Category Archives: धर्म-समाज

अभिनव कला समाज की अनूठी पहल, बप्पा की आरती में किन्नर समाज को दिया न्योता

Last Updated:  Tuesday, September 14, 2021  4:18 am

इंदौर : किन्नर समुदाय, समाज का वो अंग है जिसे अक्सर मुख्यधारा से अलग- थलग रखा जाता है। एक इंसान के बतौर उनके साथ सामान्य बर्ताव नहीं किया जाता। पर ऐसे लोगों की भी कमीं नहीं है, जो कुदरत की नाइंसाफी के शिकार किन्नरों को न केवल बराबरी का हक देते हैं वरन उन्हें आमंत्रित कर उचित सम्मान भी देते हैं। संस्था अभिनव कला समाज ने ऐसी ही अनुकरणीय पहल करते हुए किन्नरों को न केवल गणेशोत्सव में बुलाया, बल्कि और पढ़े

खजराना गणेश को लगाया गया मूंग के 11हजार लड्डुओं का भोग

Last Updated:  Sunday, September 12, 2021  4:15 am

इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर शुक्रवार रात रात भजन गायक पं. सुरेश शर्मा एवं उनके साथियों ने अपने भजनों से ऐसा समां बांधा कि दर्शन करने आए भक्त भी मंत्रमुग्ध हो उठे। मंदिर पर गणेशजी को प्रतिदिन अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग लगने का क्रम शुरू हो गया है। इस श्रृंखला में शनिवार को नीलेश अग्रवाल दूधिया की ओर से मूंग के 11 हजार लड्डुओं का भोग समर्पित किया गया।भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी एवं कैलाश पंच ने और पढ़े

राजेन्द्र नगर में 20 से अधिक संस्थाओं ने मिलकर की श्री गणेश की स्थापना

Last Updated:  Saturday, September 11, 2021  8:44 pm

इंदौर : श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर समिति, महाराष्ट्र समाज, तरुण मंच व सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव में मंगलमूर्ति देवाधिदेव श्री गणेश की स्थापना सिद्धि विनायक गणपति मंदिर प्रांगण में हुई । गणनायक के आगमन को लेकर गणेश भक्तों में अपूर्व उत्साह था । कोरोना के कारण गणेश चतुर्थी के अवसर पर निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा नहीं निकाली गई लेकिन प्रतीक स्वरूप सिद्धि विनायक मंदिर की 5 परिक्रमा भक्तों ने श्री गणेश की मूर्ति को अपने हाथों में और पढ़े

खजराना गणेश मंदिर में स्थापित किया गया देश का दूसरा गणेश संग्रहालय

Last Updated:  Saturday,   8:41 pm

इंदौर : शहर के खजराना गणेश मंदिर में देश का दूसरा गणेश संग्रहालय स्थापित किया गया है। इस संग्रहालय में बड़ी संख्या में गणेश जी की दुर्लभ और विभिन्न मुद्राओं की प्रतिमाएं संकलित की जाएंगी। गणेश चतुर्थी के मौके पर इस गणेश संग्रहालय की शुरुआत की गई । सांसद शंकर लालवानी ने संग्रहालय की औपचारिक शुरुआत की। इंदौर के गणेश भक्तों के सहयोग प्रारंभ किए गए इस संग्रहालय में गणेश जी की दुर्लभ मूर्तियां, अलग-अलग मुद्राओं की मूर्तियां, चित्र सहित और पढ़े

वाद्य यंत्रों के साथ अभिनव कला समाज में हुआ सिद्धिविनायक का आगमन

Last Updated:  Friday, September 10, 2021  8:56 pm

इंदौर : सात दशक पुरानी संस्था अभिनव कला समाज़,गांधी हॉल परिसर में विघ्नहर्ता श्री गणेश गाजे- बाजे के साथ विराजित हुए। प्रतिमा में गणनायक वाद्ययंत्र वीणा और तबला बजाते नज़र आ रहे हैं।पं. गजेंद्र शर्मा एवं रूपेश शर्मा ने विधि विधान से पूजन-अर्चन कर श्री गणेश की स्थापना करवाई।मुख्य यजमान वरिष्ठ संगीतज्ञ पं. सुनील मसूरकर थे। इस अवसर पर अभिनव कला समाज़ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, रमेश झंवर, नरेंद्र भाले, नीतेश उपाध्याय,अजय भट्ट,पीयूष भट्ट, विजय गुंजाल,प्रवीण धनोतिया,बहादुर सिंह सिसौदिया, और पढ़े

खजराना मन्दिर के विकास में पूर्व कलेक्टर आकाश त्रिपाठी का अहम योगदान- मनीष सिंह

Last Updated:  Friday,   8:52 pm

इंदौर : खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि खजराना गणेश ने मुझे सेवा का मौका दिया यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि खजराना गणेश मंदिर के विकास में तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मनीष सिंह ने यादों के पन्ने पलटते हुए कहा कि मुझे आज भी वह दिन याद है, जब तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने मुझे फोन कर पूछा था और पढ़े

खजराना गणेश मंदिर में पूजन व आरती के साथ शुरू हुआ दस दिनी गणेशोत्सव, 51 हजार मोदकों का लगाया गया भोग

Last Updated:  Friday,   8:06 pm

इंदौर : गणेश चतुर्थी के मौके पर खजराना गणेश मंदिर में भी पूजन और आरती के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी मनीष कपूरिया और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने ध्वजा पूजन के साथ खजराना गणेश का विधि विधान से पूजन कर आरती की। मन्दिर के पुजारी पण्डित अशोक भट्ट व अन्य पण्डितों ने पूजन विधि सम्पन्न कराई। कमलनाथ सरकार में गृहमंत्री रहे बाला बच्चन ने भी मन्दिर पहुंचकर खजराना गणेश के और पढ़े

खजराना गणेश मंदिर में ध्वजा पूजन के साथ शुरू होगा 10 दिवसीय गणेशोत्सव, 51 हजार मोदकों का लगेगा भोग

Last Updated:  Friday,   12:47 am

इंदौर : शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पर 10 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल एवं आईजी हरिनारायणचारी मिश्र 10 सितंबर को सुबह 10 बजे ध्वजा पूजन एवं गणेशजी को मोतियों का चोला चढ़ाकर करेंगे। परिसर स्थित सभी मंदिरों पर भी ध्वजा चढ़ाई जाएगी। गणेशजी को 51 हजार मोदक का भोग भी लगाया जाएगा। मोदक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मंदिर पर आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा की गई है। सभी तैयारियों को और पढ़े

एक क्विंटल चांदी से सजेगा देवास स्थित मां चामुंडा का दरबार

Last Updated:  Thursday, September 9, 2021  1:10 pm

देवास : शहर के प्रमुख आस्था केन्द्र माता टेकरी पर स्थित मां तुलजा भवानी (बड़ी माता) मंदिर के चांदी से सुशोभित करने के बाद अब चामुण्डा माता (छोटीमाता) मंदिर को भी चांदी से सजाया जा रहा है। इसका शुभारंभ विधायक गायत्री राजे पंवार विधिवत पूजन कर करेंगी। 100 किलो चांदी से सजेगा मां चामुंडा का दरबार। गत वर्ष 125 किलो चाँदी से माँ तुलजा भवानी मंदिर को सुशोभित किया गया था। इसी तरह माँ चामुंडा शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति और पढ़े

खजराना गणेश को समर्पित होगा 51 हजार लड्डुओं का भोग

Last Updated:  Sunday, September 5, 2021  5:44 pm

इंदौर : शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पर गणेशोत्सव की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में 10 सितंबर से प्रारंभ होने वाले महोत्सव को अंतिम रूप दिया गया। निगम आयुक्त एवं मंदिर प्रबंधन समिति की सदस्य प्रतिभा पाल, एसडीएम सारस्वत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, मंदिर के पुजारी पं. मोहन भट्ट तथा भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी सहित अनेक सदस्यों ने अपने सुझाव एवं विचार व्यक्त किए।बागड़ी ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 10 बजे ध्वजा पूजन और पढ़े