Category Archives: धर्म-समाज

अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बने समाजसेवी हरि अग्रवाल

Last Updated:  Friday, July 28, 2023  2:51 pm

म.प्र. और राजस्थान का प्रभार । इंदौर : अ.भा. अग्रवाल महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सतीश अग्रवाल ने शहर के समाजसेवी हरि अग्रवाल को महासभा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें मध्यप्रदेश एवं राजस्थान का प्रभारी बनाया है। हरि अग्रवाल अब तक महासभा के सामाजिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक पद पर कार्यरत थे। वे केन्द्रीय सांई सेवा समिति के संस्थापक,अखंड धाम आश्रम के अध्यक्ष, श्रद्धा सुमन सेवा समिति के संयोजक तथा इस्कान मंदिर के आजीवन सदस्य के साथ और पढ़े

नरसिंह वाटिका में अंतिम दिन 5 हजार श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

Last Updated:  Thursday, July 27, 2023  6:42 pm

रुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ थिरके विधायक संजय शुक्ला। इंदौर : विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित 21 दिवसीय रुद्राभिषेक महोत्सव में नरसिंह वाटिका में रुद्राभिषेक के अंतिम दिन 5000 से ज्यादा श्रद्धालु उमड़ पड़े । इन श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव के साथ रुद्राभिषेक किया गया । रुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव की भक्ति के भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ विधायक संजय शुक्ला ने भी झूमते नाचते हुए अपने भक्तिभाव को अभिव्यक्त किया। सावन मास और पढ़े

उद्योगपति स्व. एसपी हिंदुजा को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Thursday,   6:28 pm

सनातन संस्कृति के वैश्विक कीर्ति पुरुष थे स्व. एस. पी. हिंदुजा : ईश्वर झामनानी। इंदौर : स्व. एसपी हिंदुजा सिर्फ़ विश्व के सबसे धनी भारतीयों में होने के कारण ही सम्माननीय नहीं थे,उनके जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सनातन धर्म में वर्णित प्रत्येक सद्गुण को अपनी जीवन शैली में ढ़ालकर आत्मसात करना थी। वे वास्तव में भारतीय सनातन संस्कृति के वैश्विक कीर्ति पुरुष थे। यह बात इंडसइंड फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं समाजसेवी ईश्वर झामनानी ने हाल ही में स्वर्गवासी हुए और पढ़े

सीएम शिवराज ने भगवान महाकाल का पूजन कर किया अभिषेक

Last Updated:  Tuesday, July 25, 2023  6:42 pm

सबके कल्याण व सुखमय जीवन की कामना की। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय एवं कुणाल के साथ श्रावण माह के तृतीय सोमवार 24 जुलाई को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भगवान का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुख – शांति, सबके कल्याण, स्वास्थ्य, सुखमय जीवन के लिए संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के साथ-साथ जीव चराचर के कल्याण की भी कामना की। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा(बाला गुरु), और पढ़े

श्रवण के तीसरे सोमवार को साढ़े तीन लाख लोगों ने किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन

Last Updated:  Tuesday,   1:53 pm

उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के तीसरे सोमवार को लगभग 03 लाख 50 हज़ार श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। सोमवार को कार्तिकेय मण्डप चलित भस्मार्ती में आने वाले भक्तों हेतु खाली रखा गया था, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग भस्मार्ती के दर्शन कर सके। मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के सभी द्वार से श्रद्धालुओं, कावड़ यात्रियों, वृद्धजनों, दिव्यांगों आदि के सुलभ दर्शन की व्यवस्था की गई है। श्रावण और पढ़े

सरकारी ताज़िए का निर्माण करने वाले कलाकारों का किया गया सम्मान

Last Updated:  Monday, July 24, 2023  8:58 pm

सर्वधर्म संघ ने गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया सम्मान। सरकारी ताज़िए पर सेहरा पेश कर देश की एकता व अखंडता की मांगी दुआ। होलकर रियासत काल से चली आ रही है सरकारी ताज़िए की परंपरा। इंदौर : संस्था सर्वधर्म संघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सरकारी ताज़िए का निर्माण करने वाले कलाकारों का साफा बांधकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। ये कलाकार पीढ़ी दर पीढ़ी होलकर रियासत काल से सरकारी ताज़िए का निर्माण कर रहे हैं। सरकारी ताजिया और पढ़े

कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या के खिलाफ जैन समाज ने निकाली मौन रैली

Last Updated:  Saturday, July 22, 2023  6:11 pm

संभागायुक्त को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कर्नाटक सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन। इंदौर : कर्नाटक में जैन संत मुनिश्री कामकुमार नन्दी की हत्या से आक्रोशित सकल जैन समाज द्वारा शुक्रवार को जैन महिला मोर्चा की अगुवाई में राजवाड़ा से कमिश्नर ऑफिस तक मौन रैली निकाली गई और कमिश्नर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कर्नाटक सरकार से मांग की गई की जैन संत की निर्मम हत्या करने वाले दरिंदों को मृत्युदंड दिया जाए। बड़ी तादाद में और पढ़े

समान नागरिक संहिता पर श्वेत पत्र जारी करें सरकार

Last Updated:  Wednesday, July 19, 2023  7:13 pm

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा डिजिटल मीडिया में योगदान के लिए सरमन नगेले सम्मानित । भोपाल : भारत विविधताओं से भरा देश है। यहां की मान्य परंपराएं, प्रथाएं,सामाजिक रीति -रिवाज और संस्कृति को देखते हुए यूनिफॉर्म सिविल कोड के संबंध में सरकार को अभी तक की प्रक्रिया पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। यूनिफॉर्म सिविल कोड के संदर्भ में वरिष्ठ पत्रकार और एमपी पोस्ट के फाउंडर एडिटर सरमन नगेले ने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान – आईआईपीए के तत्वावधान में यूनिफॉर्म और पढ़े

कान्ह – सरस्वती नदी किनारे अभ्यास मंडल ने किया पौधरोपण

Last Updated:  Tuesday, July 18, 2023  2:12 pm

इंदौर : हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को अभ्यास मंडल द्वारा नगर निगम इंदौर के “पर्यावरण मित्र – हर घर हरियाली पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, डॉ शंकर गर्ग, किशन सोमानी,डॉ मालासिंह ठाकुर,प्रो. स्वप्निल व्यास, ग्रीष्मा त्रिवेदी और अन्य प्रबुद्धजनों ने भागीरथपुरा में कान्ह- सरस्वती नदी किनारे वृहद पौधारोपण किया। क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला ने पौधारोपण की समूची व्यवस्था संभाल रखी थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी ने इस दौरान और पढ़े

मुनिश्री कामकुमार की निर्मम हत्या श्रमण संस्कृति पर हमला

Last Updated:  Sunday, July 16, 2023  11:51 pm

समग्र जैन समाज की विनयांजलि व चिंतन सभा में बोले वक्ता। समाज जनों ने कहा – मुनि के हत्यारों को फांसी हो। इंदौर : कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिकोड़ी तालुका में नंदी पर्वत स्थित जैन तीर्थ पर विराजमान जैन आचार्य कामकुमार मुनिराज की दिनांक 5 जुलाई 2023 निर्मम हत्या कर हत्यारों ने मृत शरीर के टुकड़े – टुकड़े कर बोर वैल में डाल दिए।इस निर्मम हत्या से भारत ही नहीं समूचे विश्व के जैन समाज में दु:ख व रोष और पढ़े