Category Archives: धर्म-समाज

सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत ने सुनी बुजुर्ग की परेशानी, बेटे बहु को दी बुजुर्ग का ध्यान रखने की हिदायत

Last Updated:  Monday, April 5, 2021  9:11 pm

इंदौर : इंदौर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन किया जा रहा है। इसी के तहत सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की मदद की जा रही है। इन्दौर पुलिस की उक्त सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत सेवा को हाल ही में फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग 2020 अवार्ड भी मिला है। इसी ख्याति से प्रभावित होकर तीन दिन पूर्व लंदन में रहने वाले 78 वर्षीय सीनियर सिटीजन ने, सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के और पढ़े

क्षत्रिय मराठा समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 18 व 19 अप्रैल को

Last Updated:  Monday,   4:15 pm

इंदौर : देश में फैल रही कोरोना महामारी के चलते क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों ने निर्णय लेते हुए रविवार 18 अप्रैल को आईटीआई रोड़ स्थित महाकाल गार्डन पर होने वाले उच्च शिक्षित परिचय सम्मेलन को स्थगित कर दिया है। इसके स्थान पर दो दिवसीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आयोजन 18 एवं 19 अप्रैल को आयोजित किया गया है। इस ऑनलाइन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सैकड़ों प्रत्याशी भाग लेकर अपने जीवन साथी की तलाश करेंगे। क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना और पढ़े

सांवलिया सेठ के दरबार में दान पेटियों ने ऊगली 7 करोड़ से अधिक की राशि

Last Updated:  Sunday, April 4, 2021  1:22 pm

भोपाल : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित कृष्णधाम सांवलिया सेठ दरबार में दान पेटी से निकले रुपयों की गणना जारी है। शुक्रवार को हुई गणना के बाद अब तक 7.19 करोड़ रुपए की दान राशि की गणना हो चुकी है। राजभोग आरती के बाद शुक्रवार को 1 करोड़ 40 लाख 14 हजार रुपए की गणना की गई। पहले दिन 4 करोड़ 74 लाख 42 हजार रुपये, दूसरे दिन 59 लाख 80 हजार रुपए और तीसरे दिन 44 लाख 65 हजार 300 और पढ़े

जीवन को सुरक्षित रखने के लिए लगवाएं वैक्सीन- मुनिश्री प्रज्ञासागरजी

Last Updated:  Saturday, April 3, 2021  6:20 pm

इंदौर : महावीर तपोभूमि के प्रणेता मुनिश्री प्रज्ञा सागरजी महाराज का 4 साल बाद रंगपंचमी पर शुक्रवार को इंदौर में मंगल प्रवेश हुआ। मुनिश्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत सरकार ने वैक्सीन तैयार कर ली है। इस समय सभी लोगों का शरीर और जीवन सुरक्षित रहे इसलिए सभी को वेक्सीन लगवाना चाहिए।यह जानकारी देते हुए दिगम्बर जैन समाज युवा प्रकोष्ठ के गोरव पाटोदी, अध्यक्ष सुयश जैन और महामंत्री विकास कासलीवाल ने बताया की शुक्रवार सुबह 8.30 बजे मुनिश्री और पढ़े

मधुकर पंवार के लघुकथा संग्रह का हुआ लोकार्पण

Last Updated:  Thursday, April 1, 2021  8:28 pm

इंदौर : संवेदनाएं ह्रदय में भाव जगाती हैं। उचित समय पाकर अंकुरित हो जाती हैं तथा कृति के रूप में मूर्त रूप ले लेती है। यह बात लागू होती है पत्र सूचना कार्यालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो,भारत सरकार के सहायक निदेशक रहे मधुकर पवार पर, जिनकी षष्टिपूर्ति के अवसर पर उनकी पहली कृति व्यंग्य एवं लघुकथा संग्रह “दो रूपये किलो की राजनीति और जादुई चिराग” का लोकार्पण उनके कार्यालय में एक सादे समारोह में संपन्न हुआ। भोपाल कार्यालय से और पढ़े

खजराना गणेश और रणजीत हनुमान मंदिर प्रबंधन वितरित कर रहा मास्क और सेनिटाइजर

Last Updated:  Thursday,   8:12 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए खजराना गणेश मंदिर प्रबंधन द्वारा भी इंदौर के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर नि:शुल्क मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया जा रहा है। राजबाड़ा के साथ-साथ रीगल टाकीज चौराहे में स्थायी रूप से लगाए गए इन शिविरों में जरूरतमंदों को मास्क और सेनेटाइजर प्रदान किया जा रहा है। नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। यहाँ मास्क प्राप्त करने के बाद सांवेर से आए और पढ़े

कोरोना के खौफ के बावजूद नजर आया होली का उत्साह, गली- मोहल्लों में बिखरे उल्लास के रंग

Last Updated:  Tuesday, March 30, 2021  4:48 am

इंदौर : कोरोना के साए के बावजूद रंगों का पर्व होली उमंग और उत्साह से मनाया गया। सीएम शिवराज के ‘मेरी होली- मेरे घर’ की अपील को देखते हुए लोगों ने घर- परिवार और निकट परिचितों के साथ ही यह पर्व मनाया। सड़कों पर आवाजाही बहुत कम रही पर गली- मोहल्लों, कालोनियों और सोसायटियों में होली का उल्लास नजर आया। खासकर बच्चों और युवाओं ने जमकर रंगों की धमाल मचाई। बड़ों और उम्रदराज लोगों ने जरूर एहतियात बरता। उन्होंने रंगों और पढ़े

परंपरागत ढंग से विधि विधान के साथ हुआ सरकारी होली का दहन

Last Updated:  Monday, March 29, 2021  12:52 am

इंदौर : सांकेतिक होलिका दहन की छूट मिलने के बाद इंदौर की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी सरकारी (शाही) होली का दहन रविवार शाम विधि विधान के साथ किया गया। राजवाड़ा के अंदरूनी खुले परिसर में हुआ दहन। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार राजवाड़ा के सामने की बजाय पिछले हिस्से में मल्हारी मार्तण्ड मन्दिर के समीप स्थित अंदरूनी खुले परिसर में होलिका दहन किया गया। होलकर राज परिवार के वंशजों ने होलिका दहन किया। और पढ़े

होलिका दहन के लिए वितरित किए जाने वाले कंडे भेजे गए मुक्तिधाम

Last Updated:  Sunday, March 28, 2021  6:55 pm

इंदौर : होलिका दहन के लिए किष्किंधा धाम की गौशाला में गोपाष्टमी से बनाए जा रहे गोबर के एक लाख कंडों को होलिका दहन के लिए सुरक्षित रखा गया था। शहर की होलिका दहन समितियों एवं अन्य संगठनों के माध्यम से उनका निःशुल्क वितरण भी किया जाना था लेकिन राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर होलिका दहन प्रतिबंधित किए जाने से लगभग 60 हजार कंडे पंचकुइया मोक्षधाम पहुंचा दिए गए। इनका उपयोग मोक्षधाम पर आने वाले शवों के और पढ़े

होली के उल्लास पर कोरोना का ग्रहण, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सांकेतिक होगा होलिका दहन

Last Updated:  Sunday,   5:16 pm

इंदौर : रविवार 28 मार्च को होली है पर सड़कों पर सन्नाटा है। कुछ गाड़ियां नजर आती भी हैं तो ये वो लोग हैं जिन्हें किसी आवश्यक काम से जाना है। ठेला- गुमटी सहित चाय- पान की दुकानें तक बन्द हैं। सभी घरों में रहकर लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। शनिवार देर रात कई शर्तों के साथ होलिका दहन की अनुमति मिलने के बाद गली- मोहल्लों में बच्चों ने सांकेतिक होलिका दहन की तैयारी अवश्य की है और पढ़े