Category Archives: राजनीति

राज्यसभा चुनावों को अब और फुल प्रूफ बनाएगा चुनाव आयोग

Last Updated:  Friday, August 11, 2017  1:31 pm

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनावों को अब और फुल प्रूफ बनाएगा चुनाव आयोग.चुनाव आयोग के उच्च सूत्रों ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में जिस तरह अनाधिकृत एजेंट को अपना वोट दिखाने पर 2 विधायकों के वोट निरस्त करने पड़े उससे आयोग ने सबक लिया है. सूत्रों के मुताबिक अब राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान केन्द्र में ऐसे पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे कि कोई भी विधायक केवल अधिकृत एजेंट के अलावा किसी और को अपना वोट नहीं दिखा सकेगा. मसलन एजेंट और पढ़े

फैसले से सहमत नहीं, जनादेश इसके लिए नहीं मिला था- शरद यादव

Last Updated:  Monday, July 31, 2017  9:10 am

नई दिल्ली। बिहार में भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाने के नीतीश कुमार के फैसले को जेडीयू नेता और राज्यसभा सांसद शरद यादव ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। एजेंसी के अनुसार, शरद यादव ने सोमवार को कहा कि वे बिहार में लिए गए फैसले से सहमत नहीं हैं। शरद यादव ने कहा, ‘मैं बिहार में लिए गए फैसले से सहमत नहीं हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता ने जनादेश इसके लिए नहीं दिया था।’ लालू ने शरद यादव को दिया और पढ़े

शाह के नेतृत्व में चल रहा बीजेपी का स्वर्णिम दौर

Last Updated:  Monday,   9:05 am

नई दिल्ली।इस साल के शुरुआती महीने से अमित शाह का जलवा ऐसा चमका कि लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं. उनके नेतृत्व में बीजेपी अपने स्वर्णिम दौर में चल रही है. देश के 18 राज्यों में बीजेपी सत्ता में है. देश की लगभग 70 फीसदी आबादी पर उसका शासन चल रहा है. उत्तर, पश्चिम और पूर्व में हर तरफ बीजेपी का आधार मजबूत हो चुका है लेकिन शाह के कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे. वे इन और पढ़े

नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, कहा- अंतरआत्मा की आवाज पर लिया फैसला

Last Updated:  Thursday, July 27, 2017  5:04 am

〰〰〰 पटना. तेजस्वी यादव पर जेडीयू-आरजेडी में बढ़ती तकरार के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार शाम गवर्नर को इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश पार्टी की विधायक दल की मीटिंग के बाद सीधे गवर्नर हाउस गए थे, जहां उन्होंने केसरी नाथ त्रिपाठी को अपना इस्तीफा सौंपा। वे बोले- ऐसा माहौल था कि काम करना मुश्किल था। हमने अंतरआत्मा की आवाज पर ये फैसला लिया।इससे पहले आरजेडी के विधायक दल की बैठक हुई थी। जिसके बाद लालू यादव ने कहा और पढ़े

मै गलत हूं, तो इस्तीफा देने को तैयार हूं, अन्यथा आरोप लगाने वाले दे इस्तीफा : सिंधिया

Last Updated:  Wednesday, July 26, 2017  8:56 am

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को लोकसभा में अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने नियम 357 के तहत मामले को उठाते हुए कहा कि सदन के अंदर और बाहर भाजपा सासंदों द्वारा अपने ऊपर लगाए गए गलत आरोपों को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि यदि मै गलत हूं, तो इस्तीफा देने को तैयार हूं, अन्यथा जिन्होंने उनके ऊपर गलत आरोप लगाए है, वह इस्तीफा और पढ़े

मुलायम स‍िंह यादव बन सकते हैं बि‍हार के राज्‍यपाल, रामनाथ कोव‍िंद को वोट देने का इनाम देगी नरेंद्र मोदी सरकार!

Last Updated:  Thursday, July 20, 2017  8:11 am

बेटे के हाथों तख्‍तापलट का श‍िकार हुए सपा के पुरोधा मुलायम स‍िंंह यादव अब घर-बार, राज्‍य छोड़ कर पटना में बस सकते हैं। बताया जाता है क‍ि अपने राजनीतिक जीवन का अंत‍िम समय अब वह ब‍िहार में ही गंगा क‍िनारे काटेंगे। इस बात की पूरी चर्चा है क‍ि वह राज्‍यपाल बन कर ब‍िहार के राजन‍िवास में रहने जा रहे हैं। ब‍िहार के गवर्नर का पद रामनाथ कोव‍िंद को राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार बनाने के बाद खाली हो गया है।

चुनाव आयोग ने मंत्री नरोत्तम मिश्रा का चुनाव शून्य घोषित किया

Last Updated:  Saturday, June 24, 2017  9:38 am

भोपाल। चुनाव आयोग ने मंत्री और विधायक नरोत्तम मिश्रा के चुनाव को शून्य घोषित कर दिया। 2008 के विधानसभा चुनाव में मिश्रा पर लगे पेड न्यूज के मामले में यह फैसला सुनाया गया है। इसके बाद अब नरोत्तम मिश्रा का मंत्री पद और विधायकी दोनों चली जाएगी। और अब से तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उधर मिश्रा का कहना है कि चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे। यह है मामला दतिया के पूर्व और पढ़े

मप्र में होगा मंत्रीमंडल विस्तार, 6 नए मंत्री शामिल होंगे

Last Updated:  Saturday,   9:36 am

भोपाल। शिवराज सिंह सरकार की तीसरी पारी का फाइनल राउंड शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। इसमें किसी का कद कम, किसी का बढ़ाया जाएगा लेकिन खास बात यह है कि 6 नए मंत्री शामिल होंगे। इस विस्तार के पीछे कई कारण हैं। जहां एक ओर 2018 में जीत का गणित जोड़ा जा रहा है तो दूसरी ओर अनहोनी की संभावनाओं को ध्यान में भी रखा जा रहा है। शिकायतों के चलते और पढ़े

मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है महाराष्ट्र बीजेपी: देवेंद्र फडणवीस

Last Updated:  Friday, June 16, 2017  9:16 am

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में बीजेपी की इकाई मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है. फडणवीस ने उन खबरों का जिक्र करते हुए यह बात कही जिनमें कृषि संकट के मद्देनजर कर्ज माफी के लिए किसानों के आंदोलन की पृष्ठभूमि में राज्य में मध्यावधि चुनाव होने की अटकलें लगाई गई हैं. फडणवीस ने किसानों की पुरानी मांग को पूरा करने पर सहमति जताई थी और पिछले रविवार को उनके लिए कर्ज माफी की घोषणा और पढ़े

राहुल गांधी की गिराफ्तारी के विरोध में इंदौर कांग्रेस ने दी गिराफ्तारी

Last Updated:  Thursday, June 8, 2017  11:54 am

किसानों के समर्थन राहुल गांधी की गिराफ्तारी के विरोध में इंदौर कांग्रेस ने दी गिराफ्तारी मौजूद पूर्व सांसद सज्जन वर्मा तुलसी सिलावट सत्यनारायण पटेल प्रमोद टण्डन दीपू यादव गोलू अग्निहोत्री मंजूर बेग शावेज़ गोरी अनवर दस्तक अमन बजाज पिंटू जोशी अमन जायसवाल नरेंद्र सलूजा शाकिर शेक मुकेश पूरी शेक अलीम रफीक खान विपिन वानखेड़े विवेक खंडेलवाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता सीआई जेल गिराफ्तारी देने पहुचे