कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को लोकसभा में अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर जमकर हंगामा किया।
उन्होंने नियम 357 के तहत मामले को उठाते हुए कहा कि सदन के अंदर और बाहर भाजपा सासंदों द्वारा अपने ऊपर लगाए गए गलत आरोपों को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि यदि मै गलत हूं, तो इस्तीफा देने को तैयार हूं, अन्यथा जिन्होंने उनके ऊपर गलत आरोप लगाए है, वह इस्तीफा दें।
सांसद सिंधिया ने कहा कि इस दौरान भाजपा के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार चौहान, वीरेंद्र कुमार और मनोहर ऊटवांल के नाम लिया और कहा कि मै इन सभी को चुनौैती देता हूं कि वह अपने आरोपों को सिद्ध करके दिखाए।
उन्होंने कहा कि सदन में आने के लिए सभी इस बात की शपथ लेते है कि जो कहेंगे, सच कहेंगे अथवा कुछ भी नहीं कहेंगे। लेकिन इन लोगों ने मेरे ऊपर एक ऐसा आरोप लगाया है जिसमें मै घटनाक्रम पर था ही नहीं। मेरे सामने एक भी घटना घटित नहीं हुई। न ही उस सभा स्थल को धोया ही गया। पूरे कार्यक्रम का वीडियो भी उन्होंने इस दौरान सदन को दिखाने की कोशिश की। इस दौरान सिंधिया ने बेल में आकर भी घटना को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि इस पर कार्रवाई की जाए।
Related Posts
March 2, 2021 पीपल्याहाना ब्रिज के नीचे बनेगा खेल एरिना।
इंदौर : IDA ने पीपल्याहाना अंतरराष्ट्रीय तरणताल खेल परिसर और नये ब्रिज के नीचे खेल […]
June 1, 2022 मप्र में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 6 और 13 जुलाई को होगा मतदान
भोपाल : मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव का भी ऐलान कर दिया […]
March 2, 2023 प्रधानमंत्री के विजन को मुख्यमंत्री मिशन के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं – सांसद लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने मध्यप्रदेश के बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि […]
December 18, 2023 डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
इंदौर : डाॅ हेडगेवार स्मारक समिति का यह भवन समाज द्वारा निर्मित है और समाज के उपयोग के […]
June 24, 2022 25 जून से प्रारंभ होगा श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान का सात दिवसीय ब्रह्मोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव
30 जून को सजेगा फूल बंगला, 1 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा
इंदौर : श्री लक्ष्मी […]
May 27, 2020 मनरेगा की केंद्रीय परिषद में अंजू माखीजा सदस्य मनोनीत इंदौर।भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी […]
November 24, 2021 4 दिसम्बर को पातालपानी में टंट्या भील को अर्पित किए जाएंगे श्रद्धासुमन, निकलेंगी कलश यात्राएं
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 04 दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या […]