Category Archives: राजनीति

जिन स्कूलों में मोदी- शिवराज पढ़े हैं, उन्हें कांग्रेस ने ही बनवाया था- कमलनाथ

Last Updated:  Friday, April 22, 2022  3:55 pm

इंदौर : शुक्रवार को रतलाम दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है कि कांग्रेस ने 70 सालों में देश के लिए कुछ नहीं किया पर जिन स्कूलों में नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान पढ़े हैं, उन्हें कांग्रेस ने ही बनवाया था। उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा उनकी सरकार पुलिस, प्रशासन और पैसे के दम और पढ़े

बीजेपी ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

Last Updated:  Thursday, April 21, 2022  1:06 am

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत 20 अप्रैल समापन दिवस को “आजादी का अमृत महोत्सव“ के रूप में मनाया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सेना व अर्धसैनिक बल के शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया वहीं महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया। और पढ़े

विवाह समारोह में पैर फिसलकर गिरे सीएम शिवराज, चोटिल होने से बचे

Last Updated:  Tuesday, April 19, 2022  3:28 pm

भोपाल : सीएम शिवराज सिंह एक हादसे में चोटिल होने से बच गए। दरअसल, बीजेपी के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी के यहां आयोजित मांगलिक समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान भाग लेने पहुंचे थे। वे जैसे ही प्रतिभोज कार्यक्रम के लिए निकले, अचानक सीढ़ियों पर फिसलकर गिर पड़े। इससे उनके साथ चल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, फौरन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया। राहत की बात ये रही कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को इस हादसे में कोई और पढ़े

असंगठित श्रमिकों को बीजेपी ने वितरित किए ई- श्रम कार्ड

Last Updated:  Saturday, April 16, 2022  7:55 pm

इंदौर : बीजेपी द्वारा 7 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत शनिवार 16 अप्रैल को असंगठित श्रमिक सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ,विधि प्रकोष्ठ एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्वारा किया गया ।सम्मेलन में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और श्रमिक कार्ड धारकों को आमंत्रित किया गया था। उन्हें योजना के लाभों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिबद्धता के बारे में जानकारी और पढ़े

खरगौन हिंसा में घायल शिवम से मिले रणदिवे, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

Last Updated:  Friday, April 15, 2022  9:40 pm

इंदौर : भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे शुक्रवार को खरगोन दंगे में घायल शिवम से मिलने एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शिवम का हालचाल जाना और परिजनों से बात की।  रणदिवे ने बताया कि शिवम के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की वह शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हो।बता दें कि खरगोन में हुई  सांप्रदायिक हिंसा में धार के शुक्ला परिवार का 16 वर्षीय  बेटा शिवम गंभीर रूप से घायल हो और पढ़े

मप्र में स्थापित होगी बाबासाहब की सबसे ऊंची प्रतिमा- कमलनाथ

Last Updated:  Thursday, April 14, 2022  11:30 pm

महू : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ऐलान किया है कि मप्र में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी ,जो मानवता की प्रतीक होगी। इसमें सभी का सहयोग लिया जाएगा। अम्बेडकर जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू में श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे कमलनाथ ने यह घोषणा की। मानवता को समर्पित होगी बाबासाहब की प्रतिमा। उन्होंने कहा कि बहुत समय से मेरी इच्छा थी कि बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा मध्यप्रदेश और पढ़े

अम्बेडकर जयंती पर भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Thursday,   11:26 pm

1065 बूथों पर माल्यार्पण कर की गई बौद्धिक चर्चा। इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा सविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की 131 वी जयन्ती पर गीताभवन चौराहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इसी के साथ नगर के हर विधानसभा और हर वार्ड में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 1065 बूथों पर बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के चित्र एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी एवं समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर बौद्धिक चर्चा का आयोजन किया और पढ़े

बाबासाहब के बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चल रही है सरकार- सीएम शिवराज

Last Updated:  Thursday,   8:00 pm

बाबा साहब अम्बेडकर की जन्मस्थली महू स्थित स्मारक पर सीएम शिवराज ने अर्पित किए श्रद्धासुमन इंदौर : संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती गुरुवार को उनकी जन्मस्थली अम्बेडकर नगर महू में पूर्ण श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाबासाहब की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक में पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने स्मारक पर बनी बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस अवसर पर पर्यटन एवं और पढ़े

पत्रकारिता हो या राजनीति, हर क्षेत्र में आई है गिरावट- विजयवर्गीय

Last Updated:  Thursday,   6:11 pm

केंद्र सरकार पत्रकार पुनर्वास फंड बनाएं – कातिल। इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि चाहे पत्रकारिता हो या राजनीति गिरावट सभी क्षेत्र में आई है। इस गिरावट से उबरने और संभलने का दायित्व भी हमारा ही है। इंदौर कभी पत्रकारिता की पाठशाला हुआ करता था पर अब वह पाठशाला ही खत्म हो गई है। पहले शासन- प्रशासन पर पत्रकार बिरादरी की धमक हुआ करती थी, अब वह लुप्त प्रायः हो गई है। और पढ़े

एफआईआर दर्ज होने पर बोले दिग्विजय सिंह वे डरने वाले नहीं..!

Last Updated:  Wednesday, April 13, 2022  4:41 pm

इंदौर : खरगौन की घटना को लेकर गलत ट्वीट कर कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह बुरीतरह घिर गए हैं। बीजेपी, उनपर हमलावर होने के साथ चौतरफा घेराबंदी कर रही है। पांच जिलों में दर्ज हुई एफआईआर। दिग्विजय सिंह के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने के मामले में भोपाल के साथ ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम और सतना में भी प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इसके अलावा भाजपा नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर भी दिग्विजय सिंह के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। वे दिग्विजय और पढ़े