इंदौर : कोरोना के बढ़ते प्रकोप में मरीज़ों के परिजन शहर में कोरोना कर्फ्यू होने से अस्पतालों के बाहर भूख- प्यास से परेशान हो रहे हैं। उनकी परेशानी को देखते हुए युवाओं के एक समूह ने पानी की बोतल, बिस्कुट, ड्राई केक आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया।
आशा कंफेक्शनरी के दीपक दरयानी के सहयोग से और वर्षा बिरथरे ने अपनी ओर से भी मरीजों के परिजनों को बिस्कुट व केक उपलब्ध करवाए ।पानी इत्यादि सामग्री मातृभाषा उन्नयन संस्थान, नार्मदीय सेवा फ़ाउंडेशन, दैनिक तरुण भारत, ख़बर 7सी, ख़बर हलचल न्यूज़ आदि से प्राप्त कर वितरित किया गया।
एक साथी गफ्फार खान ने स्वयं रोजे पर होते हुए भी पूरे समय अस्पताल में सेवा कार्य किया।
डॉ.अर्पण जैन ‘अविचल’, गफ़्फ़ार ख़ान, मनोज तिवारी , संदीप शर्मा, इरशाद ख़ान , शाहिद शेख व साथियों के सहयोग से एमटीएच अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी, एमआरटीबी, एम वाय अस्पताल, वर्मा यूनियन, अरिहंत अस्पताल एवं यूनिक अस्पताल में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए दूर-दराज से आए मरीज़ो के परिजनों को पैक खाद्य सामग्री वितरित की गई।
Related Posts
August 22, 2022 देवी अहिल्याबाई के जीवन कार्यों से नई पीढ़ी को अवगत कराना पुण्यस्मरण समारोह का उद्देश्य – लालवानी
देवी अहिल्याबाई होलकर की 227 वीं पुण्यतिथि 26 अगस्त को।
इंदौर : इंदौर ही नहीं, देश […]
August 2, 2020 राम मंदिर के भूमिपूजन में विराजेंगे शास्त्रोक्त विधि से बनें इंदौर के माटी गणेश इंदौर : अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भगवान राम के दिव्य मंदिर के भूमि पूजन समारोह […]
April 24, 2024 कलयुग में राम नाम के साथ हनुमानजी की भक्ति को सर्वोपरि माना गया है : रश्मिदेवी
कैट रोड स्थित हरिधाम पर झांसी की मानस कोकिला रश्मिदेवी के श्रीमुख से हनुमत कथा का […]
March 20, 2021 कोरोना संक्रमित मामले पुनः तीन सौ के पार पर ग्रोथ रेट में आई कमीं…!
इंदौर : शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के पुनः तीन सौ से अधिक मामले सामने आए। हालांकि […]
June 12, 2021 कृषि, बागवानी में नित नए प्रयोगों के लिए पहचाने जाते थे पद्मश्री कुट्टी मेनन
इंदौर : पर्यावरण संरक्षण के लिए ताउम्र समर्पित रहे पद्मश्री कुट्टी मेनन की पार्थिव देह […]
November 2, 2020 ट्रेन में कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन नहीं करना पड़ सकता है महंगा
भोपाल : रेलवे अब उन यात्रियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगा जो रेलवे स्टेशनों व […]
August 16, 2026 जोमेटो बॉय की स्कूटी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार,
आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद।
इंदौर : थाना अन्नपूर्णा व […]