Category Archives: देश

मालवा की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने को तैयार- कैलाशजी

Last Updated:  Saturday, November 3, 2018  2:56 pm

मैने पार्टी हाइकमान से कभी नहीं कहा कि मै चुनाव नहीं लड़ना चाहता, ये बात पता नहीं कहां से आई। मैं चुनाव लड़ने के लिए हमेशा तत्पर हूं। मालवा की जिस भी सीट से पार्टी कहेगी मैं चुनाव लड़ूंगा। ये बात बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कही। वे शनिवार शाम इंदौर में चुनाव को लेकर स्थापित पार्टी के मीडिया सेंटर के उदघाटन के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। अपने बेटे आकाश के चुनाव लड़ने को लेकर और पढ़े

प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल।

Last Updated:  Friday, November 2, 2018  3:39 pm

नई दिल्ली: कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुड्डू को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि वे कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे। राजा- महाराजा के झगड़े में मेरे जैसे कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं रह गई थी इसीलिये उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी के साथ आने का फैसला किया। और पढ़े

राहुल के सामने भिड़े दिग्विजय- सिंधिया

Last Updated:  Thursday, November 1, 2018  4:20 pm

नई दिल्ली: तमाम कवायद के बावजूद मप्र कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। आम जनता के सामने ये दिखावा जरूर किया जाता है कि पार्टी एकजुट है पर हक़ीक़त में ऐसा बिल्कुल नहीं है। शीर्ष नेता अभी भी एक-दूसरे को फूटी आंख देखना पसंद नहीं करते।. सूत्रों की बात पर यकीन करें तो बुधवार रात नई दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आहूत की गई थी।बैठक में मप्र की 230 सीटों पर प्रत्याशियों और पढ़े

महिलाओं के खिलाफ शिवराज सरकार में बढ़े हैं अपराध- खुशबू

Last Updated:  Thursday,   2:16 pm

हिंदी के साथ साउथ की फिल्मों की स्टार कलाकार रही खुशबू एक अच्छी राजनेता भी हैं। गुरुवार को उन्होंने इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर मप्र की शिवराज सरकार को कटघरे में खड़ा किया वहीं केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। खासकर मप्र में मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों के आंकड़े सामने रखते हुए खुशबू ने कहा कि शिवराज सरकार इनपर रोक लगाने में बुरीतरह विफल रही है। प्रदेश में शिशु मृत्यु दर बढ़ी और पढ़े

वैश्विक पर्यटन स्थल बनेगा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी

Last Updated:  Wednesday, October 31, 2018  11:45 am

इंदौर: सरदार पटेल के प्रतिमा स्थल स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को वैश्विक पर्यटन स्थल के बतौर विकसित किया जा रहा है। बुधवार को ही पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व की सबसे ऊंची ( 182 मीटर ) इस प्रतिमा का अनावरण किया था। गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में साधु आइलैंड पर ये विशालकाय प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के नीचे एक म्यूजियम बनाया गया है जिसमे सरदार पटेल की स्मृतियां संजोई गई हैं। स्टेच्यू परिसर में पर्यटकों के लिए और पढ़े

सरदार पटेल के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

Last Updated:  Wednesday,   10:42 am

इंदौर: गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया गांव में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश को एक सूत्र में बांधने वाले सरदार पटेल को आजादी के बाद 70 वर्षों में उचित स्थान नहीं मिल पाया था।आज वर्तमान ने इतिहास के इस स्वर्णिम पुरुष को यथोचित सम्मान दिया है। और पढ़े

जांच हुई तो जेल जाएंगे पीएम मोदी

Last Updated:  Tuesday, October 30, 2018  2:42 pm

इंदौर: मालवा- निमाड़ के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मीडिया से मुखातिब हुए। एक स्थानीय होटल में चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर साफगोई के साथ अपनी बात रखी। राफेल सौदे को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वाकई भ्रष्ट हैं। जांच हुई तो वे सीधे जेल जाएंगे। मोदी ने तमाम नियमों को दरकिनार कर अनिल अंबानी को लाभ पहुँचाया है। जांच को रोकने के लिए ही सीबीआई चीफ को और पढ़े

राहुल गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़, राफेल को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना

Last Updated:  Monday, October 29, 2018  7:58 pm

इंदौर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राफेल सौदे में अनिल अंबानी को लाभ पहुंचाने का आरोप मोदी पर लगाते हुए उन्हें चोर तक ठहरा दिया। राहुल गांधी रोड शो के समापन पर राजवाड़ा चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। इसके पूर्व झाबुआ से इंदौर पहुंचने के बाद राहुल गांधी का रोड शो टोरी और पढ़े

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद की सुनवाई टाली

Last Updated:  Monday,   9:46 am

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर जमीन विवाद मामले की सुनवाई अगले साल जनवरी तक के लिए टाल दी गई है। अब नई पीठ मामले की सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ सोमवार से प्रतिदिन इस मामले की सुनवाई करनेवाली थी पर पीठ ने मामले को जनवरी तक टालते हुए कहा कि अब नई पीठ मामले की सुनवाई करेगी। तारीख भी वही तय करेगी। कोर्ट ने विवाद के दोनों पक्षकारों और पढ़े

सरकारी एजेंसियों की गंभीर लापरवाही का नतीजा है अमृतसर हादसा

Last Updated:  Saturday, October 20, 2018  11:23 am

पर्व की खुशियां किसतरह एक पल में मातम में बदल जाती हैं इसका नजारा अमृतसर हादसे में दिखाई दिया, कहाँ तो लोग रावण दहन का मजा लेते हुए हर्षध्वनि कर रहे थे उसी समय एक ट्रेन धड़धड़ाते हुए वहां से गुजरी, बमुश्किल 5 से 10 सेकंड में ट्रेन वहां से गुजर गई और पीछे छोड़ गई तबाही का भयावह मंजर। लोगों के कटे-पीटे अंग यहां- वहां बिखरे पड़े थे, अफरा- तफरी मची हुई थी, बदहवास परिजन इधर- उधर अपने स्वजनों और पढ़े