दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 5 दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंपा
नई दिल्ली : शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड की मांग की। इसके पक्ष में जांच एजेंसी ने अपने तर्क रखे जबकि बचाव पक्ष के वकीलों ने रिमांड का विरोध किया। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड मंजूर करते हुए सिसोदिया को 4 मार्च तक सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई और पढ़े











