कैलाश विजयवर्गीय ने निराश्रित बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों में बांटी दीपावली की खुशियां
इंदौर : कैलाश विजयवर्गीय की छवि दबंग नेता की मानी जाती है पर उनके व्यक्तित्व का एक पहलू ऐसा भी है, जिसपर किसी का ध्यान नहीं जाता, जिसकी कभी चर्चा नहीं होती। वह पहलू है, मानवीय संवेदना का। वे शहर के शायद एकमात्र ऐसे नेता हैं जो बीते 35- 36 वर्षों से राखी और दीपावली जैसे त्योहारों की खुशियां विशेष बच्चों और अपनों के ठुकराए वृद्धजनों के बीच बांटते आ रहे हैं। परिवार और पारिवारिक मूल्यों को बेहद अहमियत देने और पढ़े











