Category Archives: धर्म-समाज

मिनी मैराथन में सैकड़ों छात्राओं ने लिया भाग

Last Updated:  Sunday, July 28, 2019  8:03 pm

इंदौर: भारतीय जैन संगठन के बैनर तले मिनी मैराथन का आयोजन रविवार को किया गया। इस मैराथन में 5 स्कूलों की 5 सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्राओं को आत्मरक्षा सहित अन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया है। बरसते पानी में भी इन छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह गांधी हॉल से बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन का शुभारंभ किया। यहां से दौड़ते हुए ये छात्राएं रीगल तिराहा, और पढ़े

जीवन की समस्याओं का समाधान भागवत में निहित

Last Updated:  Saturday, July 27, 2019  12:33 pm

इंदौर: भागवत की धारा प्रेम, करुणा, सद्भाव और परमार्थ की रसधारा है। भागवत कथा का श्रवण जीवन को नई दृष्टि प्रदान करता है। जीवन में आनेवाली तमाम समस्याओं का समाधान भागवत में निहित है। ये विचार पण्डित संजय कृष्ण त्रिवेदी ने व्यक्त किये। वे सकल पंच फूलमाली समाज द्वारा जबरन कॉलोनी में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन श्रद्धालुओं को अपने अमृत वचनों से लाभान्वित कर रहे थे। कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। व्यासपीठ का और पढ़े

सेवा सप्ताह के तहत अग्रसेन महासभा ने स्कूली बच्चों को भेंट की शिक्षण सामग्री

Last Updated:  Friday, July 26, 2019  7:59 am

इंदौर: अग्रसेन महासभा द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न सेवा कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पंचकुइया क्षेत्र स्थित सरस्वती सदन प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई। समाजसेवी जगदीश बाबाश्री, पवन सिंघल और श्याम गोयल के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के 250 बच्चों को कॉपी- किताब और पेन- पेंसिल सहित अन्य शिक्षण सामग्री भेंट की गई। बाद में सभी बच्चों को भोजन भी कराया गया। और पढ़े

अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए श्रमणशील होना जरूरी

Last Updated:  Friday,   7:05 am

इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान के तहत पूण्य कलश तप आराधना में बड़ी संख्या में श्रावक भाग ले रहे हैं। गुरुवार को हजारों श्रावकों को अपने अमृत वचनों से लाभान्वित करते हुए आचार्यश्री रत्नसुन्दर महाराज ने कहा कि अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए हमें श्रमणशील होना चाहिए। इसका मतलब ये की हममें दूसरों की बातें सुनने की क्षमता होना चाहिए। इसी के साथ हमें समझशील और ग्रहणशील भी होना चाहिए। प्रवचनों को और पढ़े

वैश्य परिचय सम्मेलन में 10 हजार प्रविष्ठियों का लक्ष्य

Last Updated:  Sunday, July 21, 2019  7:43 am

इंदौर: आगामी 21- 22 सितंबर को अखिल भारतीय वैश्य परिचय सम्मेलन का आयोजन पश्चिमी रिंग रोड स्थित एक गार्डन में किया जा रहा है। परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर वैश्य समाज के 17 घटकों के पदाधिकारी और प्रतिनिधियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि देश के 200 शहरों में परिचय सम्मेलन के प्रविष्टि पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। सोशल मीडिया सहित हर प्लेटफार्म का उपयोग परिचय सम्मेलन के प्रचार – प्रसार के लिए किया जाएगा। और पढ़े

23 जुलाई से होगी पुण्य कलश तप आराधना

Last Updated:  Sunday,   7:36 am

इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान के तहत 23 जुलाई से पुण्य कलश तप आराधना प्रारम्भ होगी। इस 18 दिवसीय तप आराधना में 500 श्रावक- श्राविकाएं शामिल होंगे। चातुर्मासिक अनुष्ठान में शनिवार को उत्तराध्ययन ग्रंथ की शोभायात्रा निकालने के साथ हिम्मत भाई गांधी परिवार की ओर से महामंगलकारी बहुमान कर आचार्यश्री रत्नसुन्दर महाराज को बैराया गया। आचार्यश्री ने इस मौके पर कहा कि भगवान महावीर ने मुक्ति में जाने के पूर्व जो संदेश दिए वो और पढ़े

तुलना उनसे करें जिनके पास पेट भरने को रोटी नहीं है- आचार्यश्री

Last Updated:  Saturday, July 20, 2019  11:38 am

इंदौर: मन के पाप को वचन में प्रकट करने से रोकने वाला भी धर्मी ही है। हमारी पूरी जिंदगी पड़ौसी या अन्य लोगों से तुलना करने में बीत जाती है। तुलना करना ही है तो उनसे करो जिनके पास खाने को रोटी नहीं है। पहनने को वस्त्र नहीं है। ये विचार रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान में आचार्यश्री रत्नसुन्दर महाराज ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जीवन की कामयाबी कम्पलेंट, कम्पेयरिंग, कैलकुलेटिव और क्रिटिसाइज को और पढ़े

स्वामी परमानंदजी के सान्निध्य में ध्यान- साधना शिविर 29 जुलाई से

Last Updated:  Friday, July 19, 2019  7:38 am

इंदौर: महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरीजी महाराज के सान्निध्य में ध्यान साधना शिविर का आयोजन साउथ तुकोगंज स्थित पंजाब अरोडवंशीय धर्मशाला में किया जा रहा है। गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से 4 अगस्त तक होनेवाले इस शिविर में हरिद्वार के स्वामी श्री ज्योतिर्मयानंद और स्वामी चेतनानंद भी ध्यान- साधना का अभ्यास श्रद्धालुओं को करवाएंगे। अखंड परमधाम आश्रम प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष किशनलाल पाहवा, सचिव राजेश अग्रवाल, समन्वयक विजय शादीजा, मीडिया समन्वयक अरुण गोयल और संयोजक साध्वी चैतन्य सिंधु ने और पढ़े

अश्लीलता फैला रहे हैं फ़िल्म और टीवी सीरिअल्स- आचार्यश्री

Last Updated:  Friday,   6:43 am

इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन परिसर में चल रहे चातुर्मास में आचार्यश्री रत्नसुन्दर महाराज के प्रवचन सुनने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु जमा हो रहे हैं। गुरुवार को धर्मसभा में अपने विचार रखते हुए आचार्यश्री ने कहा की फ़िल्म और टीवी सीरियलों में बढ़ती अश्लीलता और फूहड़ता के खिलाफ आवाज उठाना समय की जरूरत है। निर्माताओं से पूछा जाना चाहिए कि क्या वे परिवार के साथ बैठकर अपनी बनाई हुई फिल्में और सीरियल देख सकते हैं। उन्होंने लोगों और पढ़े

गीताभवन में चातुर्मास का शुभारम्भ, श्रावण सोमवार को होगा रुद्राभिषेक

Last Updated:  Wednesday, July 17, 2019  8:20 pm

इंदौर: श्रावण माह के साथ ही मनोरमागंज स्थित गीता भवन में चातुर्मास का भी शुभारम्भ हुआ। हरिद्वार से आए संत श्री सर्वेश चैतन्य यहां 14 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह- शाम प्रवचन देंगे। पहले दिन गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालदास मित्तल, संरक्षक ट्रस्टी बनवारीलाल जाजू, मंत्री राम ऐरन, रामविलास राठी, महेशचंद्र शास्त्री आदि ने संत श्री सर्वेश चैतन्य की अगवानी करने के साथ उनका पादपूजन किया। स्वामीजी प्रतिदिन सुबह 9 से 10.30 और शाम को 5.30 से 6.30 तक प्रवचन और पढ़े