मप्र में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान शान्तिपूर्ण ढंग से चल रहा है। सुबह से ही लोग मतदान केन्द्रों पर कतार लगाकर खड़े हो गए थे। शुरुआती दौर में विभिन्न स्थानों से ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली थी । निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 100 मचीनों में तकनीकी खराबी आयी थी जिन्हें तत्काल बदल दिया गया। समूचे प्रदेश में सुचारू रूप से वोट डाले जा रहे हैं। सुबह के तीन घंटों में 21 फीसदी मतदान होने की खबर है। कुल 230 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। 227 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित है जबकि बालाघाट की 3 नक्सल प्रभावित सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक का समय मतदान के लिए रखा गया है । प्रदेश में कुल 5 करोड़ 4 लाख 95 हज़ार 251 मतदाता हैं। 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिये तैनात किया गया है इनमें 45 हज़ार900 से अधिक महिला कर्मचारी शामिल हैं। 1 लाख 80 हज़ार सुरक्षा कर्मियों को मतदान सम्पन कराने के लिए लगाया गया है। 3046 ऐसे बूथ हैं जिनपर केवल महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Related Posts
July 8, 2025 सामाजिक सरोकारों और महिलाओं से जुड़े विषयों पर आधारित होते थे वीना नागपाल के आलेख : सिंधिया
स्व. वीना नागपाल के लिखे चुनिंदा आलेखों के संकलन 'शब्द सुरों की वीना' का केंद्रीय […]
September 25, 2021 महँगाई और गैस की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय, जातिगत जनगणना पर ऐतराज नहीं- आठवले
इंदौर : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने स्वीकार किया है कि […]
November 24, 2023 मथुरा रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
जनवरी, फरवरी माह में इंदौर से चलने वाली कुछ ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर।
इदौर : उत्तर- […]
October 12, 2021 विधि विधान के साथ नए पेडस्टल पर स्थानांतरित की गई छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा
इंदौर : हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को शिवाजी वाटिका […]
November 21, 2020 एक दिन में पांच सौ के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, ग्रोथ रेट 10 फीसदी के पार…!
इंदौर : उपचुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के स्वार्थ और त्योहार मनाने के उत्साह में आम […]
April 13, 2019 कांग्रेस की सूची में राजूखेड़ी का नाम नहीं, इंदौर को लेकर असमंजस बरकरार नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। 18 […]
February 2, 2023 मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटें बढ़ने पर इंदौर को मिलेंगे 192.24 करोड़
इंदौर : इंदौर में अब प्रदेश स्तर पर मेडिकल के छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री कर […]