Category Archives: धर्म-समाज

मूल्यों को प्रतिस्थापित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। मीडिया परिसंवाद में बोले वक्ता

Last Updated:  Monday, December 13, 2021  2:55 pm

समाज में नैतिक गिरावट के लिए मीडिया को दोष देना गलत है। उदारीकरण के साथ मीडिया में भी बदलाव आया है। विलासिता के पीछे भागने के चक्कर में हमने अपने मूल्य, परम्परा और संस्कृति को पीछे छोड़ दिया। इन हालात में सुधार लाकर मूल्यों को प्रतिस्थापित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। मीडिया नकारात्मक खबरें जरूर दिखाएं पर उसके साथ सकारात्मक खबरें भी परोसें। ये विचार प्रबुद्ध वक्ताओं ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि, इंदौर के पलासिया स्थित ओम शांति भवन में और पढ़े

खजराना गणेश मन्दिर के पुजारी पद पर भट्ट परिवार के एकाधिकार का प्रस्ताव निरस्त

Last Updated:  Sunday, December 12, 2021  9:33 pm

इंदौर : खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इस बात पर सहमति नहीं बन पाई की सिर्फ भट्ट परिवार में जन्मे लोगों को ही मंदिर का पुजारी बनाया जाए। कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उसे निरस्त कर दिया गया। पुजारियों का वेतन बढ़ा। बैठक में मंदिर के पुजारियों का वेतन एक लाख से बढ़ाकर पौने दो लाख करने पर समिति ने स्वीकृति दे दी। एप्रोच रोड के निर्माण और पढ़े

डॉ. मिथिलेश दीक्षित हीरक प्रसंग समारोह में हिंदी साहित्यकारों का सम्मान

Last Updated:  Sunday,   5:23 pm

इंदौर : इंदौर संस्कारों को सिखाने वाला शहर है, यहां साहित्यिक गतिविधियां इस बात की उम्मीद दिलाती हैं कि कही कुछ तो अच्छा चल रहा है। हिन्दी साहित्य को समृध्द बनाने के लिए सभी को समन्वित प्रयास करने की जरूरत है। यह बात भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कही। वे इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित हीरक प्रसंग व्याख्यान और साहित्य सम्मान समारोह में बोल रहे थे। देश की जानी मानी साहित्यकार यूपी के प्रतिष्ठित साहित्य भूषण और पढ़े

जगद्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज की अध्यक्षता में प्रारम्भ होगा गीता जयंती महोत्सव

Last Updated:  Saturday, December 11, 2021  9:21 pm

इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में 64 वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार 12 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज की अध्यक्षता में राम जन्मभूमि न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविंददेव गिरि महाराज देश के जाने-माने संत-विद्वानों के सान्निध्य में वैदिक मंगलाचरण एवं शंख ध्वनि के बीच करेंगे। इसके साथ ही सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ भी आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के निर्देशन में होगा। संत-विद्वानों के और पढ़े

श्रीराम मंदिर, राजेन्द्र नगर में 12 दिसम्बर से मनाया जाएगा दत्त जयंती उत्सव

Last Updated:  Saturday,   9:19 pm

इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडळ, महाराष्ट्र समाज और तरुण मंच द्वारा सात दिवसीय दत्त जयंती उत्सव का आयोजन राजेन्द्र नगर स्थित श्री राम मंदिर में 12 से 18 दिसंबर तक किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन धार्मिक, आध्यात्मिक, कीर्तन, भक्ति संगीत के कार्यक्रम रखे गए हैं । 18 दिसंबर को इंदौर शहर के विभिन्न भजनी मंडलो के लिए भजन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है जिसमे विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे ।आध्यात्मिक साधना मंडल के अध्यक्ष और तरुण और पढ़े

गुरुचरित्र के पारायण के साथ हुई दत्त जयंती महोत्सव की शुरुआत

Last Updated:  Saturday,   9:12 pm

इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में सात दिवसीय दत्त जयंती उत्सव की शुरुआत शनिवार 11 दिसंबर को गुरुचरित्र के पारायण के साथ हुई। उत्सव के तहत प्रतिदिन गुरुचरित्र, द्विसहस्त्री गुरुचरित्र का पारायण, जप, हवन , अभिषेक,करुणा त्रिपदी का पाठ आदि होगा । संस्थान के शरद जपे ने बताया कि भगवान दत्तात्रेय का जन्मोत्सव सदगुरु अण्णा महाराज के सान्निध्य में हर्षोल्लास के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा। महिलाओं द्वारा द्विसहस्त्री गुरुचरित्र और पढ़े

25-26 जनवरी को खालसा स्टेडियम में होगा अखिल भारतीय सर्वब्राह्मण युवक- युवती हाईटेक परिचय सम्मेलन

Last Updated:  Saturday,   9:09 pm

इंदौर : आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के तत्वावधान में 25-26 जनवरी को राजमोहल्ला स्थित खालसा स्टेडियम पर निःशुल्क अ.भा. सर्वब्राह्मण युवक-युवती हाईटैक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। न्यास के अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा, पं. सुरेश शर्मा काका, पं. अखिलेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए हा.से. एवं उच्च शिक्षित प्रत्याशियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं।पूर्व में यह सम्मेलन 9 जनवरी को रवींद्र नाट्य गृह में होना प्रस्तावित था। इसे और पढ़े

सात दिनी 64 वा अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव 12 दिसम्बर से प्रारंभ होगा

Last Updated:  Wednesday, December 8, 2021  11:21 pm

इंदौर : मालवा अंचल के प्रमुख आस्था केन्द्र गीता भवन पर 64वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ 12 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे वैदिक मंगलाचरण एवं शंख ध्वनि के बीच दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। जगदगुरु शंकराचार्य, पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज की अध्यक्षता में राम जन्मभूमि न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविंददेव गिरि महाराज इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। सात दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का मुख्य और पढ़े

समाजसेवी विनोद अग्रवाल संभालेंगे सेवाधाम आश्रम की कमान

Last Updated:  Wednesday,   9:04 pm

इंदौर : महाकाल की नगरी उज्जैन में बीते 36 वर्षों से पीड़ित मानवता, गौसेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में समर्पित संस्था अंकित ग्राम, सेवाधाम आश्रम के अध्यक्ष पद का दायित्व अब इंदौर के वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी, विनोद अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप) संभालेंगे। देश के वरिष्ठ पत्रकार और चिंतक डॉ. वैदप्रताप वैदिक ने उनके नाम का प्रस्तावत रखा जो सर्वानुमति से स्वीकार किया गया। डॉ. वैदिक अब सेवा धाम विकास परिषद के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।सेवाधाम आश्रम की साधारण सभा में और पढ़े

चित्रगुप्त कायस्थ समाज ने किया धर्म- समाज की रिपोर्टिंग करनेवाले पत्रकारों का सम्मान

Last Updated:  Wednesday,   8:58 pm

इंदौर : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने समाज के हर वर्ग को बुरी तरह प्रभावित किया है। संकट के इस दौर में सामाजिक एकता ने ही लोगों को न सिर्फ हौसला दिया बल्कि हर तरह की मदद भी सुलभ हो पाई। यह बात चित्रगुप्त कायस्थ समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुशील निगम ने कही। वे इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने ने कहा कि जिस बुरे दौर से हम गुजरे हैं, वह कभी लौट और पढ़े