Category Archives: राज्य

ईडी के शिकंजे में फंसे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक

Last Updated:  Wednesday, February 23, 2022  7:28 pm

मुम्बई : महाराष्ट्र के बड़बोले कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को लम्बी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मेडिकल चेकअप के बाद पीएमएलए कोर्ट(PMLA Court) में पेश किया जाएगा। नवाब मलिक के कुर्ला स्थित घर पर बुधवार ( 23 फरवरी) तड़के ईडी की एक टीम पहुंची थी और उन्हें अपने साथ ईडी कार्यालय लेकर आई थी। उसके बाद से ही नवाब मलिक से ईडी के अधिकारियों की पूछताछ चल रही थी। बाद में उन्हें और पढ़े

गाइड लाइन में हो सकती है 10 से 20 फीसदी की वृद्धि

Last Updated:  Wednesday,   4:24 pm

भोपाल : प्रदेश में उन इलाकों में प्रापर्टी खरीदना एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा, जहां कलेक्टर गाइड लाइन से अध‍िक दर पर रजिस्ट्री हो रही है। ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित करके गाइड लाइन में वृद्धि की जाएगी। इसके लिए जिला मूल्यांकन समिति, रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजेगी, जो अंतिम निर्णय लेगी गाइड लाइन में दस से बीस प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना है। तीन साल से कलेक्टर गाइड लाइन में वृद्धि नहीं हुई। प्रदेश में पिछले और पढ़े

यूपी में चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों के लिए हो रहा मतदान

Last Updated:  Wednesday,   2:17 pm

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है।लोगों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रहीं हैं। नौ जिलों की 59 सीटों पर 624 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। शाम छह बजे तक जितने लोग मतदान केंद्र परिसर में और पढ़े

ऑनलाइन देखी जा सकती है आयुष्यमान योजना से जुड़े अस्पतालों की सूची

Last Updated:  Monday, February 21, 2022  6:45 pm

इंदौर : आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश योजना के तहत अलग-अलग बीमारियों के नि:शुल्क इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों को चिह्नित और संबद्ध किया गया है। अस्पताल में इलाज कराने जाने पर आयुष्मान योजना के तहत वहां उपलब्ध मुफ्त उपचार के बारे में जानकारी अवश्य ली जाए। हेल्पलाइन नम्बर से ली जा सकती है जानकारी। सूत्रों के मुताबिक आयुष्यमान भारत योजना के तहत अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 18002332085/14555 पर कॉल किया जा सकता है। आयुष्मान_भारत योजना से संबद्ध अस्पतालों और पढ़े

पीएफ खाते में 5 लाख से अधिक योगदान पर ब्याज पर लगेगा टैक्स

Last Updated:  Sunday, February 20, 2022  7:18 pm

नईदिल्ली: नौकरीपेशा लोगों को अब पीएफ अकाउंट में अधिक पैसे जोड़ना महंगा पड़ सकता है। इनकम टैक्स विभाग खाते में जरूरत से ज्यादा रकम कटवाने पर टैक्स वसूलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में प्राइवेट नौकरी वालों के पीएफ खाते में 2.5 लाख रुपए तक टैक्स फ्री योगदान का कैप लगाया था। अब बाद सरकारी कर्मचारियों पर जनरल प्रोविडेंट फंड में टैक्स फ्री की सीमा लागू कर दी। यह सीमा पांच लाख रुपए वार्षिक है। ब्याज पर लगेगा टैक्स। और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी के ‘वेस्ट-टू- वेल्थ’ विजन को मूर्त रूप देगा इंदौर का बायो सीएनजी प्लांट

Last Updated:  Saturday, February 19, 2022  7:34 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से इंदौर के नवनिर्मित बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर इंदौर के देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सर्कुलर इकोनॉमी और वेस्ट टू वेल्थ” के विजन और कचरा मुक्त शहर बनाने के मिशन के अनुरूप इंदौर का बायो सीएनजी प्लांट निर्मित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस और पढ़े

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर प्रधानमंत्री ने किया नमन

Last Updated:  Saturday,   7:09 pm

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका उत्कृष्ट नेतृत्व और समाज कल्याण पर जोर पीढ़ियों से लोगों को प्रेरणा देता रहा है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; “मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका उत्कृष्ट नेतृत्व और समाज कल्याण पर जोर, पीढ़ियों से लोगों को प्रेरणा देता रहा है। जब सच्चाई और न्याय के मूल्यों और पढ़े

कोरोना का एक और वैरिएंट आया सामने, विशेषज्ञों का दावा टीकाकृत लोगों पर नहीं होगा ज्यादा असर

Last Updated:  Saturday,   6:53 pm

इंदौर : ओमिक्रोन के साथ आई कोरोना की तीसरी लहर अब उतार पर है लेकिन कोरोना वायरस हमारा पीछा छोड़नेवाला नहीं है। पश्चिमी देशों में कोरोना के एक और नए स्वरूप ने दस्तक देकर वैज्ञानिकों के साथ डॉक्टर्स की भी चिंता बढा दी है। ओमिक्रोन और डेल्टा का मिलाजुला स्वरूप है नया वैरिएंट। कोरोना वायरस के नए स्वरूप के सामने आने पर ‘अवर लाइव इंडिया’ ने वरिष्ठ चिकित्सक और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. वीपी पांडे और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी ने गोबर धन बायो सीएनजी गैस प्लांट का किया वर्चुअल लोकार्पण, इंदौर से प्रेरणा लेने की कही बात

Last Updated:  Saturday,   3:31 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित गरिमामय समारोह में इंदौर के देवगुराड़िया ट्रेन्चिंग ग्राउंड में स्थापित एशिया के सबसे बड़े ‘गोबर धन बायो सीएनजी प्लांट’ का वर्चुअली लोकार्पण किया। दिल्ली से केंद्रीय मंत्री हरदीपसिंह पूरी, वीरेंद्र कुमार व कौशल किशोर भी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। जबकि राज्यपाल मन्गुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल से ऑनलाइन शिरकत की। इंदौर में कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और विधायकगण प्रत्यक्ष रूप से और पढ़े

इंदौर में स्थापित प्लांट में प्रतिदिन होगा 17 हजार 500 किलो बायो सीएनजी का उत्पादन

Last Updated:  Friday, February 18, 2022  5:20 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वेस्ट-टू-वेल्थ की अवधारणा को साकार करने तथा स्वच्छता के क्षेत्र में नवाचार के उद्देश्य से नगर निगम, इन्दौर द्वारा गीले कचरे के निपटान हेतु 550 मैट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का बायो सी.एन.जी प्लांट स्थापित किया गया है। यह एशिया महाद्वीप में जैविक अपशिष्ट से बायो सी.एन.जी का सबसे बडा तथा देश का पहला प्लांट हैं। शहर के देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड स्थित इस बायो सी.एन.जी. प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम और पढ़े