क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना ने पक्षियों के लिए किया दाना- पानी का इंतजाम, सकोरे का भी किया वितरण

  
Last Updated:  April 15, 2021 " 12:42 pm"

इन्दौर : मां अहिल्या की नगरी इन्दौर शहर में राजकुमार ब्रिज एक ऐसा स्थान है जो पक्षियों का आश्रय स्थल बना हुआ है। सुबह से शाम तक यहां हजारों की संख्या में पक्षी आते हैं। जिस प्रकार रीगल पर सुबह से शाम तक पक्षियों का डेरा लगा रहता है, ठीक उसी प्रकार राजकुमार ब्रिज पर भी सुबह- शाम पक्षियों का डेरा देखा जा सकता है। क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा चलाए जा रहे पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान के तहत संस्था के पदाधिकारी राजकुमार ब्रिज पहुंचे। उन्होंने पक्षियों के लिए चावल, दही व दाना-पानी की व्यवस्था की। क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर ने बताया कि राजकुमार ब्रिज शहर का एक ऐसा स्थान है, जहां श्राद्ध पक्ष में भी लोग अपने पितरों को याद करते हुए पक्षियों को भोजन कराते हैं। राजकुमार ब्रिज पर बड़ी संख्या में पक्षी दाना- पानी चुगने आते हैं। इसके चलते क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना एवं मराठा समाज से जुड़े लोगों ने पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था की सकोरे रखे। उन्होंने आने-जाने वाले राहगीरों को सकोरे का वितरण करते हुए उनसे से आग्रह किया कि वे अपने घरों की छतों पर पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े तक इस अभियान को चलाएंगे। जिसमें शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर सकोरे का वितरण किया जाएगा। राजकुमार ब्रिज पर पक्षियों को दाना- पानी देने मिलिंद दिघे, ओम नम्र, निहारिका कुंजीर, चंद्रशेखर गोपाले, अमित बोराडे, खुशबू सावंत, जुगल किशोर पंडित सहित मराठा समाजजन उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *