Category Archives: राजनीति

लोकप्रिय नेता होने से मुझपर किया गया हमला- आठवले

Last Updated:  Sunday, December 9, 2018  12:05 pm

मुम्बई: मेरी बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग मुझसे नाराज हो सकते हैं। संभवतः इसी कारण अम्बरनाथ में मुझपर हमला किया गया। ये प्रतिक्रिया केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने दी। आठवले ने इस घटना को सुरक्षा में चूक बताते हुए महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस से इस बारे में चर्चा करने की भी बात कही। इस बीच अम्बरनाथ सहित महाराष्ट्र के कई स्थानों पर आरपीआई कार्यकर्ताओं ने बंद का आह्वान किया और प्रदर्शन करते हुए आठवले पर हुए हमले की और पढ़े

आठवले को युवक ने जड़ा थप्पड़

Last Updated:  Sunday,   9:36 am

ठाणे: केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले को एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। ये घटना ठाणे जिले के अम्बरनाथ में घटित हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद युवक ने रामदास आठवले को पहले चांटा मारा फिर धक्का देकर भागने लगा। इस बीच आठवले के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को धर- दबोचा और जमकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाया और अपने साथ ले गई। युवक का और पढ़े

एट्रोसिटी एक्ट के पीड़ितों की कानूनी मदद करेगा सपाक्स

Last Updated:  Saturday, December 8, 2018  2:25 pm

भोपाल: एट्रोसिटी एक्ट से जुड़े मामलों में सपाक्स पीड़ितों को कानूनी मदद उपलब्ध कराएगा। इसके लिए जिलेवार विधिक प्रकोष्ठ स्थापित किये जाएंगे। ये बात सपाक्स की दो दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिलों में एट्रोसिटी एक्ट के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है। इस प्रकोष्ठ में रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के साथ ही पार्टी से जुड़े वकील शामिल होंगे जो और पढ़े

राजस्थान में 72 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

Last Updated:  Friday, December 7, 2018  12:51 pm

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। शाम 5 बजे मतदान का समय समाप्त होने तक 72.7 फीसदी लोग वोट डाल चुके थे।हालांकि जितने लोग कतार में थे उन सभी के वोट डलवाए जा रहे हैं, ऐसे में मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है। हालांकि यह 2013 के 75 फीसदी के आसपास ही रहने की संभावना है जबकि इस बार 67 लाख वोटर बढ़ गए थे। कुल 199 सीटों पर मतदान हुआ जहाँ 2274 प्रत्याशी मैदान और पढ़े

मिशेल के प्रत्यर्पण ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी

Last Updated:  Thursday, December 6, 2018  11:03 am

नई दिल्ली: अगस्ता- वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के दुबई से प्रत्यर्पण ने कांग्रेस की बैचेनी बढ़ा दी है। मिशेल फिलहाल 5 दिन की रिमांड पर सीबीआई की हिरासत में है। सीबीआई के अधिकारी लगातार उससे पूछताछ कर रहे हैं। अगस्ता- वेस्टलैंड सौदा मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में हुआ था। 36 सौ करोड़ रुपए के इस सौदे में कमीशन दिए जाने की बात इटली की कोर्ट में उजागर हो चुकी है। मिशेल ही वो राजदार है जिसे और पढ़े

हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना चाहती है कांग्रेस- शिवराज

Last Updated:  Wednesday, December 5, 2018  1:12 pm

भोपाल: हार के डर से घबराकर कांग्रेस ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। मतदान वाले दिन से ही उसने ये सिलसिला शुरू कर दिया था। दरअसल कांग्रेस हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना चाहती है। ये कहना है सीएम शिवराज सिंह का, वे कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर चुनाव का मजाक बना रही और पढ़े

उमा भारती भी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

Last Updated:  Tuesday, December 4, 2018  4:11 pm

भोपाल: सुषमा स्वराज के बाद अब उमा भारती ने भी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। मंगलवार को भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उमा भारती ने ये खुलासा किया।उन्होंने कहा कि वे राजनीति से सन्यास नहीं ले रहीं हैं पर चुनाव नहीं लड़ेंगी। अपना सारा ध्यान वो राम मंदिर और गंगा सफाई पर केंद्रित करना चाहती हैं। 15 जनवरी से गंगा पदयात्रा करने की बात भी उमा भारती ने कही। उनके मुताबिक उन्होंने 2016 में और पढ़े

बीजेपी को भी लग गया है वंशवाद का ग्रहण- उषा ठाकुर

Last Updated:  Saturday, December 1, 2018  3:58 pm

इंदौर: महू विधानसभा से चुनाव लड़ी बीजेपी प्रत्याशी उषा ठाकुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साध रही है। महू से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद का ये वीडियो है जिसमें उषा ठाकुर करीबी लोगों के बीच अपनी पीड़ा बयान करती नज़र आ रही है। वीडियो में वो ये कहती नज़र आ रही हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सेट और पढ़े

सांसद मालवीय के खिलाफ एफआईआर

Last Updated:  Saturday,   10:09 am

उज्जैन: सांसद चिंतामणि मालवीय के ख़िलाफ़ महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनके अलावा 8 अन्य लोगों पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। एक दिन पहले सांसद मालवीय का महाकाल मंदिर में प्रवेश को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी से कहासुनी हो गई थी। बताया जाता है कि सांसद मालवीय ने पुलिस कर्मी को अपशब्द कहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मालवीय के ख़िलाफ़ एक्शन लिया और पढ़े

मप्र में बंपर वोटिंग, सीएम शिवराज सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद

Last Updated:  Wednesday, November 28, 2018  6:46 pm

इंदौर:मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान सम्पन्न हुआ। प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाले गए। पूरे प्रदेश में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में बम्पर वोटिंग हुई। कुछेक घटनाओ को छोड़ कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन हुआ। मतदान के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम और वीवीपीएटी के खराब होने की शिकायतें आयीं, तत्काल उन्हें बदलकर मतदान फिर से शुरू कराया गया। युवा और पढ़े