Category Archives: राजनीति

शहर कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस

Last Updated:  Wednesday, December 29, 2021  4:57 pm

इंदौर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस मंगलवार, 28 दिसम्बर को शहर काँग्रेस कार्यालय गांधी भवन में मनाया गया । वरिष्ठ नेताओं का किया गया सम्मान। कार्यक्रम में सबसे पहले ध्वज परिवर्तन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव ने सलामी देकर ध्वज वन्दन किया।।सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि इस मौके पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल द्वारा और पढ़े

मप्र में पंचायत चुनाव निरस्त, राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला

Last Updated:  Wednesday,   12:42 am

भोपाल : मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं होंगे । चुनाव को निरस्त करने का फैसला राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया है । आयोग के सचिव बीएस जामोद ने कहा , कानूनी राय के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पंचायत चुनाव की पूर प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया है । जिन कैंडिडेट ने नामांकन के साथ जमानत राशि जमा की है , उसे वापस किया जाएगा । बैठक में आयोग के आयुक्त बसंत प्रताप सिंह , प्रमुख सचिव पंचायत एवं और पढ़े

बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे पुण्यतिथि पर पार्टी नेताओं ने किया नमन

Last Updated:  Tuesday, December 28, 2021  10:42 pm

इंदौर : बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की 18 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए, शांतिपथ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि स्व.ठाकरे ऐसे नेता थे कि जो वे बोलते थे, वह करते थे। उन्होंने जनसंघ की स्थापना से संगठन का काम किया। 1942 में जनसंघ के प्रचारक बने। भाजपा ही नहीं, अपितु विपक्ष के नेता भी उनका और पढ़े

बीजेपी की इंदौर जिला कार्यकारिणी का ऐलान, 31 सदस्यीय कार्यकारिणी में 6 महिलाओं को मिली जगह

Last Updated:  Tuesday,   4:37 pm

इंदौर : लंबे इंतजार के बाद बीजेपी इंदौर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर द्वारा जारी की गई 31 सदस्यीय इंदौर जिला कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 11 मंत्री और एक- एक कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। कुल 6 महिला नेत्रियों को जिला कार्यकारिणी में स्थान मिला है। इनमें 2 को उपाध्यक्ष और 4 को मंत्री पद से और पढ़े

शोभायात्रा को लेकर मन्दिर समिति पर जुर्माना लगाए जाने पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने जुर्माना भरने का किया ऐलान

Last Updated:  Tuesday,   9:50 am

इंदौर : नगर निगम ने रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी के दौरान डिवाइडरों पर रखे गमले और हरियाली को पहुंचे नुकसान को लेकर रणजीत हनुमान मंदिर प्रबंधक को 30 हजार रुपए जुर्माने के बतौर जमा करने का नोटिस थमा दिया। ये बात वायरल होते ही सियासत गरमा गई। कांग्रेस ने मामले को तूल देते हुए निगम प्रशासन और प्रदेश सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। उसने जुर्माने की राशि वहन करने का भी ऐलान किया है। रणजीत हनुमान की शोभायात्रा पर और पढ़े

बिजली के बढ़े बिल माफ करने और ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर देवास कांग्रेस ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

Last Updated:  Sunday, December 26, 2021  10:05 pm

देवास : शहर एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर चौक से पूर्व मंत्री, विधायक सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी और जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक पटेल की उपस्थिति में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और महिला नेत्रियों ने रैली में शिरकत की। बिजली के बिलों को माफ करने और ओबीसी आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर निकाली गई ये रैली विभिन्न मार्गों से होती और पढ़े

अटलजी के जन्मदिन पर बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम

Last Updated:  Sunday,   10:00 pm

इंदौर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर देवी अहिल्या मंडल के बक्षीबाग में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी अद्भूत प्रतिभा के धनी थे। उनके बताए रास्ते पर चलने का कार्य हम सभी कर रहे हैं। वे मौलिक चिंतक, राष्ट्रवादी विचारक और सम्मोहित करने वाले कवि हृदय और पढ़े

इंदौर से प्रेरणा लेकर अपने- अपने शहरों को सुंदर और स्वच्छ बनाएं- सीएम शिवराज

Last Updated:  Sunday,   2:45 pm

इंदौर :मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन प्रदेश बनाया जाए। यह तभी संभव है जब हर शहर स्वच्छता के क्षेत्र में सक्रिय हिस्सेदारी निभाए और अपने-अपने शहरों को सबसे सुंदर और स्वच्छ शहर बनाएं। उन्होंने प्रदेश को देश का नंबर वन प्रदेश बनाने के लिए संकल्प भी दिलवाया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हर शहर को अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। इस विरासत को आगे बढ़ाने तथा और पढ़े

निगम, मंडलों में की गई राजनीतिक नियुक्तियां, चावड़ा को सौंपी गई आईडीए की कमान, दिग्गज नेता दरकिनार…!

Last Updated:  Saturday, December 25, 2021  5:00 am

भोपाल : आखिर लम्बे समय बाद शिवराज सरकार ने निगम, मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं। हालांकि इनमें कई नाम चौकाने वाले सामने आए हैं।हैरत की बात ये है कि इंदौर के किसी भी दिग्गज बीजेपी नेता को इन नियुक्तियों में तवज्जो नहीं दी गई है। यहां तक की आईडीए जैसी खालिस इंदौर के डेवलपमेन्ट से जुड़ी एजेंसी के अध्यक्ष पद पर भी देवास निवासी जयपाल सिंह चावड़ा की नियुक्ति की गई है। चावड़ा का इंदौर के विकास में और पढ़े

इंदौर शहर कांग्रेस का जन जागरण अभियान प्रशिक्षण शिविर 26 दिसम्बर को

Last Updated:  Saturday,   4:57 am

इंदौर : लगता है कांग्रेस भी अब बीजेपी के नक्शे कदम पर चल रही है। बीजेपी की तर्ज पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में जन जागरण अभियान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार, 26 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से बरसाना गार्डन स्कीम नंबर 140 अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पास इंदौर में किया गया है।।जन जागरण अभियान प्रशिक्षण शिविर में इंदौर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों से 10~10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।प्रशिक्षण शिविर में और पढ़े