Category Archives: राजनीति

अनिल शर्मा बीजेपी झुग्गी – झोपड़ी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक नियुक्त

Last Updated:  Sunday, May 22, 2022  12:36 am

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की सहमति से भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने अनिल शर्मा को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का इंदौर नगर संयोजक नियुक्त किया है।अनिल शर्मा की नियुक्ति पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी,अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर,इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा,विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, सुदर्शन और पढ़े

निकाय चुनाव को लेकर एक्शन मोड़ में बीजेपी, नगर, मंडल पदाधिकारियों की बैठक में किया मंथन

Last Updated:  Saturday, May 21, 2022  12:51 am

इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई जिसमें भाजपा के जनप्रतिनिधि, नगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन कर बैठक का आरंभ किया गया , उसके बाद नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने नगरीय निकाय के प्रभारी खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा का स्वागत किया। भाजपा महामंत्री संदीप दुबे ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।बैठक को संबोधित करते हुए गौरव रणदिवे ने कहा कि कांग्रेस और पढ़े

सुप्रीम कोर्ट से मप्र सरकार को बड़ी राहत, ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे चुनाव

Last Updated:  Wednesday, May 18, 2022  3:15 pm

नई दिल्ली : ओबीसी आरक्षण के साथ पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर लगाई गई रिव्यू पिटिशन में सुप्रीम कोर्ट से शिवराज सरकार को बड़ी राहत मिल गई है। सरकार की दलीलें के सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी रिजर्वेशन के साथ प्रदेश में निकाय चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि 50 फीसदी से अधिक रिजर्वेशन नहीं होना चाहिए। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बिना ओबीसी रिजर्वेशन के चुनाव और पढ़े

बीजेपी इंदौर कोर कमेटी की बैठक में की गई पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा

Last Updated:  Tuesday, May 17, 2022  11:32 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जावरा कंपाउंड स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी माननीय नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में इंदौर कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई,जिसमें तय एजेंडे के साथ पूर्व में आयोजित किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आगामी आयोजनों की रूपरेखा को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई । राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने द्वारा किए और पढ़े

कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत मंडल स्तर पर होंगी व्याख्यानमाला

Last Updated:  Saturday, May 14, 2022  5:20 pm

इंदौर : कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी समारोह समिति की संभागीय बैठक स्थानीय बीजेपी कार्यालय पर आयोजित की गई।बैठक की रूपरेखा बताते हुए समिति के संभागीय संयोजक गोपीकृष्ण नेमा ने बताया कि हम समिति के बैनर पर भाजपा के जिला इकाई के सहयोग से जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर व्याख्यानमाला आयोजित करने जा रहे हैं व्याख्यान का विषय प्रदेश भाजपा द्वारा तय किया जाएगा। यह विषय जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है। बैठक को संबोधित करते हुए और पढ़े

बिना ओबीसी आरक्षण के निकाय व पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस जिम्मेदार – जिराती

Last Updated:  Saturday,   5:13 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता के जरिए नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराए जाने को लेकर अपनी बात रखी। उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने रिव्यू पिटिशन दाखिल कर दी है। सुप्रीम अदालत से आग्रह किया गया है कि मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण के साथ ही पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव सम्पन्न हों। जीतू और पढ़े

बीजेपी ने ओबीसी आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र रचा है – कांग्रेस

Last Updated:  Saturday,   5:10 pm

इंदौर : शहर कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष विनय बाकलीवाल,विधायक संजय शुक्ला,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तय किया है कि,आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग के 27 % प्रत्याशियों को टिकट देगी। कमलनाथ ने यह घोषणा ऐसे समय पर कि है जब सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश में बिना ओबीसी आरक्षण के निकाय चुनाव कराने का आदेश और पढ़े

बीजेपी ने पिछड़ा वर्ग के तीन सीएम दिए, कांग्रेस ने एक भी नहीं – गृहमंत्री मिश्रा

Last Updated:  Saturday,   12:19 am

भोपाल बीजेपी हमेशा पिछड़ों के आरक्षण की पक्षधर रही है। उसने हमेशा पिछड़ा वर्ग को मुख्यधारा में लाने का काम किया है। पिछड़े वर्ग के तीन सीएम बीजेपी ने ही बनाएं हैं। कांग्रेस ने एक भी पिछड़ा वर्ग का सीएम नहीं बनाया और न ही नेता प्रतिपक्ष।ये कहना है प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का। शुक्रवार को दिए बयान में उन्होंने कहा कि पिछड़ों के आरक्षण मामले में पेंच कांग्रेस ने फंसाया है। जब सरकार ने पंचायत चुनाव का ऐलान और पढ़े

पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Last Updated:  Thursday, May 12, 2022  12:24 am

इंदौर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेंद्रसिंह यादव बुधवार को जावरा कम्पाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पधारें। उन्होंने भाजपा के नगर पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट की। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने फूलमाला व पुष्पगुच्छ देकर राज्यमंत्री श्री यादव का स्वागत किया।इस अवसर पर नगर महामंत्री संदीप दुबे, सविता अखंड, नगर उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, मुकेश मंगल, नगर मंत्री अतुल बनवड़ीकर, ज्योति पंडित, अनिता व्यास, कार्यालय मंत्री ऋषि खनूजा, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा और पढ़े

पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले में रिव्यू की गुंजाइश बेहद कम- तनखा

Last Updated:  Tuesday, May 10, 2022  9:17 pm

जबलपुर : सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्य प्रदेश में बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव कराए जाने का जो फैसला सुनाया गया है, उसके खिलाफ रिव्यू की गुंजाइश बहुत कम है। यह कहना है राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तनखा का। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में किसी महत्वपूर्ण प्रावधान को छोड़ा नहीं है। लिहाज़ा, उसका रिव्यू किए जाने की मांग का ठोस आधार मौजूद नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की नजीर आर ट्रिपल टेस्ट के मापदंड और पढ़े