जीवन को सुरक्षित रखने के लिए लगवाएं वैक्सीन- मुनिश्री प्रज्ञासागरजी

  
Last Updated:  April 3, 2021 " 06:20 pm"

इंदौर : महावीर तपोभूमि के प्रणेता मुनिश्री प्रज्ञा सागरजी महाराज का 4 साल बाद रंगपंचमी पर शुक्रवार को इंदौर में मंगल प्रवेश हुआ। मुनिश्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत सरकार ने वैक्सीन तैयार कर ली है। इस समय सभी लोगों का शरीर और जीवन सुरक्षित रहे इसलिए सभी को वेक्सीन लगवाना चाहिए।
यह जानकारी देते हुए दिगम्बर जैन समाज युवा प्रकोष्ठ के गोरव पाटोदी, अध्यक्ष सुयश जैन और महामंत्री विकास कासलीवाल ने बताया की शुक्रवार सुबह 8.30 बजे मुनिश्री का इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रेटर बाबा के नवग्रह जिनालय में प्रवेश हुआ। यहा पर मंदिर के अध्यक्ष नरेंद्र वेद, अशोक काला सहित अन्य समाज जनों ने मुनिश्री की अगवानी की। इस मौके पर मुनिश्री ने कहा कि कोरोना भयावह महामारी है। जो लोग इससे अछूते हैं, उन्हें लगता है कि कोरोना कुछ नहीं है, लेकिन जो लोग इससे ग्रसित हैं, वे जानते हैं कि कोरोना का दुष्परिणाम क्या है? कई परिवार उजड़ गए हैं। बिखर गए हैं। समय की नजाकत को समझते हुए, सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। जब कोरोना महामारी फैली, तब सारी दुनिया वैक्सीन बनाने में लग गई। भारत सरकार ने वैक्सीन तैयार कर ली है। इसका सफलतम प्रयोग भी है। सब लोग उसका लाभ ले रहे हैं, हमें भी वैक्सीन लगवाकर अपना जीवन सुरक्षित कर लेना चाहिए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *