नई दिल्ली : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने इतिहास रच दिया है। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतनेवाली वे पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। रविवार को खेले गए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के फाइनल में सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को एकतरफा मुकाबले में 21-7, 21-7 से पराजित कर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता। बीती दो वर्षों में सिंधु को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा था। इस बार सिंधु ने स्पर्धा की शुरुआत से ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने इरादे साफ कर दिए थे। हर मुकाबले के बाद उनके प्रदर्शन में निखार आता गया और अंततः फाइनल मुकाबला जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया। नोजोमी ओकुहारा से 2017 में सिंधु को शिकस्त खानी पड़ी थी। सिंधु ने वो हिसाब भी चुकता कर दिया। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधु इससे पूर्व दो कांस्य और दो सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।
Related Posts
April 13, 2022 पत्रकारों के वैचारिक महाकुंभ भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में कई विषयों पर होगा विचार मंथन
तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव गुरुवार से।
देशभर के ख्यातनाम पत्रकार करेंगे […]
May 8, 2023 ना ना कहते बहुत कुछ बोल गए सत्तन गुरु
शिव-सत्तन मिलन: मुलाकात हुई, क्या बात हुई, ये बात किसी से ना कहना
इंदौर (कीर्ति […]
September 8, 2021 भंवरकुआ पुलिस ने 4 शातिर नकबजनों को बनाया बन्दी, लाखों का चोरी का माल व छीने गए मोबाइल बरामद
इंदौर : थाना भंवरकुआं पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 4 आदतन बदमाशों को धर- दबोचा। पकड़े […]
March 2, 2022 11 लाख 71 हजार दीए रोशन कर उज्जैन ने गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम
उज्जैन : महाकाल की नगरी उज्जैन ने महाशिवरात्रि पर इतिहास रचते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड […]
January 26, 2021 What Is Accumulated Depreciation? Accumulated depreciation is an essential accounting concept that represents a fixed […]
August 2, 2020 सेना का ट्रक क्रेन सहित खाया पलटी, 4 जवान घायल भोपाल : रविवार को क्रेन के जरिए ले जाया जा रहा भारतीय सेना का ट्रक क्रेन सहित पलटी खा […]
November 12, 2024 अफजल खान वध से जुड़े अनछुए पहलुओं पर केंद्रित कार्यक्रम 17 नवंबर को
सानंद के मंच पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड सभागृह में दी जाएगी कार्यक्रम […]