Category Archives: धर्म-समाज

क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना ने पक्षियों के लिए किया दाना- पानी का इंतजाम, सकोरे का भी किया वितरण

Last Updated:  Thursday, April 15, 2021  12:42 pm

इन्दौर : मां अहिल्या की नगरी इन्दौर शहर में राजकुमार ब्रिज एक ऐसा स्थान है जो पक्षियों का आश्रय स्थल बना हुआ है। सुबह से शाम तक यहां हजारों की संख्या में पक्षी आते हैं। जिस प्रकार रीगल पर सुबह से शाम तक पक्षियों का डेरा लगा रहता है, ठीक उसी प्रकार राजकुमार ब्रिज पर भी सुबह- शाम पक्षियों का डेरा देखा जा सकता है। क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा चलाए जा रहे पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान के तहत और पढ़े

सांसद लालवानी ने गुड़ीपड़वा, नववर्ष सहित अन्य पर्वो की दी बधाई, कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की

Last Updated:  Wednesday, April 14, 2021  9:56 am

इंदौर : वर्ष प्रतिपदा गुड़ीपड़वा और भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2078 की शुरुआत के उपलक्ष्य में सांसद शंकर लालवानी राजवाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पहुंचे और मां अहिल्या के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने इंदौर के लिए सुख, शांति और कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। दुर्गा मंदिर में किए दर्शन। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के चलते सांसद शंकर लालवानी ने सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और कोरोना से इंदौर तथा देश और पढ़े

पूजा- अर्चना के साथ दीप जलाकर मनाया गया चेटीचंड पर्व

Last Updated:  Wednesday,   12:41 am

इंदौर : कोरोना कर्फ्यू के चलते सिंधी समाज के लोगों ने अपने अपने घरों में रहकर चेटीचंड उत्सव मनाया।अखिल भारतीय सिंधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री जेपी मूलचंदानी ने बताया कि झूलेलाल साईं का बहराणा साहिब बना कर सिन्धी समाज बंधुओं ने पूजा-अर्चना की। शाम को अपने घरों मे दीप जलाकर दीपोत्सव के रूप में चेटीचंड का पर्व मनाया। मूलचंदानी ने बताया कि इस पर्व पर समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल से परिवार, समाज शहर,प्रदेश,देश और विश्व को कोविड-19 के और पढ़े

राजेन्द्र नगर श्रीराम मंदिर में गुड़ीपड़वा पर किया गया ध्वजारोहण

Last Updated:  Wednesday,   12:30 am

इंदौर : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,गुड़ी पड़वा, हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2078 के अवसर पर मंगलवार को राजेन्द्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर के शिखर पर परंपरानुसार नवीन ध्वजारोहण किया गया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत के प्रमुख विनीत नवाथे, कमलेश वाजपेयी, विनोद चिदाम्बरे, रमेश मालवीय, आध्यात्मिक साधना मंडल के अध्यक्ष व तरुण मंच के समन्वयक प्रशांत बडवे, महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष सुनील धर्माधिकारी, उपाध्यक्ष समीर पानसे , सुनील देशपांडे ,कोषाध्यक्ष जयंत शिराळकर,मंदिर के गुरुजी मोहन रामदासी, अनूप उर्ध्वरेशे और और पढ़े

सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल और सन्त कंवरराम का मनाया जन्मदिन, अनुष्ठान व महाआरती के हुए आयोजन

Last Updated:  Tuesday, April 13, 2021  8:07 pm

इंदौर : सिन्धी समाज के आराध्य कुलदेवता भगवान श्री झूलेलाल व अमर शहीद संत भगत कँवरराम साहिब का जन्मदिन मंगलवार को मनाया गया। सिन्धी समाज के ब्राह्मण महाराज कपिल शर्मा, संत स्वामी दयालदास उदासी ने अनुष्ठान कर कोरोना के खात्मे के लिए भारत तथा पूरे विश्व को कोरोना से बचाने के लिए भगवान श्री झूलेलाल के समक्ष प्राथना की। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीगणेश पुजन से हुई। सिन्धी कॉलोनी स्थित भगवान झूलेलाल प्रतिमा का पूजन महाराज कपिल शर्मा, संत श्री दयालदास और पढ़े

घरों में रहकर ही लोगों ने मनाई गुड़ीपड़वा और नववर्ष की खुशियां, चैत्र नवरात्रि की भी हुई शुरुआत

Last Updated:  Tuesday,   8:03 pm

इंदौर : कोरोना के कहर ने त्योहारों की रौनक फीकी कर दी है। लोग घरों में ही रहकर पर्व की खुशियां मनाने को मजबूर हैं। हालांकि सीमित रूप में सही पर लोग पर्व से जुड़ी परम्पराएं, रस्में निभानें में पीछे नहीं है। घर- घर सजाई गुड़ी, दी नववर्ष की शुभकामनाएं। मंगलवार को वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा और भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2078 का उल्लास कोरोना कर्फ्यू के चलते घरों तक ही सिमटकर रह गया। हालांकि खासकर मराठी भाषी परिवारों में और पढ़े

दो पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग से बचाई गाय- बछड़े की जान

Last Updated:  Tuesday,   8:00 pm

इंदौर : पीली गैंग और खाकी के अत्याचारी कारनामों के चर्चे तो खूब हो रहे हैं लेकिन इस सबके बीच कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं जो खाकी के मानवीय पहलू से भी रूबरू कराती हैं। बीती 10 अप्रैल की रात पुलिस थाना बड़गौंदा की पुलिस टीम गवली पलासिया क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान खेड़ा मोहल्ला गवली पलासिया में एक खेत पर बने टीन शेड के गाय भैंस के बाड़े में आग लगने की सूचना और पढ़े

दाऊदी बोहरा समाज का पवित्र रमजान माह शुरू, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए घर पर ही की जा रही इबादत

Last Updated:  Monday, April 12, 2021  7:22 pm

पहला रोजा 13 घण्टे 52 मिनिट का। इंदौर : बोहरा समाज के पवित्र रमज़ान सोमवार से शुरू हो गए। पहला रोजा की पहली सेहरी सुबह 4.54 मिनट पर शुरू हुई। इफ्तारी शाम 6.46 मिनट पर की गई। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना गाइड लाइन के हिसाब से सभी समाज जनों ने घर पर रहकर ही इफ्तारी और इबादत की । रमजान का महीना इबादत का महीना है,इस महीने में अल्लाह ताला सभी गुनाहों को माफ करता है। और पढ़े

उत्तम स्वामी महाराज को महामंडलेश्वर की उपाधि से नवाजा गया

Last Updated:  Sunday, April 11, 2021  12:36 pm

इंदौर : देशभर में ध्यानयोगी के नाम से ख्यात उत्तम सेवा धाम बांसवाड़ा के उत्तम स्वामी महाराज को पंच अग्नि अखाड़े के महामण्डलेश्वर का गौरव प्रदान किया गया है। शनिवार को हरिद्वार में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में ध्यानयोगी उत्तम स्वामीजी को यह उपाधि अखाड़े के संत-महंतों ने सनातनी परंपरा के अनुसार प्रदान की। हरिद्वार महाकुंभ के पावन अवसर पर सनातनी अखाड़ा परिषद के प्राचीनतम एवं प्रतिष्ठित पंचअग्नि अखाड़े द्वारा उत्तम स्वामी को महामण्डलेश्वर की पदवी से अलंकृत किया गया। महामंडलेश्वर और पढ़े

पर्यावरण संरक्षण में अपनी क्षमता के अनुसार हर व्यक्ति दें योगदान- संघ प्रमुख भागवत

Last Updated:  Monday, April 5, 2021  9:22 pm

हरिद्वार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने पर्यावरण संरक्षण को भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए समाज के प्रबुद्ध और जागरूक लोगों से इस दिशा में अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार सार्थक योगदान करने का आह्वान किया है।पर्यावरण समिति के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए भागवत ने कहा कि ‘पर्यावरण संरक्षण के कामों में तेजी लानी होगी। यह हमारा सामाजिक दायित्व है कि हमने कितने तालाब खुदवाए और कितने पौधे लगाए। अपने काम और पढ़े