Category Archives: देश

लघुशंका के बहाने ईडी दफ्तर से भागा कमलनाथ का भांजा रतुल..!

Last Updated:  Saturday, July 27, 2019  3:55 pm

नई दिल्ली: 3 हजार 600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में लिप्तता का आरोपी रतुल पुरी ईडी दफ्तर से फरार हो गया। उसे पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया था। लघुशंका के बहाने वह दफ्तर से बाहर निकला और भाग निकला। इस घटना से ईडी अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। आनन- फानन में उसकी तलाश भी की गई लेकिन वह हाथ नहीं आया। गिरफ्तारी की बात सुनते ही हुआ फरार। बताया जाता है कि रतुल पुरी जांच में और पढ़े

तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित,कांग्रेस, जेडीयू, टीएमसी ने किया वॉकआउट

Last Updated:  Thursday, July 25, 2019  3:36 pm

नई दिल्ली: गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में रखा गया तीन तलाक बिल लंबी बहस के बाद ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। कांग्रेस, जेडीयू और टीएमसी सांसदों ने बिल का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया। ओवैसी और विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा बिल में संशोधन को लेकर लाए गए तमाम प्रस्ताव मतविभाजन के जरिये खारिज कर दिए गए। सरकार अब इसे राज्यसभा से भी इसी सत्र में पारित करवाने का प्रयास करेगी। संसद का सत्र और पढ़े

पाक की साजिश बेनकाब, ICJ ने कुलभूषण को फांसी की समीक्षा का दिया आदेश

Last Updated:  Wednesday, July 17, 2019  3:51 pm

हेग: कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस { icj } में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को दिए गए 42 पेज के फैसले में icj ने जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान से सजा की समीक्षा करने और उसतक काउंसलर एक्सेस की सुविधा पहुंचाने का आदेश दिया है। अदालत ने 15-1के बहुमत से भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। इस फैसले से पूरी दुनिया में पाकिस्तान के झूठ और साजिश का पर्दाफाश और पढ़े

सोमवार को होगा मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण

Last Updated:  Saturday, July 13, 2019  9:46 am

नई दिल्ली: अंतरिक्ष में भारत एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ सोमवार 15 जुलाई को अपने स्वदेशी मिशन चंद्रयान- 2 को लांच करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर स्वदेशी रॉकेट GSLV MK-3 के जरिये मिशन चंद्रयान- 2 को लांच किया जाएगा। सफल लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-2 को चांद की सतह छूने में दो माह का वक़्त लग सकता है। कहा जा रहा है कि करीब और पढ़े

आगरा में गहरे नाले में गिरी बस, 29 यात्रियों की मौत

Last Updated:  Monday, July 8, 2019  9:32 am

आगरा: लखनऊ से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर 30 फ़ीट गहरे नाले में जा गिरी। यमुना एक्सप्रेस वे पर तड़के चार बजे ये हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 29 यात्रियों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। बताया जाता है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के समय सभी गहरी नींद में थे। सूचना मिलने के बाद अमले के साथ मौके पर पहुंचे जिला और और पढ़े

15 जुलाई को इंदौर से दुबई के लिए उड़ान भरेगी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट

Last Updated:  Saturday, July 6, 2019  3:58 pm

इंदौर: देवी अहिल्या अंतरराष्ट्रीय विमानतल से पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट 15 जुलाई को दुबई के लिए उड़ान भरेगी। सांसद शंकर लालवानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली फ्लाइट से जानेवाले यात्रियों का स्वागत मालवी पगड़ी पहनाकर किया जाएगा। वापसी में दुबई से पहली इंटरनेशनल फ्लाइट 17 जुलाई को इंदौर आएगी। आनेवाले यात्रियों का भी विमानतल पर स्वागत किया जाएगा। सांसद लालवानी ने बताया कि इस मौके पर हवाई यात्रा के इतिहास को लेकर प्रदर्शनी भी विमानतल पर लगाई जाएगी। और पढ़े

केंद्रीय बजट- 2019: पेट्रोल- डीजल महंगा, आयकर की दरों में बदलाव नहीं

Last Updated:  Friday, July 5, 2019  1:53 pm

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को वर्ष 2019- 20 का बजट लोकसभा में पेश किया।आइये नजर डालते हैं बजट के प्रमुख बिंदुओं पर। * बजट में गांव, गरीब, किसान पर जोर। * मिडिल क्लास को राहत नहीं। * न्यूनतम आयकर छूट सीमा और आयकर की दरों में बदलाव नहीं। * 5 लाख तक की आय छूट सीमा यथावत। * पेट्रोल- डीजल हुआ महंगा। 1-1 रुपए सेस लगाया। * अमीरों पर बढ़ाया टैक्स का भार। 2 से 5 और पढ़े

सब इंजीनियर पर कीचड़ उड़ेलने वाले कांग्रेसी विधायक नितेश राणे गिरफ्तार

Last Updated:  Thursday, July 4, 2019  8:29 pm

मुम्बई: सब इंजीनियर प्रकाश शेडेकर को रस्सी से बांधकर बदसलूकी करने और उन्हें कीचड़ में नहलाने के मामले में कणकवली {महाराष्ट्र } के विधायक नितेश राणे को दो समर्थकों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर आईपीसी की धारा 353, 342, 332, 323,324, 120 ए, 143,147, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। नितेश राणे ने खुद ही पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। मुम्बई- गोवा राजमार्ग की दुर्दशा से थे नाराज। कणकवली के विधायक नितेश और पढ़े

कांग्रेस के विधायक ने सरकारी अधिकारी को कीचड़ से नहलाया

Last Updated:  Thursday,   1:32 pm

मुम्बई: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय का निगम अधिकारी को बैट मारने को लेकर हुआ हंगामा अभी थमा भी नहीं था कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक नितेश राणे की शर्मसार करनेवाली करतूत सामने आई है। अधिकारी को कीचड़ से नहलाया। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और रसूखदार नेता नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे अपने विधानसभा क्षेत्र कणकवली के पास से गुजरने वाले मुम्बई- गोवा राजमार्ग का जायजा लेने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। और पढ़े

आरएसएस मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत

Last Updated:  Thursday,   9:59 am

मुम्बई: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी गुरुवार को मुम्बई पहुंचे। वहां वे मानहानि के एक मुकदमें के सिलसिले में शिवड़ी कोर्ट में पेश हुए जहां से उन्हें 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने गौरी लंकेश हत्याकांड को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाए थे। उसी के चलते आरएसएस से जुड़े एक वकील धृतिमान जोशी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा और पढ़े