नई दिल्ली : देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रहने के लिए बेंगलुरू सबसे बेहतर शहर बन गया है। वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में शिमला सबसे टॉप पर रहा। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने गुरूवार को ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स रैंकिंग-2020 जारी की। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने यह रिपोर्ट जारी की। खास बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली को इन दोनों कैटगरी में टॉप 10 में भी जगह नहीं मिली। स्वच्छता में लगातार 4 बार देश भर में नम्बर वन का ताज पहनने वाले इंदौर को 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले रहने लायक शहरों में 9 वा स्थान हासिल हुआ।
देश के 111 शहर हुए सर्वे में शामिल।
रहने के लिए सबसे बेहतर शहरों की रैंकिंग में देश भर के 111 शहरों ने हिस्सा लिया। शहरों को दो कैटगरी में बांटा गया। पहली कैटगरी में वे शहर शामिल किए गए जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा थी वहीं दूसरी कैटगरी में उन शहरों को शामिल किया गया जिनकी आबादी 10 लाख से कम थी। इनमें रहने की गुणवत्ता किस स्तर की है। साथ ही जो विकास के काम किए गए हैँ उनका लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ रहा है और पड़ा है, इसको खास तौर पर परखा गया।
Related Posts
November 4, 2020 उपचुनाव में बम्पर वोटिंग ने उड़ाई कांग्रेस- बीजेपी की नींद, औसत 69.93 फीसदी रहा मतदान
भोपाल : मप्र की 28 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण […]
August 22, 2023 केंद्रीय अंतरिक्ष राज्यमंत्री से मिले इसरो अध्यक्ष, चंद्रयान -3 की स्थिति के बारे में कराया अवगत
मौसम अनुकूल रहने पर 23 अगस्त की शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान - 3
नई दिल्ली […]
June 8, 2019 बीजेपी 11जून को निकालेगी किसान आक्रोश ट्रैक्टर रैली इंदौर : म.प्र. सरकार ने किसानों व युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है। इसके विरोध में […]
October 3, 2021 आर्यन की गिरफ्तारी के बाद निशाने पर आए शाहरुख, मेंदोला ने शाहरुख पर लगाया बेटे को गलत राह दिखाने का आरोप
इंदौर : ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उसके सुपरस्टार पिता निशाने पर आ […]
September 29, 2024 सोमनाथ मंदिर के कॉरिडोर के लिए कई एकड़ सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
अहमदाबाद : गुजरात के सोमनाथ मंदिर के आसपास की सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन पर किए गए […]
January 11, 2023 इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों, व्यापारियों के साथ किया गया दुर्व्यवहार..
पैसे लेकर बुलवाया और प्रवेश करने नहीं दिया।
प्रदेश सरकार की अपमान श्रंखला की यह […]
August 20, 2023 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पड़ोसी राज्यों की पुलिस से बेहतर समन्वय रखेगी मप्र पुलिस
राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, यूपी, महाराष्ट्र के डीजीपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की […]