताबिक मंत्री और उनको दिए गए विभाग इसप्रकार हैं:- *कैबिनेट मंत्री* और पढ़े

पीएम मोदी सहित 58 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने ली शपथ

Last Updated:  Friday,   7:21 am

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने लगातार दूसरी बार देश की कमान संभाल ली है। गुरुवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी के साथ ही 58 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की। इनमें 24 केबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और 24 राज्यमंत्री शामिल हैं। अमित शाह ने भी ली शपथ। राष्ट्रीय अध्यक्ष के बतौर कुशल रणनीति के सहारे बीजेपी को बम्पर जीत दिलाने वाले और पढ़े

नवनिर्वाचित सांसदों में 40 फीसदी से ज्यादा हैं दागी

Last Updated:  Sunday, May 26, 2019  12:39 pm

इंदौर: 17 वी लोकसभा की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है। निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति को नवनिर्वाचित सांसदों की सूची सौप दी है। 30 मई को नरेंद्र मोदी के दुबारा पीएम पद की शपथ लेने के साथ ही नई सरकार भी अस्तित्व में आ जाएगी। 5 जून से नई लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने की बात कही जा रही है। 233 सांसदों पर है क्रिमिनल केस। 2014 में 185 दागी सांसद चुनकर आए थे जबकि 2019 में नवनिर्वाचित सांसदों और पढ़े

मोदी की सुनामी में तिनके की तरह बह गए विपक्षी दल

Last Updated:  Friday, May 24, 2019  3:53 pm

इंदौर: 2014 का लोकसभा चुनाव मोदी लहर के लिए याद किया जाता है तो 2019 का चुनाव मोदी की सुनामी के लिए याद किया जाएगा। सुनामी भी ऐसी कि कांग्रेस, सपा- बसपा का महागठबंधन, ममता की टीएमसी और अन्य विपक्षी दल तिनके की तरह बह गए। मोदी मैजिक लोगों के कुछ इसतरह सिर चढ़कर बोला कि राहुल गांधी और उनके कई सिपहसालार चुनाव हार गए। जिन राज्यों में कांग्रेस 6 माह पहले ही विधानसभा चुनाव जीती थी वहां भी उसे और पढ़े

देश- प्रदेश में बम्पर वोटिंग, किसको होगा लाभ…?

Last Updated:  Monday, May 20, 2019  11:43 am

इंदौर: रविवार को सातवे और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का दौर पूरा हो गया है। तमाम चैनलों के exit poll भी आ गए हैं। अधिकांश का निष्कर्ष यही है कि एनडीए की दुबारा सरकार बनने जा रही है और नरेंद्र मोदी पुनः पीएम बनेंगे। अब ऊंट किस करवट बैठेगा ये तो 23 मई को पता चलेगा पर मतदान को लेकर जो उत्साह नजर आया है उससे ये तो लग रहा है कि और पढ़े