गीता भारत की बेटी है, वो यहीं रहेगी- सुषमाजी
इंदौर: इंदौर प्रवास पर आई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान से लाई गई मूक- बधिर युवती गीता से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गीता भारत की बेटी है, उसे वापस भेजने का सवाल ही नहीं उठता। सुषमाजी ने खुलासा किया एक परिवार की फ़ोटो के आधार पर उसने पहचान की थी लेकिन प्रत्यक्ष मुलाकात के दौरान उसने आये हुए दंपत्ति और उनके बच्चों को अपना परिवार मानने से इनकार कर दिया था। और पढ़े











