Category Archives: देश

वैष्णो देवी मंदिर को देश के सबसे स्वच्छ धार्मिक स्थल का अवार्ड

Last Updated:  Thursday, September 5, 2019  7:14 am

नई दिल्ली : जल शक्ति मंत्रालय ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत देश के सबसे स्‍वच्‍छ धार्मिक स्‍थानों की रैंकिंग जारी की। इसमें जम्‍मू कश्‍मीर के माता वैष्‍णो देवी को देश का ‘सर्वश्रेष्‍ठ स्‍वच्‍छ स्‍थल’ घोषित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 सितंबर को स्वच्छता महोत्सव के दौरान स्वच्छता अवॉर्ड प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। वैष्णो देवी को स्वच्छता के सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थल घोषित और पढ़े

आरके स्टूडियो की गणेशोत्सव परंपरा हुई बन्द..!

Last Updated:  Saturday, August 31, 2019  9:59 am

मुम्बई : राजकपूर द्वारा 70 साल पहले शुरू की गई गणेशोत्सव मनाने की परंपरा आरके स्टूडियो के बिकते ही बंद हो गई। कपूर परिवार ने ही परम्परा को जारी रखने में असमर्थता जताई है। आरके स्टूडियो का गणेशोत्सव मुम्बई के फेमस गणेशोत्सव में गिना जाता रहा है। हजारो लोग यहां बप्पा के दर्शनों के लिए पहुंचते थे। विसर्जन जुलूस में भी कपूर परिवार के लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे। ये बताई जा रही है वजह। सूत्रों के मुताबिक आरके और पढ़े

10 सरकारी बैंकों का विलय कर बनाए जाएंगे 4 बड़े बैंक

Last Updated:  Friday, August 30, 2019  3:40 pm

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर 4 बड़े बैंक बनाने का ऐलान किया। उनके द्वारा पेश किए गए प्लान के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय किया जाएगा। विलय के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। इसीतरह केनरा बैंक और सिंडिकेट बैंक, इंडियन बैंक का इलाहाबाद बैंक और आंध्रा व कारपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक और पढ़े

चिदंबरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ी

Last Updated:  Friday,   3:35 pm

नई दिल्ली : आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी पूर्व वित्तमंत्री पी. चिंदम्बरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। चिंदम्बरम को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश कर सीबीआई ने उनकी रिमांड 5 दिन बढ़ाने की मांग की थी। उसका तर्क था कि चिदम्बरम जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे हैं। ऐसे में अन्य आरोपियों को सामने बिठाकर उनसे पूछताछ की जाना है। इसके चलते हिरासत की अवधि और पढ़े

चिदंबरम की रिमांड 30 अगस्त तक बढ़ाई

Last Updated:  Wednesday, August 28, 2019  9:43 am

नई दिल्ली : आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी बनाए गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिंदम्बरम की रिमांड 30 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। बीती 22 अगस्त को विशेष अदालत ने 26 अगस्त तक रिमांड पर उन्हें सीबीआई के हवाले किया था। सोमवार को सीबीआई ने चिंदम्बरम को अदालत में पेश कर पुनः 5 दिन की रिमांड की मांग की। उसका कहना था कि चिंदम्बरम से अभी और पूछताछ की जाना है। इसके लिए रिमांड जरूरी है। अदालत ने और पढ़े

बीजेपी पर मारक शक्ति का इस्तेमाल कर रही कांग्रेस- साध्वी प्रज्ञा

Last Updated:  Wednesday,   9:19 am

भोपाल : कुछ ही दिनों के भीतर बीजेपी के तीन बड़े नेता गंभीर रूप से बीमार होने के कारण चल बसे। पर अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा का के विचार इस मामले में अलग हैं। हाल ही में बीजेपी के एक से अधिक नेताओं के अवसान का जिम्मेदार साध्वी प्रज्ञा विपक्ष को मानती है। उनका कहना है कि विपक्ष बीजेपी पर मारक शक्ति का इस्तेमाल कर रहा है, इसी के चलते और पढ़े

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर सिंधु ने रचा इतिहास

Last Updated:  Sunday, August 25, 2019  1:40 pm

नई दिल्ली : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने इतिहास रच दिया है। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतनेवाली वे पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। रविवार को खेले गए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के फाइनल में सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को एकतरफा मुकाबले में 21-7, 21-7 से पराजित कर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता। बीती दो वर्षों में सिंधु को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा था। और पढ़े

मोदी सरकार में कई बड़े फैसलों के शिल्पकार रहे अरुण जेटली

Last Updated:  Saturday, August 24, 2019  3:28 pm

नई दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली नहीं रहे। शनिवार (24 अगस्त) को एम्स में उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और कैंसर से जूझ रहे थे। उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। 66 वर्षीय जेटली का बीते कई दिनों से एम्स में इलाज चल रहा था। हाल ही के दिनों में बीजेपी के लिए ये दूसरा बड़ा झटका है। इसी माह में 6 अगस्त को पार्टी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का दिल का और पढ़े

पीवी सिंधू विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में

Last Updated:  Saturday,   11:22 am

स्विट्जरलैंड : इंडिया की स्टार शटलर पीवी सिंधू विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में सिंधु ने दुनिया की चार नम्बर खिलाड़ी चीन की चेन युफेई को 21- 7, 21- 14 से आसानी से पराजित कर दिया। ये मुकाबला 40 मिनट चला। सिंधु लगातार तीसरी बार विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। अभी तक वह विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत पदक और तीन बार कांस्य पदक जीत चुकी है। फाइनल में उनका मुकाबला और पढ़े

अर्थव्यवस्था में छाई मंदी दूर करने के लिए सरकार ने उठाए कई कदम

Last Updated:  Friday, August 23, 2019  3:43 pm

नई दिल्ली : अर्थव्यवस्था में छा रही मंदी को दूर करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कई सुधारात्मक कदमों का ऐलान किया। सरकार के इन कदमों से आम लोगों के साथ बैंकिंग सेक्टर और उद्योग – धंधों को भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ऑटो और होम लोन सस्ते होंगे। वित्त मंत्री के मुताबिक हाल ही में आरबीआई ने रेपो रेट में कमीं की है जिससे होम और ऑटो लोन सस्ते होंगे। इसका और पढ़े