Category Archives: धर्म-समाज

हंसदास मठ पर मनाया गया राम जन्मोत्सव, कोरोना रूपी रावण का वध करने की प्रार्थना की गई

Last Updated:  Wednesday, April 21, 2021  7:48 pm

इंदौर बड़ा गणपति पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर बुधवार को मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव महाआरती के साथ उल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर हंस पीठाधीश्वर महंत श्री रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में रामदरबार मंदिर का मनोहारी श्रंृगार किया गया था।मठ के पं. पवन शर्मा ने बताया दोपहर ठीक 12 बजे जन्मोत्सव की महाआरती मंदिर के पुजारियों द्वारा की गई। इस अवसर पर मंदिर के सेवादारों ने प्रभु श्रीराम से कोरोना वायरस रूपी रावण और पढ़े

जनता कर्फ्यू के साए में मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव, की गई कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना

Last Updated:  Wednesday,   5:04 pm

इंदौर : प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव बुधवार को रामनवमी के रूप में मनाया गया। जनता कर्फ्यू के चलते कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। लोगों ने घरों में रहकर ही प्रभु श्रीराम का नाम स्मरण करते हुए आस्था व उल्लास के साथ पूजन और आरती की। इस दौरान प्रभु श्रीराम से कोरोना महामारीं से जल्द छुटकारा दिलाने की प्रार्थना की गई। मंदिरों में पुजारियों ने ही निभाई जन्मोत्सव की परंपरा। जनता कर्फ्यू के चलते राम मंदिरों में भी और पढ़े

राजेन्द्र नगर में सादगी से मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव, पूजन व आरती के साथ रामकथा का किया गया वाचन

Last Updated:  Wednesday,   4:58 pm

इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित राम मंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण चुनिंदा लोगों की उपस्थिति में सादगीपूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर प्रभु श्री राम की विधि विधान से पूजा व अभिषेक किया गया । भगवान की मूर्तियों का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया । इसी के साथ प्रभु श्री राम को समर्पित आकर्षक रंगोली भी सजाई गई। रामभक्तों के लिए जन्मोत्सव का फेसबुक व यूट्यूब के माध्यम से सीधा और पढ़े

विश्व ब्राह्मण संघ ने वैदिक हवन- पूजन के साथ मनाया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव

Last Updated:  Wednesday,   4:47 pm

इन्दौर : विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा भगवान श्रीराम का प्राकटोत्सव बुधवार को एरोड्रम रोड़ स्थित रामचंद्र नगर में मनाया गया । पं. विष्णुदास महाराज ने वैदिक मंत्रोउच्चार के बीच हवन-पूजन की विधि संपन्न कराई। विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते भगवान श्रीराम का प्रकटोत्सव घर पर ही सोशल डिसटेंस व शासन की गाइड लाइन के अनुसार मनाया गया। सुबह 11 बजे विद्वान पंडितों के सानिध्य में हवन-पूजन किया और पढ़े

कोल्ड चेन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने गीता भवन अस्पताल को भेंट की 3 आक्सीजन मेड मशीनें

Last Updated:  Tuesday, April 20, 2021  12:07 am

इंदौर : कोरोना महामारी की बढ़ती भयावहता को देखते हुए धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और औद्योगिक संगठन मानवता को बचाने आगे आ रहे हैं।इसी कड़ी में कोल्ड चेन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, मप्र (कोल्ड स्टोरेज एसो. ) द्वारा गीता भवन हॉस्पिटल को तीन 10 लीटर की ऑक्सीजन मशीन भेंट की गई। अस्पताल को इन मशीनों की जरूरत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है की मशीन भेंट करते ही तुरन्त मरीज़ों को लगा दी गई। इस अवसर पर कोल्ड चेन और पढ़े

भूख- प्यास से बेहाल मरीजों के परिजनों को युवाओं ने बांटी खाद्य सामग्री

Last Updated:  Monday, April 19, 2021  8:41 pm

इंदौर : कोरोना के बढ़ते प्रकोप में मरीज़ों के परिजन शहर में कोरोना कर्फ्यू होने से अस्पतालों के बाहर भूख- प्यास से परेशान हो रहे हैं। उनकी परेशानी को देखते हुए युवाओं के एक समूह ने पानी की बोतल, बिस्कुट, ड्राई केक आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया।आशा कंफेक्शनरी के दीपक दरयानी के सहयोग से और वर्षा बिरथरे ने अपनी ओर से भी मरीजों के परिजनों को बिस्कुट व केक उपलब्ध करवाए ।पानी इत्यादि सामग्री मातृभाषा उन्नयन संस्थान, नार्मदीय सेवा और पढ़े

गुरुजी सेवा न्यास ने क्रेडाई यूथ वेलफेयर ट्रस्ट की मदद से शुरू किया शव वाहन का संचालन, लगेगा न्यूनतम शुल्क

Last Updated:  Sunday, April 18, 2021  7:49 pm

इंदौर : वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए श्री गुरुजी सेवा न्यास एवं क्रेडाई यूथ वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा इंदौर के लोगों की सुविधा के लिए शव वाहन समर्पित किया गया है। मात्र 300 रुपए लगेगा शुल्क। गुरुजी सेवा न्यास से जुड़े अभय शर्मा ने बताया कि बीते कई दिनों से समाचार पत्रों में खबर आ रही है कि 1-2 किलोमीटर के लिए भी शव वाहन संचालक 3000/- से लगाकर 5000/- तक वसूल कर रहे हैं। आम लोगों की परेशानियों को देखते और पढ़े

मनकामेश्वर शिव मन्दिर कांटाफोड़ के भक्त मंडल को विजयवर्गीय ने उपलब्ध कराई ऑक्सीजन मेड मशीनें

Last Updated:  Sunday,   7:37 pm

इंदौर : कोरोना महामारी के विकराल होते स्वरूप को देखते हुए नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर के भक्तों ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन एवं विधायक आकाश विजयवर्गीय के सहयोग से कोरोना मरीजों की सेवा के लिए मेडिकल उपकरण बैंक स्थापित किया है। विधायक रमेश मेंदोला एवं समाजसेवी टीकमचंद गर्ग ने 15 आॅक्सीजन मेड मशीनों का पूजन कर इस उपकरण बैंक का लोकार्पण किया।मंदिर ट्रस्ट के अध्ययक्ष विष्णु बिंदल, संयोजक बी.के. गोयल एवं अजय खंडेलवाल ने और पढ़े

दिगम्बर जैन समाज के युवा- महिला प्रकोष्ठ ने एमटीएच को भेंट की ऑक्सीमेड मशीन

Last Updated:  Sunday,   1:23 am

इंदौर : कचनेर वाले बाबा भक्त मण्डल और दिगम्बर जैन समाज इंदौर युवा-महिला प्रकोष्ठ द्वारा आक्सीजन जनरेटर मशीन शनिवार को एमटीएच अस्पताल में भेंट की गई।यह जानकारी देते हुए मार्गदर्शक राहुल सेठी व राहुल बड़जात्या ने बताया की दोपहर 1 बजे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के आतिथ्य में यह मशीन अस्पताल प्रबंधक को सौंपी गई। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रुचि गोधा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष वर्षा काला ने बताया और पढ़े

अदिति की मानवीय पहल, सेनिटाइजर के छिड़काव के साथ उपलब्ध करा रही भाप और ऑक्सीमेड मशीन

Last Updated:  Thursday, April 15, 2021  12:50 pm

इंदौर : लोकोपकार सेवा वाटिका वेलफेयर सोसायटी की ओर से कोरोना से प्रभावित क्षेत्रों में छोटे टैंकर के माध्यम से सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। इसी तरह अब कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों के लिए ऐसे क्षेत्रों में भाप मशीन (वेपोराइजर) का वितरण भी शुरू किया गया है।फाउंडेशन की अध्यक्ष डाॅ. अदिति सिंघल ने बताया कि श्री विद्याधाम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने इस मशीन का लोकार्पण किया। इसी के साथ आॅक्सीजन बनाने वाली मशीन भी खरीदकर और पढ़े