Category Archives: देश

नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीबीआई की गिरफ्त में आए चिदंबरम

Last Updated:  Wednesday, August 21, 2019  9:04 pm

नई दिल्ली : बुधवार रात नाटकीय घटनाक्रम के बाद आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। दरवाजा नही खोले जाने पर दीवार फांदकर सीबीआई अधिकारी पी. चिदंबरम के घर में घुसे और उन्हें हिरासत में ले लिया। इस बीच ईडी की टीम भी वहां पहुंच गई थी। सीबीआई मुख्यालय ले जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा और नारेबाजी करते हुए सीबीआई के वाहन को रोकने का प्रयास किया। दिल्ली पुलिस और पढ़े

चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान – 2

Last Updated:  Tuesday, August 20, 2019  1:19 pm

इंदौर : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने चंद्रयान – 2 को, लॉन्चिंग के 29 दिन बाद चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया। चांद से चंद्रयान 2 की दूरी अब महज 18 हजार किलोमीटर रह गई है। चांद की कक्षा में चंद्रयान – 2 को पहुंचाना वैज्ञानिकों के लिए बड़ी चुनौती थी। चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण से बचाते हुए चंद्रयान – 2 की गति को नियंत्रित कर वैज्ञानिकों ने उसे सफलता पूर्वक चांद की कक्षा में पहुंचा दिया। इसरो के और पढ़े

पहली पुण्यतिथि पर अटलजी को किया गया नमन

Last Updated:  Friday, August 16, 2019  3:04 pm

इंदौर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को दिवंगत हुए एक वर्ष पूर्ण हो गया। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रथम पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें याद किया। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने अटलजी के जीवन से जुड़े कई पहलुओं और उनसे सीखी हुई कई बातों का जिक्र करते हुए कहा कि अटलजी हमेशा कहते थे कि एक कार्यकर्ता और एक नेता बनने में सालों लग जाते है।वे कहते थे कि ऐसा नेता बनना चाहिए जिसे और पढ़े

जम्मू- कश्मीर के विकास में बाधक बनी हुई थी धारा 370- जावड़ेकर

Last Updated:  Friday,   1:33 pm

इंदौर :- धारा 370 जम्मू- कश्मीर और वहां के लोगों के विकास में बाधक बनी हुई थी। आरटीई और आरटीआई सहित तमाम जनहितकारी कानूनों का लाभ जम्मू- कश्मीर की जनता को नहीं मिल पा रहा था। ओबीसी आरक्षण भी वहां लागू नहीं हो पा रहा था। इसलिए धारा 370 को हटाना जरूरी था। ये बात केंद्रीय सूचना प्रसारण और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कही। वे इंदौर प्रवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों से चर्चा कर रहे थे। और पढ़े

370 के शिकंजे से आजाद हुआ जम्मू- कश्मीर

Last Updated:  Monday, August 5, 2019  12:36 pm

नई दिल्ली : जम्मू- कश्मीर को लेकर पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा सस्पेंस सोमवार को खत्म हो गया। मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जम्मू- कश्मीर से लद्दाख को अलग कर दिया और उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। जम्मू कश्मीर को भी केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है पर दिल्ली की तर्ज पर वहां विधानसभा का अस्तित्व होगा हालांकि कानून व्यवस्था का मामला राज्यपाल के पास होगा। याने पुलिस राज्यपाल के अधीन होगी। जम्मू- कश्मीर को और पढ़े

अभ्यास वर्ग में सांसदों के साथ पीछे की पंक्ति में बैठे पीएम मोदी…!

Last Updated:  Saturday, August 3, 2019  2:56 pm

नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी सांसदों के प्रशिक्षण शिविर में हैरत में डालने वाला नजारा दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों के बीच पीछे की लाइन में बैठे दिखाई दिए. दिल्ली में इस वक्त बीजेपी के सांसदों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम को ‘अभ्यास वर्ग’ नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेता अभ्यास वर्ग को संबोधित करेंगे। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में चल रहे और पढ़े

सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव नेत्रावती नदी से बरामद

Last Updated:  Wednesday, July 31, 2019  7:21 pm

मंगलुरु: कैफ़े कॉफ़ी डे ( सीसीडी ) के संस्थापक वी जी सिद्धार्थ का शव नेत्रावती नदी से बुधवार को बरामद हुआ। वे दो दिन से लापता थे। नदी में सरगर्मी के साथ उनकी खोज की जा रही थी। इस बीच दक्षिण कन्नड़ जिले के उल्लाल के निकट उनका शव किनारे आ लगा जिसे मछुआरों ने बाहर निकाला। बताया जाता है कि परिजनों ने शव सिद्धार्थ का ही होने की शिनाख्त कर दी है। पत्र लिख छोड़ गए थे सिद्धार्थ। सीसीडी और पढ़े

तीन तलाक़ निरोधक बिल महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम- दीया मिर्जा

Last Updated:  Wednesday,   7:09 pm

इंदौर: तीन तलाक निरोधक बिल संसद के दोनों सदनों में पारित होने पर बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा ने खुशी जताई है। एक शोरुम के शुभारम्भ समारोह में भाग लेने इंदौर आई दीया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि तीन तलाक़ बिल पारित होने पर वे बेहद गर्व महसूस कर रहीं हैं। यह महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पल है। उनके सशक्तिकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। आपको बता दें कि मंगलवार को राज्यसभा ने एक बार में और पढ़े

कमलनाथ के भांजे रतुल के ढाई सौ करोड़ से अधिक के शेयर जब्त

Last Updated:  Tuesday, July 30, 2019  5:46 pm

नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में आरोपी बनाए गए रतुल पूरी के 254 करोड़ के शेयर आयकर विभाग ने अस्थाई तौर पर जब्त कर लिए हैं। विभाग का मनना है कि रतुल को यह शेयर दुबई की एक कंपनी से मिले हैं जो अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाले में शामिल है। आपको बता दें कि रतुल पूरी मप्र के सीएम कमलनाथ का भांजा है। ईडी भी उससे अगस्ता घोटाले के बारे में पूछताछ कर रही है। बीती 27 जुलाई को रतुल लघुशंका और पढ़े

मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ से मिली आजादी, राज्यसभा में भी पारित हुआ बिल

Last Updated:  Tuesday,   2:03 pm

नई दिल्ली: देश की संसद ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। तीन तलाक़ का अभिशाप झेल रही मुस्लिम महिलाओं को आखिरकार इससे मुक्ति मिल गयी। राज्यसभा ने लंबी बहस के बाद तीन तलाक़ बिल पारित कर दिया। बिल के पक्ष में 99 और विरोध में 84 वोट पड़े। टीडीपी, टीआरएस, बीएसपी, एनसीपी के सदस्य सदन में अनुपस्थित रहे जबकि जेडीयू और एआईएडीएमके ने वोटिंग के पूर्व सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष द्वारा बिल को सेलेक्ट कमेटी में भेजे जाने और पढ़े