Category Archives: राजनीति

एन्टी इनकंबेंसी का बीजेपी को हो सकता है थोड़ा बहुत नुकसान- ताई

Last Updated:  Wednesday, November 28, 2018  3:29 pm

इंदौर: लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का बड़ा बयान सामने आया है। एक राष्ट्रीय चैनल के साथ बातचीत में सुमित्रा ताई ने माना कि मप्र में 15 साल से बीजेपी की सरकार है इस कारण लोगों की अपेक्षाएं काफी बढ़ी हुई हैं, ऐसे में थोड़ी बहुत नाराजगी हो सकती हैं पर सीएम शिवराज को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। ताई का कहना था कि कुछ सीटें कम हो सकती हैं पर सरकार बीजेपी की ही बनेगी। श्रीमती महाजन ने बढ़े हुए और पढ़े

मतदान के अंतिम चरण में भिड़े कांग्रेस- बीजेपी कार्यकर्ता

Last Updated:  Wednesday,   3:23 pm

इंदौर में विधानसभा चुनाव के मतदान के आखरी क्षणों में बीजेपी – कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कुछ स्थानों पर झड़प हो गई। राऊ विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी ने बीजेपी कार्यकर्ता अंकित परमार के घर मे घुसकर उसकी मां- बहन के साथ कथित रुप से मारपीट कर दी। मतदान के दौरान उसका अंकित से विवाद हुआ था। इस बात से नाराज़ बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा और पूर्व विधायक जीतू जिराती सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लेकर और पढ़े

मप्र में 230 सीटों पर पर चल रहा शांतिपूर्ण मतदान

Last Updated:  Wednesday,   7:13 am

मप्र में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान शान्तिपूर्ण ढंग से चल रहा है। सुबह से ही लोग मतदान केन्द्रों पर कतार लगाकर खड़े हो गए थे। शुरुआती दौर में विभिन्न स्थानों से ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली थी । निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 100 मचीनों में तकनीकी खराबी आयी थी जिन्हें तत्काल बदल दिया गया। समूचे प्रदेश में सुचारू रूप से वोट डाले जा रहे हैं। सुबह के तीन घंटों में 21 फीसदी मतदान होने और पढ़े

चुनाव में मोदी फैक्टर रहा बेअसर

Last Updated:  Tuesday, November 27, 2018  3:54 pm

इंदौर: मप्र विधानसभा के चुनाव में इस बार मुद्दे तो कई उछाले गए पर वक़्त के साथ बदलते भी रहे। जो मुद्दे चुनाव घोषित होने के पहले तक मीडिया और जनमानस में छाए हुए थे वे सिरे से गायब हो गए। एक और बात जो इस चुनाव की रही वो ये की प्रदेश की बजाय राष्ट्रीय मुद्दों को ज्यादा तरजीह दी गई। नोटबन्दी, जीएसटी और राफेल के मुद्दों को जोर- शोर से उठाया गया। वहीं प्रादेशिक और स्थानीय मुद्दों में और पढ़े

शिवराज और सिंधिया रहे मुख्य स्टार प्रचारक

Last Updated:  Tuesday,   12:12 pm

इंदौर: मप्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर खत्म हो गया है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। मतदाताओं में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए हरतरह के तरीके अपनाए गए । प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया का भी भरपूर उपयोग प्रचार- प्रसार में किया गया। रैलियां, सभाएं और घर- घर जनसंपर्क के जरिये प्रत्याशियों ने अपनी बात लोगों तक पहुंचाई। पार्टी और प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने और पढ़े

अंतिम दिन बीजेपी ने झोंकी ताक़त, अमित शाह का प्रभावी रोड शो

Last Updated:  Monday, November 26, 2018  12:56 pm

इंदौर: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मालवा- निमाड़ और खासकर इंदौर रीजन में अपनी जमीन खिसकने की आशंका से डरी बीजेपी ने तो अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो को उसने ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीते अक्टूबर माह में अमित शाह का रोड शो कमजोर साबित हुआ था। उससे और पढ़े

विजन डॉक्यूमेंट-2023 का विमोचन

Last Updated:  Sunday, November 25, 2018  4:17 pm

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र क्र.3 के प्रत्याशी आकाश विजयवर्गीय द्वारा क्षेत्र की जनता से मांगे गये सुझाव व विशेषज्ञों के परामर्श के आधार पर विजन डाक्यूमेंट-2023 तैयार किया गया है जिसमें प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र के विकास के 15 बिन्दू तय किये गये है। इस विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने किया। आकाश विजयवर्गीय भी इस दौरान मौजूद रहे। विजन डॉक्यूमेंन्ट में राजबाड़ा, छत्रीयां, गांधी हॉल, चिड़िया घर का जीर्णोद्धार करके पर्यटन को बढ़ावा देने और पढ़े

सिद्धू की टिप्पणी महिलाओं का अपमान है- मीनाक्षी लेखी

Last Updated:  Sunday,   2:46 pm

कांग्रेस के कतिपय नेताओं के बयान उसके लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने एक जनसभा में इंदौर की महापौर और इंदौर- 4 से बीजेपी की प्रत्याशी मालिनी गौड़ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। उसे महिलाओं का अपमान बताते हुए बीजेपी महिला मोर्चा ने रविवार शाम राजवाड़ा चौक में अहिल्या प्रतिमा के सामने धरना दिया। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मिनाक्षी लेखी भी धरने में शामिल हुई। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और और पढ़े

किन्नर बाला का दावा गरीबों और मजदूरों के लिए लड़ रहीं हैं चुनाव

Last Updated:  Sunday,   11:38 am

इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्र. 2 से इस बार किन्नर बाला वेशवारा भी चुनाव मैदान में हैं। वे घर- घर जाकर लोगों से मिल रही हैं और उन्हें वोट देने की अपील कर रहीं हैं। रविवार को किन्नर बाला ने पत्रकार वार्ता लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के गरीबों, मजदूरों, ऑटो रिक्शा चालक, ठेलेवाले और छोटे कारोबारियों की समस्याएं हल करने के वादे के साथ चुनाव मैदान में उतरी हूं। उनका कहना था कि क्षेत्र के लोग और पढ़े

सिद्धू का बयान कांग्रेस की घटिया मानसिकता का परिचायक- जफर इस्लाम

Last Updated:  Saturday, November 24, 2018  4:37 pm

इंदौर: बीजेपी ने कांग्रेस के नेता नवजोत सिद्धू के महापौर मालिनी गौड़ को लेकर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने सिद्धू के बयान को पूरे महिला जगत का अपमान बताते हुए इसे कांग्रेस की घटिया सोच का परिचायक बताया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से माफी की भी मांग की है। जफर इस्लाम ने कहा कि कि महापौर मालिनी गौड़ सम्मानित नेता हैं। उनकी अगुवाई में इंदौर को सफाई में लगातार दो और पढ़े