Category Archives: धर्म-समाज

वरिष्ठ पत्रकार सरमन नगेले केपी नारायणन पुरस्कार से नवाजे गए

Last Updated:  Wednesday, December 8, 2021  8:51 pm

भोपाल : मप्र में डिजिटल मीडिया को स्थापित करने में अहम योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार सरमन नगेले को प्रतिष्ठित केपी नारायणन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने सप्रे संग्रहालय भोपाल में आयोजित पत्रकारिता अलंकरण समारोह में श्री नगेले को सम्मानित किया।समारोह में डॉ. मिश्रा ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य पत्रकार साथियों को भी शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।बता दें कि विश्व के अनूठे माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय और पढ़े

कुंठा से बाहर निकले और अपने सनातनी होने पर गर्व करें हिन्दू समाज- कुलश्रेष्ठ

Last Updated:  Tuesday, December 7, 2021  10:55 am

इंदौर : विक्रम दुबे एंड एसोसिएशटस द्वारा वैचारिक महाकुम्भ राष्ट्र चिंतन का आयोजन स्थानीय अभय प्रशाल में किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता थे प्रखर चिंतक, विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ। खचाखच भरे हॉल में हजारों लोग कुलश्रेष्ठ को सुनने आए थे। इनमें शहर के प्रबुद्धजन, नेता, वकील, रिटायर्ड जज पत्रकार, कारोबारी सहित तमाम वर्गों के लोग शामिल थे। सांसद सुमित्रा महाजन, विधायक मालिनी गौड़ और अन्य नेता भी श्रोताओं में बैठे थे। लंबे इंतजार के बाद पुष्पेंद्रजी का आगमन हुआ। औपचारिक और पढ़े

राजेन्द्र नगर में मनाई गई डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती, अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Saturday, December 4, 2021  5:07 pm

इंदौर : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सहकारी गृह निर्माण संस्था, सहकारी उपनगर मंडल राजेंद्र नगर द्वारा उनकी प्रतिमा का पूजन कर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जरुरतमंद नागरिकों को एजी नेत्र चिकित्सालय के प्रमुख प्रणव शुक्ला की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण के कूपन एवं कोरोना से बचाव के लिए मास्क का वितरण किया गया।राजेन्द्र नगर सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर संस्था और पढ़े

रामपथ यात्रा के लिए 25 दिसम्बर को रवाना होगी विशेष पर्यटन ट्रेन, ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं यात्री

Last Updated:  Tuesday, November 30, 2021  7:01 pm

इंदौर : आईआरसीटीसी ने भारत दर्शन ट्रेनों का संचालन देशभर में शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मप्र के तीर्थयात्रियों के लिए आगामी 25 दिसम्बर को रामपथ यात्रा के लिए विशेष पर्यटन ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन साबरमती, आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, बैरागढ़, विदिशा, गंजबासौदा, बीना और झांसी होते हुए गुजरेगी।अर्थात उपरोक्त स्टेशनों से यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे। 8 दिनों की इस यात्रा में अयोध्या, नंदीग्राम, वाराणसी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर और और पढ़े

कोरोना के नए म्यूटेंट ने बढ़ाई चिंता, सीएम शिवराज ने जरूरी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के दिए निर्देश, 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे स्कूल

Last Updated:  Sunday, November 28, 2021  7:03 pm

भोपाल : दक्षिण अफ़्रीका में कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट मिलने और प्रतिबन्ध हटाने के बाद इंदौर- भोपाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम शिवराज ने रविवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई और सतर्कता व सावधानी बढाने के निर्देश देने के साथ कई फैसले भी लिए जो सोमवार से लागू हो जाएंगे। विदेशों से आनेवालों की होगी निगरानी। सीएम शिवराज ने बैठक के बाद बताया कि विदेशों में कोरोना का नया म्यूटेंट मिला है। हालांकि भारत और पढ़े

स्व. कैलाश राजानी स्मृति चर्म रोग शिविर में सैकड़ों मरीजों का परीक्षण कर दी गई निःशुल्क दवाइयां

Last Updated:  Sunday, November 21, 2021  5:32 pm

देवास : पूज्य सिंध हिन्दू पंचायत के बैनर तले युवा उद्योगपति स्वर्गीय कैलाश राजानी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को जवाहर चौक स्थित विक्रम कला सभा भवन में डॉक्टर त्रिशिता राजानी एवं उनकी टीम द्वारा शहर में पहली बार चर्म रोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने स्वर्गीय कैलाश राजानी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया । इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि कैलाश और पढ़े

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका मत्था, देश- प्रदेश में की खुशहाली की कामना

Last Updated:  Friday, November 19, 2021  9:30 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर सीएम निवास स्थित सभागार में गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । बाद मेंमुख्यमंत्री चौहान हमीदिया रोड स्थित गुरूद्वारे में पहुंचे और मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली, शांति, भाईचारे, प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री चौहान सदैव “चढ़दी कला में” रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गुरूद्वारे में “जी आयाँ नूँ” बोलकर कर स्वागत किया गया। और पढ़े

12 से 18 दिसम्बर तक मनाया जाएगा 64 वा अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव

Last Updated:  Wednesday, November 17, 2021  4:07 pm

इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर सात दिवसीय 64वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 12 से 18 दिसंबर तक किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ रविवार 12 दिसंबर को पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज की अध्यक्षता में रामजन्म भूमि न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविंददेव गिरि महाराज प्रातः 10 बजे शंख-ध्वनि एवं वैदिक मंगलाचरण के बीच करेंगे। देश के जाने-माने 60 से अधिक और पढ़े

उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ महोत्सव का हुआ समापन

Last Updated:  Friday, November 12, 2021  12:44 am

इंदौर: चार-दिवसीय छठ महोत्सव का समापन गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। मध्य रात्रि के बाद से ही शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों का आना शुरू हो गया।  सुबह 4 बजे तक शहर के सभी घाट छठ उपासकों एवं श्रद्धालुओं से भरे नज़र आ रहे थे।सूर्योदय होते ही घाटों पर उपस्थित बिहार एवं पूर्वांचल के साथ साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव के उदीयमान स्वरुप को मंत्रोच्चार के बीच अर्घ्य देकर घर परिवार, और पढ़े

गृहमंत्री मिश्रा ने नागरिकता सम्मान समारोह में सुनाई सिंधी बारह खड़ी

Last Updated:  Thursday, November 11, 2021  9:27 pm

इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सिंधी समाज के कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान डॉ. मिश्रा सिंधी भाषा की बारह खड़ी सुनाई तो सभागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गृहमंत्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें सिंधी भाषा लिखना, पढ़ना और बोलना आती है। दरअसल, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा नागरिकता सम्मान समारोह में शिरकत करने जाल सभागृह पहुंचे थे। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सिंधी और पढ़े