इंदौर: महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरीजी महाराज के सान्निध्य में ध्यान साधना शिविर का आयोजन साउथ तुकोगंज स्थित पंजाब अरोडवंशीय धर्मशाला में किया जा रहा है। गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से 4 अगस्त तक होनेवाले इस शिविर में हरिद्वार के स्वामी श्री ज्योतिर्मयानंद और स्वामी चेतनानंद भी ध्यान- साधना का अभ्यास श्रद्धालुओं को करवाएंगे।
अखंड परमधाम आश्रम प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष किशनलाल पाहवा, सचिव राजेश अग्रवाल, समन्वयक विजय शादीजा, मीडिया समन्वयक अरुण गोयल और संयोजक साध्वी चैतन्य सिंधु ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ध्यान- साधना शिविर का ये रजत जयंती वर्ष है। स्वामी श्री परमानंद गिरिजी महाराज 29 जुलाई को शाम 7 बजे शिविर का शुभारंभ करेंगे। 30 जुलाई से 3 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक योगासन और सुबह 8 से 9 एवम शाम 6 से 9 बजे तक ध्यान और प्रवचनों को अमृत वर्षा होगी। 4 अगस्त को योगासन के बाद सुबह 8 बजे से गुरुपूजन का दौर चलेगा जो आरती के साथ खत्म होगा। शिविर सभी के लिए निःशुल्क है।
Related Posts
April 28, 2020 इंडेक्स अस्पताल से 45 मरीज कोरोना को हराकर हुए डिस्चार्ज, मंत्री सिलावट ने किया स्वागत इंदौर : इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से सुकून भरी खबर सामने आई है।मंगलवार (28 अप्रैल) को कोरोना […]
December 21, 2021 गुम हुए 4 सौ से अधिक मोबाइल बरामद कर इंदौर पुलिस ने आवेदकों को किए सुपुर्द
इंदौर : सिटीजन कॉप एप्प (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच […]
April 18, 2024 स्वच्छता को लेकर सख्त हुए महापौर, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
वार्ड 41 में निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर संबंधित जोन के अधिकारियों पर जताई […]
July 8, 2019 नागरिक आपूर्ति निगम का अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी इंदौर: लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के इंदौर निवासी […]
July 5, 2025 नव निर्वाचित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सोमवार को इंदौर आएंगे
7 जुलाई को होगा शुभकारज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल।
इंदौर : भाजपा […]
April 19, 2020 कोरोना के कॉम्प्लिकेशन के कारण आया चंद्रवंशी को अटैक – सीएमएचओ..! इंदौर : निरीक्षक देवेंद्र मालवीय बीते 18- 19 दिनों से अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे। उनकी […]
February 24, 2022 मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे जाएंगे पुणे के दामोदर खडसे
इंदौर : श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर द्वारा स्थापित समिति शताब्दी सम्मान […]