Category Archives: धर्म-समाज

परमात्मा से साक्षात्कार के लिए गुरु की कृपा जरूरी- पं. देवकीनंदन ठाकुर

Last Updated:  Friday, December 17, 2021  2:18 pm

इंदौर : भक्ति में दिखावा बिलकुल नहीं होना चाहिए, जो फल हमे कल्पवृक्ष से नही मिलता, वो फल गुरु कृपा से मिल सकता है। अगर परमात्मा का साक्षात्कार करना है तो उसके लिए गुरु कृपा बेहद आवश्यक है। संत वही जो गोविंद से मिलाता है,प्रत्येक मनुष्य के ह्रदय में भगवान विराजमान होना चाहिए, मनुष्य को जीवन में भगवान से ज्यादा किसी पर भरोसा या विश्वास नहीं करना चाहिए,कभी बुराई इस जीवन में हावी नहीं होना चाहिए, श्रीमद् भागवत में 18 और पढ़े

आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया केसरीनंदन हनुमान का प्राण प्रतिष्ठा समारोह, गाजे- बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा

Last Updated:  Thursday, December 16, 2021  9:05 pm

इंदौर : श्री कृष्ण एवेन्यू फेज 3 के रहवासियों ने राम भक्त हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर गाजे- बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में साईं बाबा की पालकी भी आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया। बाद में महाप्रसाद का आयोजन किया गया। विधायक जीतू पटवारी सहित कई विशिष्टजनों और स्थानीय रहवासियों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ लिया। श्री कृष्ण एवेन्यू फेज 3 रहवासी संघ के और पढ़े

दत्त जयंती महोत्सव के तहत कीर्तन के जरिए सुनाई गई 1971 के युद्ध की विजय गाथा

Last Updated:  Thursday,   4:54 pm

इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडल, महाराष्ट्र समाज और तरुण मंच राजेन्द्र नगर द्वारा आयोजित 7 दिवसीय दत्त जयंती उत्सव के अंतर्गत बुधवार को भारत की पाक पर 1971 युद्ध में विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 1971 युद्ध की विजय गाथा विषय पर हिंदी में कीर्तन का आयोजन किया गया। युवा ओजस्वी कीर्तनकार ऐवज भण्डारे ने कीर्तन के माध्यम से भारतीय सैनिकों की शौर्य गाथा का वर्णन किया। कीर्तन सुनने के लिए वरिष्ठजनों के साथ बड़ी संख्या में युवा और पढ़े

अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत सम्मेलन की प्रचार सामग्री का लोकार्पण

Last Updated:  Thursday,   2:52 pm

इंदौर : बिजासान रोड स्थित अविनाशी आश्रम अखंड धाम पर 54वें अ.भा.अखंड वेदांत संत सम्मेलन का आयोजन रविवार 19 दिसम्बर से शनिवार 25 दिसम्बर तक किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज के मुख्य आतिथ्य में होगा। भानपुरा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। चित्रकूट पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज इस सम्मेलन में आशीर्वादादाता के रूप में और पढ़े

देवी अहिल्याबाई के वारिस बनकर आए हैं प्रधानमंत्री मोदी- सुमित्रा महाजन

Last Updated:  Thursday,   2:44 pm

इंदौर : बनारस में काशी विश्वंनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसके प्रांगण में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापित किए जाने पर पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए अहिल्या उत्सव समिति और महानगर विकास परिषद के बैनर तले प्राचीन प्रिंस यशवंत रोड क्षेत्र स्थित इंद्रेश्वर महादेव मन्दिर पर रुद्राभिषेक और राजवाड़ा उद्यान स्थित अहिल्या प्रतिमा पर लघु रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। विद्वान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इंद्रेश्वर महादेव मन्दिर में अरविंद उपाध्याय और अहिल्या प्रतिमा पर अंशुल और पढ़े

101 भक्तों ने किए श्री गुरुदत्त बावनी के 21 सौ पाठ

Last Updated:  Wednesday, December 15, 2021  3:35 pm

इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माउली सद्गुरु अण्णा महाराज संस्थान में चल रहे 7 दिवसीय श्री दत्त जयंती उत्सव के अन्तर्गत मंगलवार को 101 भक्तों द्वारा श्रीरंग अवधूत स्वामी महाराज द्वारा गुजराती भाषा मे रचित श्री दत्त बावनी के 2100 पाठ किए गए। श्री दत्त बावनी में गुरु चरित्र का सारांश 52 श्लोकों में समाहित किया गया है इसीलिए दत्त बावनी का एक पाठ सम्पूर्ण गुरुचरित्र के पाठ के समक्ष माना जाता है।संस्थान परिसर में सुबह श्री गुरु और पढ़े

गीता जयंती पर बच्चों ने किया श्रीमद भागवत गीता का सामूहिक पाठ

Last Updated:  Wednesday,   3:31 pm

इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडल, महाराष्ट्र समाज और तरुण मंच राजेन्द्र नगर द्वारा आयोजित 7 दिवसीय श्री दत्त जयंती उत्सव के अंतर्गत मंगलवार को गीता जयंती के उपलक्ष्य में श्रीमदभगवत गीता का सामूहिक पाठ किया गया । पाठ करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिसमें महिला और पुरूष दोनों ही शामिल थे। श्री हरिधाम आश्रम कैट रोड़ के 25 से अधिक नन्हे विद्यार्थी मुख्य रूप से गीता का पाठ करने वालों में शामिल थे। अहम बात ये रही कि और पढ़े

जगदगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की चीन, पाक को ललकार, यदि वे युद्ध चाहते हैं तो हम भी तैयार हैं

Last Updated:  Wednesday,   3:24 pm

इंदौर,: जगदगुरु शंकराचार्य, पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने चीन और पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वे यदि हमें युद्ध के मुहाने पर खड़े देखना चाहते हैं तो हम वहां भी तैयार हैं। यदि चीन ने पाकिस्तान के समर्थन में आक्रमण करने का दुष्प्रयास किया तो हम भी तैयार हैं। हम गीता के कर्मयोग में विश्वास रखने वाले लोग हैं। देश में रहने वाले सभी लोगों के पूर्वजों के नाम सनातनी वैदिक हिन्दुओं के नाम पर ही थे। और पढ़े

भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक है काशी विश्वनाथ धाम- पीएम मोदी

Last Updated:  Tuesday, December 14, 2021  6:42 pm

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। उन्होंने काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और पावन गंगा नदी में पवित्र स्नान भी किया। सनातन संस्कृति का प्रतीक है काशी विश्वनाथ धाम। ‘नगर कोतवाल’ (भगवान काल भैरव) के चरणों में प्रणाम के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके आशीर्वाद के बिना कुछ नहीं होता है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए और पढ़े

पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे गीता भवन जैसे आस्था केंद्र अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणास्पद- जगद्गुरु रामदयाल महाराज

Last Updated:  Monday, December 13, 2021  7:58 pm

इंदौर : ज्ञान के समान अन्य कोई पवित्र पूंजी नहीं हो सकती। ज्ञान श्रद्धा से ही मिलेगा। संपत्ति की तरह शांति को खोज में भटकने वाले यदि गीता जैसे कल्पवृक्ष की छाया में आ जाएं तो उनकी प्रत्येक कामना पूरी हो सकती है। वास्तविक शांति गीता के ज्ञान से ही मिलेगी। गीता भवन जैसे आस्था केन्द्र पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में भी समर्पित भाव से काम कर रहे हैं।यह अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्पद है।अंतराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय और पढ़े