नई दिल्ली : शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड की मांग की। इसके पक्ष में जांच एजेंसी ने अपने तर्क रखे जबकि बचाव पक्ष के वकीलों ने रिमांड का विरोध किया। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड मंजूर करते हुए सिसोदिया को 4 मार्च तक सीबीआई को सौंप दिया।
सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि मनीष सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में भ्रष्टाचार को लेकर मनीष सिसोदिया को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया था।
सीबीआई के वकील ने कहा कि जांच में पता चला है कि सिसोदिया ने मौखिक रूप से सचिव को निर्देश दिए। सिसोदिया कैबिनेट की ओर से गठित मंत्रियों के उस समूह की अध्यक्षता कर रहे थे जिसने एक्साइज पॉलिसी बनाई थी। पूरा मामला कमाए जा रहे प्रॉफिट को लेकर था। प्रॉफिट मार्जिन 5 फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी हो गया। सिसोदिया नहीं बता सके क्यों पॉलिसी में बदलाव किया गया। इसमें बहुत गोपनीय तरीके से साजिश रची गई थी।
सिसोदिया की ओर से पक्ष रखने के लिए तीन वरिष्ठ वकील पेश हुए। उन्होंने सीबीआई के आरोपों को गलत बताते हुए रिमांड पर देने का पुरजोर विरोध किया पर कोर्ट ने सीबीआई के तर्कों से सहमत होते हुए 5 दिन की रिमांड पर सिसोदिया को सीबीआई के हवाले कर दिया।
Related Posts
February 22, 2023 आम लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर एनर्जी का कॉन्सेप्ट – महापौर
इंदौर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में बढ़ाए गए कदम।
सोलर एनर्जी के विशेषज्ञ, रिसर्च व […]
November 19, 2022 राहुल गांधी के नाम धमकी भरी चिट्ठी के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में
इंदौर : एक दुकान पर डाक से चिट्ठी भेजकर राहुल गांधी को उड़ाने की धमकी देने के मामले में […]
May 29, 2021 मां अहिल्या कोविड केअर सेंटर में ब्लैक फंगस के मरीजों की भी की जा रही निःशुल्क जांच व प्राथमिक इलाज
इंदौर : राधास्वामी सत्संग परिसर में मां अहिल्या कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ जिला […]
March 7, 2023 गुणीजनों का शहर है इंदौर, यहां कलाकारों को मिलता है सम्मान – कार्तिकेय
सीएम शिवराज के पुत्र कार्तिकेय चौहान के आतिथ्य में पांच दिवसीय प्रदर्शनी का […]
July 30, 2020 शिव महाराज के मिठाई व नमकीन प्रतिष्ठान का विजयवर्गीय ने किया शुभारम्भ इंदौर : पितृ पर्वत पर ऐतिहासिक नगर भोज से लेकर ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट, महू में अंबेडकर […]
November 19, 2021 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका मत्था, देश- प्रदेश में की खुशहाली की कामना
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर सीएम निवास स्थित […]
November 15, 2024 गलत नेरेटिव बनाने वालों के गाल पर करारा तमाचा मारेगी महाराष्ट्र की जनता
नागपुर में चुनाव प्रचार के दौरान बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।
नागपुर/भोपाल : मप्र […]